कुछ समय पहले बेंगलुरु में काम करने वाले 34 साल के AI इंजीनियर अतुल सुभाष ने आत्महत्या कर ली। इस केस की चर्चा पूरे देश में की गई। अतुल ने मरने से पहले एक बड़ा सा वीडियो रिकॉर्ड कर अपने ऊपर हुई ज्यादती का खुलासा किया था। इससे मिलता-जुलता ही एक केस उत्तर प्रदेश के इटावा से सामने आया है, जहां पर 33 वर्षीय मोहित यादव अपनी पत्नी से इस कदर तंग आ गया कि उसने अपनी जान ले ली। मरने से पहले मोहित ने एक वीडियो रिकॉर्ड किया, जिसमें अपनी पत्नी, ससुर और साले को लेकर कई खुलासे किए हैं। इसके साथ ही मोहित ने अपने माता पिता से माफी भी मांगी है।
पत्नी का सताया हुआ मोहित
उत्तर प्रदेश में इन दिनों कई मामले सामने आ रहे हैं, जिसमें पत्नियां अपने पतियों पर जुल्म कर रही हैं। इसी कड़ी में एक मामला उत्तर प्रदेश के इटावा जिले से सामने आया है, जहां पर पत्नी की प्रताड़ना से तंग आकर एक इंजीनियर ने आत्महत्या कर ली। मरने से पहले पीड़ित मोहित यादव ने एक वीडियो रिकॉर्ड किया, जिसमें उन्होंने अपनी पत्नी को लेकर खुलासा किया। मोहित ने कहा कि ‘मेरी पत्नी बिहार में टीचिंग जॉब लगने के बाद से लगातार प्रॉपर्टी अपने नाम करने का दबाव बना रही थी। ऐसा न करने पर उसे और उसके घर वालों को दहेज के झूठे मुकदमे में फंसा देने की धमकी दे रही थी।’ साथ ही मोहित की सास ने पत्नी का अबॉर्शन भी करवा दिया था।
अस्थियों को नाली में बहा देना
वीडियो में मोहित ने अपनी पत्नी और उसके भाई पर कई गंभीर आरोप लगाए। मोहित ने कहा कि पत्नी का भाई जान से मारने की धमकी देता है। साथ ही मेरी पत्नी रोज मुझे मानसिक तौर पर परेशान करती है। उन्होंने आगे कहा कि अगर मुझे इंसाफ न मिल पाए, तो मेरी अस्थियों को नाली में बहा देना। इस दौरान उन्होंने अपने नाता-पिता से माफी मांगते हुए कहा कि मैं आपकी उम्मीदों पर खरा नहीं उतर पाया।
आपको बता दें कि औरैया निवासी मोहित एक निजी प्राइवेट कंपनी में इंजीनियर पद पर तैनात थे। इटावा के होटल में फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। बेंगलुरु के AI इंजीनियर अतुल सुभाष की तरह ही इटावा में इंजीनियर मोहित की आत्महत्या की हर तरफ चर्चा हो रही है।
ये भी पढ़ें: दरोगा ने रिक्शा चालक से ली रिश्वत, कैमरे में कैद हुई करतूत, वीडियो वायरल
संबंधित खबरें
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शारदीय नवरात्रि पर मां दुर्गा की पूजा की
3 hrs agoयूपी चुनाव से पहले अखिलेश यादव से मिले BJP के पूर्व सांसद धर्मेंद्र कश्यप
4 hrs agoलखनऊ के कांग्रेस ऑफिस में क्यों भिड़े अजय राय और ममता चौधरी के समर्थक?
7 hrs agoअयोध्या राम मंदिर में रंगमहल बैरियर से VIP एंट्री होगी बंद, नई जगह होगी तय
7 hrs agoSIR पर कांग्रेस के विरोध को सीएम धामी ने बताया राजनीतिक हताशा
1 day agoयूपी में आज से बंटना शुरू होगा फ्री राशन, जानिए टाइमिंग और जरूरी नियम
1 day agoयूपी में 10 राज्यसभा सांसद निर्वाचित, BJP के 8, सपा के 2 MP निर्विरोध जीते
2 days agoहोली-दिवाली पर मिलेगा मुफ्त सिलेंडर, योगी कैबिनेट में 39 प्रस्ताव मंजूर
2 days agoPM मोदी के नाम पर होगा जेवर एयरपोर्ट का नाम, योगी कैबिनेट का बड़ा फैसला
2 days agoयूपी में मेडिकल कॉलेज 36 से बढ़कर 85 हुए, बोले मुख्यमंत्री योगी
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines