Uttar Pradesh Bulandshahr News: बुलंदशहर पुलिस ने भंवर सिंह की हत्या का खुलासा रविवार को किया। पुलिस ने बताया कि महज 200 रुपये और एक मोबाइल के लिए भंवर सिंह की हत्या की गई थी। जानकारी के मुताबिक, भंवर सिंह 25 फरवरी की रात एक शादी में शामिल होने के लिए धौलाना रोड स्थित जेपी फार्म हाउस गया था। उसके बाद वह घर नहीं लौटा। इस बात से परेशान परिजनों ने जब भंवर सिंह की खोजबीन शुरू की। इस दौरान अगले दिन 26 फरवरी को जेपी फार्म हाउस से कुछ दूरी पर सड़क किनारे रुई धुनने वाली मशीन की टाट के कमरे में भंवर सिंह का शव मिला।
आरोपी ने ऐसे की हत्या
पुलिस ने बताया कि जांच के दौरान पता चला कि मुजाहिद नाम का एक व्यक्ति बारात में बारातियों द्वारा न्योछावर किए जा रहे पैसे बटोरने के लिए पहुंचा था। इस दौरान मुजाहिद ने भंवर सिंह को नशे में धुत लौटते देखा और उसे लूटने की योजना बनाई। मुजाहिद ने भंवर सिंह का मोबाइल और 200 रुपये छीन लिए। पैसे और मोबाइल छीनने के बाद भंवर सिंह और मुजाहिद के बीच झगड़ा होने लगा, इसी दौरान मुजाहिद ने भंवर सिंह की हत्या कर दी।
आरोपी गिरफ्तार
पुलिस ने बताया कि आरोपी मुजाहिद को गिरफ्तार कर लिया गया है। साथ ही उसके पास से मृतक का मोबाइल और 200 रुपये भी बरामद किए गए हैं।
3 दिन बाद बेटे ने दर्ज कराई थी FIR
बता दें कि गुलावठी नगर के मोहल्ला रामनगर निवासी भंवर सिंह सैनी हत्याकांड मामले में मृतक के पुत्र संदीप सैनी ने 3 दिन बाद अज्ञात हत्यारों के खिलाफ पुलिस को शिकायत दी थी। जिसके आधार पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर अभियुक्तों की तलाश शुरू कर दी थी। पुलिस ने आरोपियों की शिनाख्त के लिए सर्विलांस की भी मदद ली थी। संदीप ने अपनी शिकायत में बताया था कि उसके पिता भवर सिंह सैनी 25 फरवरी को धौलाना रोड स्थित एक फार्म हाउस में सुनील गर्ग के पुत्र की शादी में गए थे। इसके बाद 26 फरवरी की सुबह उनके पिता का शव फार्म हाउस से कुछ दूरी पर सड़क किनारे रूई धुनने की मशीन के कमरे में मिला था। संदीप ने बताया था कि उसके पिता की किसी रंजिश या विवाद के चलते हत्या की गई है। इसके बाद पुलिस ने अज्ञात हत्यारों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की थी। पुलिस ने आरोपी को पकड़ने के लिए घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज को भी खंगाला था।
संबंधित खबरें
SIR पर कांग्रेस के विरोध को सीएम धामी ने बताया राजनीतिक हताशा
17 hrs agoयूपी में आज से बंटना शुरू होगा फ्री राशन, जानिए टाइमिंग और जरूरी नियम
1 day agoयूपी में 10 राज्यसभा सांसद निर्वाचित, BJP के 8, सपा के 2 MP निर्विरोध जीते
1 day agoहोली-दिवाली पर मिलेगा मुफ्त सिलेंडर, योगी कैबिनेट में 39 प्रस्ताव मंजूर
1 day agoPM मोदी के नाम पर होगा जेवर एयरपोर्ट का नाम, योगी कैबिनेट का बड़ा फैसला
1 day agoयूपी में मेडिकल कॉलेज 36 से बढ़कर 85 हुए, बोले मुख्यमंत्री योगी
1 day agoलखनऊ में डबल मर्डर, मां-बेटी की गला घोंटकर हत्या, शव मिलने से मचा हड़कंप
1 day agoदिल्ली-ग्रेटर नोएडा के रास्तों पर रहेगा डायवर्जन, जान लें अल्टरनेट रूट्स
2 days agoयूपी-बिहार से लेकर केरल तक बारिश का अलर्ट, इन राज्यों में आंधी की चेतावनी
2 days agoसीएम धामी की पैरवी से प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण ने पकड़ी रफ्तार
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines