UP Budget Session 2023-24: उत्तर प्रदेश विधानसभा का बजट सत्र आज यानी सोमवार से शुरू होने जा रहा है। सदन की कार्यवाही शुरू होने से पहले समाजवादी पार्टी का हंगामा शुरू हो गया है। सत्र के दौरान राज्य के वित्त मंत्री सुरेश खन्ना द्वारा 22 फरवरी को बजट 2023-24 पेश करने की संभावना भी जताई जा रही है।
समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक सत्र (UP Budget Session 2023-24) की शुरुआत पहले दिन दोनों सदनों (विधानसभा और विधानपरिषद) के संयुक्त सत्र में राज्यपाल आनंदीबेन पटेल के अभिभाषण से होगी। यह योगी आदित्यनाथ सरकार के दूसरे कार्यकाल का दूसरा और दोनों कार्यकालों को मिलाकर सातवां बजट है।
इंवेस्टर्स समिट में 33.50 लाख करोड़ के एमओयू हुए हैं साइन
एएनआई ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि 10 से 12 फरवरी तक उत्तर प्रदेश में ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट भी हुई। सरकार ने कहा है कि इस दौरान 33.50 लाख करोड़ रुपये के निवेश के कुल 19,058 एमओयू साइन किए गए हैं।
इससे पहले जनवरी में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राज्य की जनता को आश्वासन दिया था कि राज्य का आगामी बजट 25 करोड़ लोगों की आकांक्षाओं के अनुरूप होगा। लोक कल्याण संकल्प पत्र के संकल्पों को पूरा किया जाएगा।
बजट से पहले सीएम ने मंत्रियों और अधिकारियों के साथ की बैठक
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सांसदों और विधायकों के साथ राज्य के सभी 18 प्रमंडलों में चल रही विकास परियोजनाओं की गहन समीक्षा के बाद मंत्रियों और अपर मुख्य सचिव, प्रमुख सचिव और सचिव स्तर के अधिकारियों के साथ बैठक की।
जानकारी के मुताबिक इस बजट सत्र से पहले सीएम ने सभी विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक की। बताया गया है कि सीएम ने सभी विभागों को राशि की उपलब्धता के साथ विकास कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं।
संबंधित खबरें
प्रिया-जिम ट्रेनर ने कैसे रची शशांक की हत्या की साजिश? CCTV से मिले सुराग
1 hr agoआजम खान और अब्दुल्ला आजम को बड़ी राहत, HC से सजा सस्पेंड; जमानत भी मंजूर
1 hr agoMLC Election: ‘नजर हटी, दुर्घटना घटी’, अखिलेश ने कार्यकर्ताओं को किया सतर्क
2 hrs agoकरवा चौथ से छठ पूजा तक जाम से मिलेगी राहत! खास प्लान तैयार
2 hrs agoPNB में डिजिटल डकैती, ग्रेटर नोएडा में बैंक ग्राहकों के कैसे डूबे 35 करोड़
2 hrs ago'हिंसक रिजीम चेंज' के प्रदर्शनकारियों को UP में नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी!
3 hrs agoMLC चुनाव में 13 सीटों पर BJP का कब्जा, सपा का कमबैक; PK की धमाकेदार एंट्री
4 hrs agoयूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2018 में High Court का बड़ा फैसला, नियुक्ति तय
6 hrs agoअमित शाह का मिशन यूपी 2027, बीजेपी की चुनावी तैयारी को मिलेगी धार?
16 hrs agoकरवा चौथ पर आपके शहर में कब निकलेगा चांद? देखें चंद्रोदय का सही समय
19 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines