हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

उत्तर प्रदेश: SIR के काम में लगे BLO की मौत, संदिग्ध परिस्थितियों में खाया था जहर, काम के दबाव का आरोप

मृतक बीएलओ के परिवार का आरोप है कि काम के दबाव के चलते उसने ये खौफनाक कदम उठाया. SIR (विशेष गहन पुनरीक्षण) के काम के साथ-साथ परिजनों ने अधिकारियों पर भी आरोप लगाया है. बीएलओ की मौत के बाद उसकी विसरा रिपोर्ट के सुरक्षित रख लिया गया है.

विज्ञापन

Lucknow: चुनाव आयोग द्वारा 12 राज्यों में चलाए जा रहे SIR अभियान के काम में लगाए गए बीएलओ की मौत का सिलसिला कम होने का नाम नहीं ले रहा है. मंगलवार को गोंडा से लखनऊ लाए गए एक बीएलओ की मौत की खबर ने हड़कंप मचा दिया. प्राप्त जानकार के मुताबिक मृतक बीएलओ ने संदिग्ध परिस्थितियों में जहर खाया, जिसके बाद उसे आनन-फानन में अस्पताल में भर्ती कराया गया. इलाज के दौरान बीएलओ को बचाया नहीं जा सका और उसकी मौत हो गई. देशभर में हो रहे एसआईआर के बीच अब तक कई BLO की मौत की खबरें सामने आ चुकी हैं.

वहीं, मृतक बीएलओ के परिवार का आरोप है कि काम के दबाव के चलते उसने ये खौफनाक कदम उठाया. SIR (विशेष गहन पुनरीक्षण) के काम के साथ-साथ परिजनों ने अधिकारियों पर भी आरोप लगाया है. बीएलओ की मौत के बाद उसकी विसरा रिपोर्ट के सुरक्षित रख लिया गया है. बॉडी की पोस्टमार्टम के बाद परिवार के लोग डेड बॉडी लेकर जौनपुर हुए रवाना. जौनपुर में बीएलओ का पैतृक आवास है, इस दौरान पुलिस की भारी तैनाती भी रही.

यह भी पढ़ें: ग्रेटर नोएडा पुलिस ने किया अंतर्जनपदीय वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश, 6 आरोपी गिरफ्तार, चोरी की 16 बाइकें बरामद

विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान BLO का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें उसने आरोप लगाते हुए कहा कि दबाव के कारण मेरी ऐसी हालत हुई है एसडीएम बीडीओ लेखपाल का दबाव था. गौरतलब है कि देश के कई राज्यों और उत्तर प्रदेश में भी इससे पहले कई बीएलओ के मौत की खबर आ चुकी है. कई मामलों में परिजनों और मृतकों ने अपने सुसाइड नोट में मौत की वजह काम का दबाव बताया. देश में लगातार बढ़ते इस तरह के मामलों ने अब चुनाव आयोग और प्रसाशन की चिंता बढ़ा दी है.

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Akarsh Shukla

आकर्ष शुक्ला न्यूज 24 के साथ बतौर चीफ सब एडिटर जुड़े हुए हैं. मूल रूप से नोएडा, उत्तर प्रदेश के रहने वाले आकर्ष ने पत्रकारिता का सफर 2016 में प्रिंट मीडिया से शुरू हुआ, बाद में उन्होंने डिजिटल मीडिया का रुख किया. आकर्ष शुक्ला ने गुरु जंभेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (GJUS&T) हिसार, हरियाणा से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री हासिल की. आकर्ष ने दिल्ली के अखबार वूमेन एक्सप्रेस में काम किया. इसके बाद नवोदय टाइम्स, ओपेरा न्यूज, वनइंडिया, इंडिया डॉट कॉम (जी मीडिया ग्रुप) में विभिन्न पदों पर कार्य किया. आकर्ष शुक्ला अक्टूबर, 2025 से न्यूज24 से जुड़े हुए हैं, जहां वो मुख्य रूप से राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय और राजनीति से जुड़ी खबरों को कवर करते हैं. इसके साथ ही आकर्ष शिफ्ट हेड के तौर पर टीम का नेतृत्व भी करते हैं. आकर्ष ने लोकसभा और विधानसभा चुनाव के अलावा संसद से जुड़ी खबरों को कवर किया है. उनकी राजनीति में गहरी रुचि है, इस कारण वह राजनीति से जुड़ी खबरों को आसान शब्दों में लिखने में माहिर हैं. डिग्री और डिप्लोमा: आकर्ष शुक्ला ने दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक (BA) की डिग्री के बाद गुरु जंभेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (GJUS&T) हिसार, हरियाणा से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MJMC) पोस्ट ग्रेजुएशन किया है. आकर्ष शुक्ला ने DICS इंस्टीट्यूट से कंप्यूटर सॉफ्टवेयर और हार्डवेयर में 2 साल का डिप्लोमा भी किया है. पत्रकारिता में अनुभव: 10 वर्ष से अधिक
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola