उत्तर प्रदेश से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि वंदे भारत ट्रेन में यात्री से मारपीट करने के आरोप में भाजपा से बबीना विधायक राजीव परीक्षा को प्रदेश अध्यक्ष ने नोटिस जारी किया है। इस प्रकरण को लेकर 7 दिन में जवाब मांगा गया है। जवाब नहीं मिलने विधायक पर कार्रवाई हो सकती है।
विंडो सीट के लिए भाजपा विधायक ने के समर्थकों ने पीटा
यह पूरा मामला वंदे भारत ट्रेन में विंडों सीट के लिए हुआ था। दरअसल, भोपाल के रहने वाले 50 वर्षीय राजकुमार वंदे भारत ट्रेन की विंडो सीट पर बैठे थे। इसी दौरान भाजपा विधायक राजीव सिंह परीक्षा ने उन्हें विंडो सीट की जगह दूसरी सीट पर बैठने को कहा। राजकुमार के मना करने पर विधायक का पारा चढ़ गया। इसके बाद उन्होंने अपने समर्थकों को फोन कर बुला लिया।
झांसी स्टेशन पर ट्रेन में घुसकर पीटा
झांसी की बबीना सीट से विधायक राजीव के समर्थक ट्रेन में घुस गए और यात्री राजकुमार को जमकर पीटा। इस घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। यह पूरा झांसी रेलवे स्टेशन का है। फिलहाल इस मामले में जीआरपी पुलिस जांच कर रही है।
विधायक ने दी सफाई, एसपी बोले-होगी कार्रवाई
इस घटना के बाद विधायक ने सफाई देते हुए यात्री के खिलाफ जीआरपी पुलिस से शिकायत की थी। विधायक का कहना है कि सीट को उनकी यात्रियों से बहस हुई थी। इस दौरान यात्री ने हाथापाई शुरू कर दी। जिसके बाद यह सारा प्रकरण हो गया। वहीं इस घटना पर एसपी रेलवे झांसी विपुल श्रीवास्तव का कहना है कि इस पूरे मामले की गहनता से जांच की जा रही है। जांच के बाद दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
संबंधित खबरें
वोटर लिस्ट फर्जीवाड़े पर EC का एक्शन, दोषी अफसरों को होगी जेल और जुर्माना
1 hr agoCM योगी को मिली गुड न्यूज! नेशनल सर्वे में बने देश के नंबर-1 मुख्यमंत्री
1 hr agoहेलीकॉप्टर में दो पायलट अनिवार्य, DGCA के नियम के विरोध में उतरे ऑपरेटर्स
2 hrs ago'मुसलमान होने की सजा मिल रही', गिरफ्तारी पर छलका आजम खान का दर्द
12 hrs ago'आजम के नहीं हुए तो मेरे क्या होंगे', स्वामी प्रसाद मौर्य का अखिलेश पर हमला
15 hrs agoब्लू ड्रम मर्डर: मुस्कान-साहिल ने गिनाईं फांसी की सजा की 15 कानूनी खामियां
16 hrs agoनोएडा पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, 50 हजार के इनामी गैंगस्टर को किया ढेर
1 day agoजेल से रिहा होते ही ED ने आजम खान को किया गिरफ्तार, कल सुबह कोर्ट में पेशी
1 day agoयूपी में 15 IAS अधिकारियों के तबादले, कई अफसरों को नई जिम्मेदारी
1 day agoपिता से मिली प्रेरणा, प्रीति बनीं नोएडा की पहली महिला DCP
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines