PM Modi In Ayodhya: उत्तर प्रदेश के अयोध्या में आज यानी रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अयोध्या (PM Modi In Ayodhya) दीपोत्सव के छठे संस्करण (Ayodhya Deepotsav 2022) का उद्घाटन करेंगे।
https://twitter.com/ANINewsUP/status/1583832264818888704
स्वयंसेवी संस्थाओं, अयोध्या प्रशासन और शासन के अधिकारियों ने पिछले कई दिनों से यहां डेरा डाल रखा है। वहीं कार्यक्रम की तैयारियां पूरी हो चुकी है। शनिवार रात को यहां लेजर लाइट शो भी हुआ। कलाकारों द्वारा भी कई सांस्कृतिक कार्यक्रम किए जाएंगे।
https://twitter.com/AHindinews/status/1584019767920558080
राम लला के दर्शन और पूजा करेंगे
समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक अयोध्या नगरी आज दीपावली की पूर्व संध्या पर पीएम मोदी की मेजबानी करने के लिए पूरी तरह तैयार है। पीएम मोदी सिर्फ दीपोत्सव का ही नहीं बल्कि रामजन्म भूमि भी जाएंगे। यहां श्रीराम के स्वरूप का राज्याभिषेक करेंगे। राम मंदिर निर्माण स्थल का निरीक्षण करेंगे। राम लला की पूजा और अर्चना भी करेंगे। साथ ही कहा जा रहा है कि इस बार राम की पैड़ी पर पिछली बार बनाए गए रिकॉर्ड को भी तोड़ने की तैयारी है।
चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात
अयोध्या प्रशासन की ओर से पीएम मोदी के आगमन को लेकर विशेष तैयारी की गई है। राम की पैड़ी समेत आसपास के कई किमी के क्षेत्र में चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात की गई है। साथ ही सरयू नदी में जल पुलिस तैनात है। इसके अलावा राम की पैड़ी पर दीपोत्सव के मौके पर रामायण के पात्रों की झांकी भी निकाली जाएंगी। अयोध्या में राम जन्मभूमि के मुख्य पुजारी सत्येंद्र दास ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रामलला के दर्शन करेंगे और उसके बाद वे दीप जलाएंगे। दीप जलाने के बाद वे रामलला की आरती करेंगे। ट्रस्ट के लोग उनका सम्मान करेंगे। PM को श्रीराम के वस्त्र दिए जांएगे।
संबंधित खबरें
भारत का पहला पब्लिक ट्रांसपोर्ट रोपवे, 15 मिनट में पूरा होगा वाराणसी का सफर
1 hr agoउत्तरकाशी में गंगोत्री हाईवे पर बड़ा हादसा, नदी में कार गिरने से 4 की मौत
2 hrs agoदिवाली पर अयोध्या में बम ब्लास्ट की धमकी, टारगेट पर मथुरा और काशी
3 hrs agoदिल्ली-NCR पर प्रदूषण की चादर, इंडिया गेट-आनंद विहार में AQI 400 के करीब
4 hrs agoनोएडा में 5 से 8 नवंबर तक ट्रैफिक डायवर्जन, निकलने से पहले देखें नया रूट
4 hrs agoअखिलेश यादव के खिलाफ मुकदमा दायर, हादसे में मुआवजा नहीं देने का आरोप
15 hrs ago'एक अब्दुल मिशिगन में जीता', अमेरिकी सीनेट चुनाव के नतीजों पर बोले ओवैसी
19 hrs agoLIVE: मॉडर्न फार्मिंग बढ़ेगी तो पहाड़ों से रुकेगा लोगों का पलायन- बालकृष्ण
1 day agoदुष्कर्म का आरोपी जज पॉक्सो केस की कैसे कर सकता सुनवाई? SC ने लिया संज्ञान
1 day ago'नहीं लड़ूंगा चुनाव, बनूंगा मुख्यमंत्री', यूपी चुनाव को लेकर अखिलेश का ऐलान
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines