Lucknow News: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) में डेंगू (Dengue) का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। रोजाना मिलने वाले मरीजों की संख्या में भी काफी इजाफा देखा जा रहा है। लिहाजा प्रदेश सरकार (UP Government) की ओर से सभी डॉक्टरों और पैरामेडिकल स्टाफ की छुट्टियां रद्द कर दी हैं।
डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक (Deputy Chief Minister Brajesh Pathak) ने बुधवार को समाचार एजेंसी एएनआई को बताया कि डेंगू के मामले पिछले साल की तुलना में कम हैं, लेकिन सरकारी की ओर से सभी अहतियात के कदम उठाए जा रहे हैं।
अस्पतालों में आरक्षित किए बेड
प्रदेश के डिप्टी सीएम ने बताया कि प्रदेश में डेंगू के बढ़ते मामलों को नियंत्रित किया जा रहा है। साथ ही डेंगू को फैलने से रोकने के भी सभी उपाय किए जा रहे हैं। पिछले साल की तुलना में मामले काफी कम हैं। अस्पतालों में बेड आरक्षित हैं और पर्याप्त प्लेटलेट्स भी तैयार किए गए हैं। उसके अलावा सभी सरकारी डॉक्टरों और स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े लोगों की छुट्टियां रद्द कर दी गई हैं।
अभी पढ़ें – Dengue in UP: मरीज को प्लाज्मा की जगह चढ़ा दिया ‘मौसमी का जूस’! डिप्टी सीएम ने दिए ये सख्त आदेश
https://twitter.com/ANINewsUP/status/1582609922566807552
छह सदस्यीय टीम करेगी निगरानी
समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक इससे पहले पिछले शुक्रवार को केंद्र सरकार की ओर से बताया गया था कि फिरोजाबाद, आगरा और इटावा जिलों में डेंगू प्रबंधन के उपाय करने के लिए राज्य सरकार उच्च स्तरीय टीम की नियुक्ति करे। केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय के बयान के अनुसार उत्तर प्रदेश की छह सदस्यीय केंद्रीय टीम में राष्ट्रीय रोग नियंत्रण केंद्र, राष्ट्रीय वेक्टर जनित रोग नियंत्रण केंद्र और डॉ आरएमएल अस्पताल, नई दिल्ली के विशेषज्ञ शामिल हैं।
अभी पढ़ें – कुत्ते के हमले में बच्चे की मौत के बाद नहीं थम रहा आक्रोश, अब बच्चों ने ऐसे जताया विरोध
https://twitter.com/ANINewsUP/status/1582710502320263168
लोगों को जागरूक करेंगे
टीम का नेतृत्व स्वास्थ्य और परिवार कल्याण के क्षेत्रीय कार्यालय, लखनऊ के वरिष्ठ आरडी डॉ वीके चौधरी करेंगे। टीम राज्य के स्वास्थ्य विभागों के साथ मिलकर काम करेगी। जमीनी स्थिति का जायजा लेगी। साथ ही राज्य सरकार की ओर से बताए जा रहे डेंगू के बढ़ते मामलों के प्रबंधन के लिए आवश्यक सार्वजनिक स्वास्थ्य अभियान की सिफारिश करेगी।
अभी पढ़ें – प्रदेश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
हरिद्वार कुंभ 2027 का लोगो, वेबसाइट और गीत लॉन्च
37 mins agoUP के 1.21 करोड़ पेंशनरों के लिए बड़ा फैसला, जानें क्या है सरकार की योजना?
5 hrs agoमुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शारदीय नवरात्रि पर मां दुर्गा की पूजा की
21 hrs agoयूपी चुनाव से पहले अखिलेश यादव से मिले BJP के पूर्व सांसद धर्मेंद्र कश्यप
22 hrs agoलखनऊ के कांग्रेस ऑफिस में क्यों भिड़े अजय राय और ममता चौधरी के समर्थक?
1 day agoअयोध्या राम मंदिर में रंगमहल बैरियर से VIP एंट्री होगी बंद, नई जगह होगी तय
1 day agoSIR पर कांग्रेस के विरोध को सीएम धामी ने बताया राजनीतिक हताशा
2 days agoयूपी में आज से बंटना शुरू होगा फ्री राशन, जानिए टाइमिंग और जरूरी नियम
2 days agoयूपी में 10 राज्यसभा सांसद निर्वाचित, BJP के 8, सपा के 2 MP निर्विरोध जीते
3 days agoहोली-दिवाली पर मिलेगा मुफ्त सिलेंडर, योगी कैबिनेट में 39 प्रस्ताव मंजूर
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines