UP News: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) में अमेठी (Amethi) जिले में ईडी (ED) ने पूर्व मंत्री गायत्री प्रजापति (Former Minister Gayatri Prajapati) के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। आय से अधिक संपत्ति मामले में जेल में बंद गायत्री प्रजापति के परिवार के सदस्यों की 5 करोड़ रुपये की संपत्ति प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने जब्त कर ली है। ईडी के अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
पांच संपत्तियों पर की कार्रवाई
एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि ईडी ने अपने दो दिवसीय प्रवास के दौरान अमेठी के विभिन्न हिस्सों में एक वाणिज्यिक परिसर समेत पांच संपत्तियां जब्त की हैं। उन्होंने कहा कि 2.5 करोड़ रुपये का वाणिज्यिक परिसर जबकि 1 करोड़ रुपये कीमत की एक अन्य जमीन है। मंत्री के बेटे और दो बेटियों के नाम पर तीन जमीनें भी बुधवार को कुर्क की गई थीं।
पहले 60 करोड़ रुपये की संपत्ति कुर्क हुई
अधिकारी ने बताया कि सुल्तानपुर जिले में पूर्व मंत्री की कुछ और संपत्तियां भी जांच के दायरे में हैं। उनपर भी जांच के बाद कार्रवाई की संभावना है। रिपोर्ट्स के मुताबिक इससे पहले गायत्री प्रजापति और उनके परिवार के सदस्यों की 60 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त की गई थी।
जनवरी 2021 में दर्ज हुआ था मामला
जानकारी के मुताबिक ईडी ने 15 जनवरी 2021 को पूर्व मंत्री गायत्री प्रजापति के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति का मामला दर्ज किया था। ईडी ने लखनऊ, कानपुर में उनके और परिवार के सदस्यों व सहयोगियों के 7 स्थानों पर तलाशी के दौरान सामने आए तथ्यों के आधार पर मामला दर्ज किया गया था।
2017 से जेल में बंद हैं प्रजापति
बता दें कि गायत्री प्रजापति वर्ष 2012-2017 से समाजवादी पार्टी की सरकार के दौरान खनन मंत्री थे। मार्च 2017 से जेल में हैं। वर्ष 2016 में एक महिला ने उनके और उनके सहयोगियों के खिलाफ लखनऊ के गौतमपल्ली पुलिस स्टेशन में मुकदमा दर्ज कराया था।
संबंधित खबरें
सीएम योगी बोले- ग्रामीण अर्थव्यवस्था की निर्माता बन रही यूपी की नारी
14 mins agoइश्क, धोखा और मर्डर…, सौरभ हत्याकांड को साहिल-मुस्कान ने कैसे दिया अंजाम?
1 hr agoनीले ड्रम वाली मुस्कान और साहिल को फांसी की सजा, सौरभ मर्डर केस में फैसला
2 hrs agoयूपी के शाहजहांपुर में क्या कर रही बांग्लादेश की ट्रेन? देखने को उमड़ी भीड़
5 hrs agoUP में BJP के बड़े नेता को उनके ही फार्महाउस में बनाया बंधक, लूटे 50 लाख
7 hrs agoआजम खान पर ED का एक्शन, सरकारी धन के गबन-धोखाधड़ी के आरोप में FIR दर्ज
7 hrs agoकौन हैं सपा को झटका देने वाले 3 विधायक, BJP के सामने क्या होंगी चुनौतियां?
8 hrs agoपूजा कर रही मुस्कान, साहिल परेशान... ब्लू ड्रम मर्डर में आज सजा का फैसला
8 hrs agoसीएम धामी ने अजीत डोभाल पर राहुल गांधी की टिप्पणियों पर आपत्ति जताई
22 hrs agoउत्तराखंड में एक साल के लिए गुटखा-पान मसाला बैन, सरकार ने उठाया सख्त कदम
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines