UP News: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के अंबेडकर नगर (Ambedkar Nagar) स्थित महामाया गवर्नमेंट एलोपैथिक मेडिकल कॉलेज (Mahamaya Govt Allopathic Medical College) में 46 छात्र-छात्राओं को परीक्षा देने से रोका गया। इसके बाद छात्रों ने पहले हाईवे और फिर कॉलेज के मुख्य गेट पर धरना दिया। इन्हीं में से छह छात्रों की तबीयत बिगड़ गई है। उन्हें इमरजेंसी में भर्ती कराया है। वहीं प्रशासन छात्रों के आरोपी की जांच कराने में जुट गया है।
कॉलेज प्रशासन पर लगाए ये आरोप
जानकारी के मुताबिक अंबेडकर नगर के महामाया गवर्नमेंट एलोपैथिक मेडिकल कॉलेज में सोमवार को उपस्थितियां कम होने के कारण 46 छात्र-छात्राओं को परीक्षा देने से रोक दिया गया था। वहीं छात्र-छात्राओं का आरोप है कि पूर्व में कॉलेज प्रशासन की शिकायत की गई थी, जिसके बाद बदले की भावना रखते हुए कॉलेज ने उन्हें परीक्षा देने से रोका है।
हाईवे पर दिया धरना, फिर कॉलेज के गेट पर पहुंचे
सोमवार शाम को परीक्षा देने से रोके गए ये छात्र हाईवे को जाम करते हुए धरने पर बैठ गए। सूचना पर पुलिस और प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंच गए। छात्रों ने कॉलेज प्राचार्य को हटाने की मांग की। वहीं प्रशासन की ओर से जाम के कारण लोगों को हो रही दिक्कतों का हवाला देते हुए उन्हें रास्ते से हटाया गया।
कॉलेज प्राचार्य ने दिया अपना बयान
हाईवे से हटने के बाद सभी छात्र कॉलेज के मुख्य गेट पर धरने देकर बैठ गए। इस माामले में कॉलेज के प्राचार्य डॉ. संदीप कौशिक ने बताया कि जिन छात्रों की उपस्थितियां कम हैं, उन्हीं छात्रों को सोमवार को परीक्षा देने से रोका गया था। उन्होंने बताया कि तनाव के कारण कुछ छात्रों ने खाना नहीं खाया था, इसलिए उनकी तबीयत खराब हो गई है।
जिलाधिकारी ने छात्रों से की ये आपील
जिलाधिकारी सैमुअल पॉल ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। फिलहाल एक रिपोर्ट शासन को भेजी गई है। साथ ही उन्होंने छात्र-छात्राओं से संयम बरतने की अपील की है। उन्होंने कहा है कि छात्रों की ओर से पूर्व में की गई शिकायतों की भी जांच कराई जा रही है।
छात्रों ने प्रशासन को दिया ज्ञापन
मौके पर पहुंचे अंबेडकर नगर के एडीएम सदानंद गुप्ता ने बताया कि ने बताया कि महामाया गवर्नमेंट एलोपैथिक मेडिकल कॉलेज के लगभग 46 प्रथम वर्ष के छात्रों और प्रिंसिपल के बीच विवाद के कारण परीक्षा में शामिल होने से रोक दिया गया था। छात्रों ने अब अपना विरोध प्रदर्शन बंद कर दिया है। ज्ञापन लिखकर दे रहे हैं। मामले की जांच कराई जाएगी।
संबंधित खबरें
यूपी में कल स्कूल-कॉलेज रहेंगे बंद, किन-किन जिलों में छुट्टी का हुआ ऐलान?
1 hr ago'बातचीत से सुलझाएं मतभेद', दलेर मेहंदी मामले पर मीका सिंह से बोले CM धामी
4 hrs agoयूपी के पीलीभीत SIR मामले में बड़ी कार्रवाई, 3 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज
6 hrs agoमिशन यूपी 2027: अमित शाह के सामने बीजेपी की चुनावी चुनौती
8 hrs ago'मुकदमे फर्जी हैं…', आजम खान से जेल में मिलकर बोले अखिलेश यादव
8 hrs agoएशियन पैरा गेम्स में स्वाति चौधरी ने जीता सिल्वर, सीएम योगी ने दी बधाई
10 hrs ago'कार की खिड़कियों में फंसाए हाथ और...', कानपुर में बेरहमी से युवक की हत्या
11 hrs agoक्या काशीपुर में था द्रोणाचार्य का आश्रम? पुराना इतिहास खंगाल रही ASI
12 hrs agoनौकरी से जुर्म की दुनिया का सफर...टाइगर केस में कैसे फंसीं राधा-बबीता?
14 hrs agoयूपी में वोटर लिस्ट में गड़बड़ी की होगी जांच, अफसरों पर एक्शन के निर्देश
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines