Fake Ghee Manufacturing Factory Caught In Agra(विमल कुमार): यूपी के आगरा के ताजगंज क्षेत्र में कमिश्नरेट पुलिस ने नकली घी बनाने वाली फैक्ट्री पकड़ी है। डीसीपी सिटी सूरज राय ने पुलिस फोर्स के साथ गुरुवार को फैक्ट्री में छापा मारा। यहां से मैनेजर समेत पांच को गिरफ्तार कर बड़ी मात्रा में पैक्ड नकली घी बरामद किया है। लंबे समय से चल रही फैक्ट्री में देश के कई बड़े ब्रांडों के नाम पर नकली घी बनाकर सप्लाई की जा रही थी। इनमें 18 बड़े ब्रांड शामिल हैं। फैक्ट्री में बड़े मात्रा घी के कनस्तर मिले हैं और पुलिस ने फैक्ट्री से भारी मात्रा में नकली घी भी बरामद किया है।
क्या है मामला
ताजगंज क्षेत्र में शमशाबाद रोड पर टिन शेड में नकली घी फैक्ट्री संचालित हो रही थी। यहां यूरिया और फूड केमिकल से नकली घी तैयार किया जाता था। मशहूर और बड़े ब्रांडों की पैकिंग कर कई जिलों और दूसरे राज्यों में भेजा जाता था। फैक्टरी से बड़ी मात्रा में पैक्ड नकली घी बरामद किया है। इसके साथ ही नकली घी बनाने में इस्तेमाल किया जाने वाला यूरिया समेत फूड केमिकल और 18 बड़े ब्रांड के रैपर भी बरामद हुए हैं।
शमशाबाद रोड पर कहरई मोड़ क्षेत्र में नीरज अग्रवाल के टिनशेड में यह नकली घी फैक्ट्री संचालित हो रही थी। फैक्ट्री का रजिस्ट्रेशन ग्वालियर का बताया गया है। डीसीपी सिटी ने बताया कि फैक्ट्री में नकली घी तैयार किया जा रहा था। जिस ब्रांड की डिमांड आती थी,उसी ब्रांड के टिन के ऊपर लेबल लगाकर भेज दिया जाता था। पुलिस को फैक्ट्री से कई डॉक्यूमेंट्स मिले हैं।
इनमें हिसाब-किताब के रजिस्टर के अलावा एक डायरी शामिल है। डायरी में उन शहरों के नाम लिखे थे,जहां-जहां यह घी बड़ी मात्रा में सप्लाई होता था। इन शहरों में मेरठ, जयपुर, प्रयागराज, वाराणसी, सिरसा (हरियाणा), लखीमपुर, पूर्णिया बिहार, आगरा, गाजीपुर, नजीबाबाद(बिजनौर), रुद्रपुर, जम्मू, पारसपुर शामिल हैं। बताया गया है कि नकली घी का कारोबार राजस्थान, हरियाणा, जम्मू और उत्तराखंड राज्यों में फैला हुआ है।
ये भी पढ़ें- ‘हिम्मत है तो पैर नहीं, सीने में गोली मारो’, योगी सरकार के मंत्री का STF पर हमला
संबंधित खबरें
SIR पर कांग्रेस के विरोध को सीएम धामी ने बताया राजनीतिक हताशा
21 hrs agoयूपी में आज से बंटना शुरू होगा फ्री राशन, जानिए टाइमिंग और जरूरी नियम
1 day agoयूपी में 10 राज्यसभा सांसद निर्वाचित, BJP के 8, सपा के 2 MP निर्विरोध जीते
1 day agoहोली-दिवाली पर मिलेगा मुफ्त सिलेंडर, योगी कैबिनेट में 39 प्रस्ताव मंजूर
1 day agoPM मोदी के नाम पर होगा जेवर एयरपोर्ट का नाम, योगी कैबिनेट का बड़ा फैसला
2 days agoयूपी में मेडिकल कॉलेज 36 से बढ़कर 85 हुए, बोले मुख्यमंत्री योगी
2 days agoलखनऊ में डबल मर्डर, मां-बेटी की गला घोंटकर हत्या, शव मिलने से मचा हड़कंप
2 days agoदिल्ली-ग्रेटर नोएडा के रास्तों पर रहेगा डायवर्जन, जान लें अल्टरनेट रूट्स
2 days agoयूपी-बिहार से लेकर केरल तक बारिश का अलर्ट, इन राज्यों में आंधी की चेतावनी
2 days agoसीएम धामी की पैरवी से प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण ने पकड़ी रफ्तार
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines