Agra Crime News: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के आगरा (Agra) जिले से हैरान कर देने वाला सनसनीखेज मामला सामाने आया है। यहां एक शादी समारोह में रसगुल्ले नहीं मिलने पर बवाल हो गया। बवाल भी इतना हुआ कि इसमें एक युवक की मौत हो गई। जबकि पांच लोग गंभीर रूप से घायल हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मामले की जांच की जा रही है।
दो बेटियों की थी शादी, बाराती खा रहे थे खाना
जानकारी के मुताबिक घटना आगरा के एत्मादपुर थाना क्षेत्र की है। यहां के मोहल्ला शैखान में रहने वाले उस्मान की दो बेटियों की शादी थी। शादी समारोह में दावत चल रही थी। तभी किन्हीं कारणों से रसगुल्ले खत्म हो गए। इस बात को लेकर बखेड़ा खड़ा हो गया। दुल्हा और दुल्हन पक्ष के लोग आपस में भिड़ गए। आरोप है कि एक युवक ने चाकू लेकर लोगों पर हमला कर दिया। इसमें 22 वर्षीय सनी गंभीर रूप से घायल हो गया।
घायल ने अस्पताल में तोड़ दिया दम
इसके बाद मौके पर जमकर मारपीट हुई। चाकू लगने से युवक ही हालत बिगड़ गई। सीओ एत्मादपुर ने बताया कि युवक को पहले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर लेकर गए। जहां से उसे एसएन मेडिकल कॉलेज के लिए रैफर कर दिया गया। बताया गया है कि यहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। वहीं मारपीट में घायल हुए पांच लोगों को भी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनका इलाज चल रहा है।
चाकू लेकर लोगों पर टूट पड़ा एक युवक
पुलिस ने बताया कि दावत में रसगुल्ले की कमी को लेकर दूल्हा और दुल्हन पक्ष के बीच बहस हो गई थी। बहस लड़ाई में बदल गई और फिर खूनी खेल शुरू हो गया। इसी दौरान एक व्यक्ति ने वहां मौजूद लोगों पर चाकू लेकर टूट पड़ा। हमले में गंभीर रूप से घायल हुए सनी (22) की मौत हो गई। सीओ ने बताया कि तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।
संबंधित खबरें
SIR पर कांग्रेस के विरोध को सीएम धामी ने बताया राजनीतिक हताशा
17 hrs agoयूपी में आज से बंटना शुरू होगा फ्री राशन, जानिए टाइमिंग और जरूरी नियम
1 day agoयूपी में 10 राज्यसभा सांसद निर्वाचित, BJP के 8, सपा के 2 MP निर्विरोध जीते
1 day agoहोली-दिवाली पर मिलेगा मुफ्त सिलेंडर, योगी कैबिनेट में 39 प्रस्ताव मंजूर
1 day agoPM मोदी के नाम पर होगा जेवर एयरपोर्ट का नाम, योगी कैबिनेट का बड़ा फैसला
1 day agoयूपी में मेडिकल कॉलेज 36 से बढ़कर 85 हुए, बोले मुख्यमंत्री योगी
1 day agoलखनऊ में डबल मर्डर, मां-बेटी की गला घोंटकर हत्या, शव मिलने से मचा हड़कंप
1 day agoदिल्ली-ग्रेटर नोएडा के रास्तों पर रहेगा डायवर्जन, जान लें अल्टरनेट रूट्स
2 days agoयूपी-बिहार से लेकर केरल तक बारिश का अलर्ट, इन राज्यों में आंधी की चेतावनी
2 days agoसीएम धामी की पैरवी से प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण ने पकड़ी रफ्तार
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines