Agra conversion case: आगरा में धर्मांतरण के मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। धर्मांतरण गिरोह से जुडे़ 10 सदस्यों ने पुलिस को पूछताछ में बताया कि युवाओं को मानसिक रूप से कट्टर बनाकर उन्हें धर्मांतरण के लिए तैयार किया जाता था। इसके लिए डार्क वेब और सोशल मीडिया का यूज किया जाता था। अरेस्ट किए गए आरोपियों में से एक आयशा की फोटो पुलिस ने सोशल मीडिया से ली है। जिसमें वह काले लिबास में नजर आ रही है। इसके अलावा उसके हाथों में एके-47 भी है।
जांच के लिए पहुंची केंद्रीय एजेंसियां
मामले की जानकारी देते हुए डीजीपी राजीव कृष्ण ने बताया कि आगरा पुलिस पूरे प्रकरण की जांच में जुटी है। गिरोह के दो प्रमुख सरगना अलीहसन और ओसामा थे। इन्होंने पूरे देश में धर्मांतरण के एजेंट फैला कर रखे थे। कई प्रदेशों में इन लोगों ने धर्मांतरण कराया। हालांकि अभी यह संख्या बाहर नहीं आई है कि कितने लोगों का धर्मांतरण कराया गया था।
ये भी पढ़ेंः लव जिहाद की आड़ में चल रहा था रैकेट, यूपी में अवैध धर्मांतरण का खुलासा
बता दें कि इस मामले में पूछताछ के लिए केंद्रीय जांच एजेंसियां भी आगरा आई है। वहीं एक मात्र महिला आयशा से भी पुलिस लगातार पूछताछ कर रही है। छांगुर बाबा गैंग से इसका क्या कनेक्शन था इसको लेकर अभी खुलासा नहीं हो पाया है।
विदेशों से होती थी फंडिंग
पुलिस बलरामपुर के बाद आगरा धर्मांतरण मामले में लगातार एक्टिव है और सबूत जुटा रही है। इस गिरोह को पाकिस्तान, कनाडा और दुबई जैेसे देशों से फंडिंग होती थी। जिसके जरिए वे पहले युवाओं को पैसों का लालच देते इसके बाद उनका ब्रेन वॉश करते और फिर आसानी ने झांसे में लेकर उसका धर्म परिवर्तन करा लेते।
ये भी पढ़ेंः अवैध धर्मांतरण कराने वाले छांगुर बाबा का हवाला से मिला कनेक्शन, विदेशी करेंसी में करता था लेन-देन
संबंधित खबरें
यूपी-बिहार से लेकर केरल तक बारिश का अलर्ट, इन राज्यों में आंधी की चेतावनी
2 hrs agoसीएम धामी की पैरवी से प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण ने पकड़ी रफ्तार
11 hrs agoइस दिन तक आ सकता है UP Board 10वीं-12वीं का टाइम टेबल, कर लो तैयारी टाइट
12 hrs agoशराब पर पत्नी से झगड़े के बाद नाले में कूदा युवक; रात भर चला सर्च ऑपरेशन
14 hrs agoपटना से लखनऊ आ रही फ्लाइट पर गिरी आकाशीय बिजली, मची चीख पुकार
1 day agoप्रधानमंत्री मोदी के जनसेवा के 25 साल पूरे, मुख्यमंत्री धामी ने दी बधाई
1 day agoकाशी से क्योटो तक भारत-जापान मैत्री की नई राह
1 day agoUP Board Exam 2027: डेटशीट का इंतजार खत्म! एडमिट कार्ड कब मिलेंगे
1 day agoक्या है मेरठ का चर्चित सांप कांड? जिसमें दोषी साबित हुए पत्नी और प्रेमी
1 day agoवृंदावन में हादसा या लापरवाही? सफाई करने टैंक में उतरे 4 छात्रों की मौत
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines