हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CycloneTiger ShroffGyanesh KumarBigg Boss 20

UP में 5 दिन बारिश, बिहार के 10 जिलों का लुढ़केगा तापमान, पढ़ें वेदर अपडेट

UP-Bihar Weather Update: मौसम विभाग के मुताबिक, हिमालय के पश्चिमी क्षेत्रों में बदलाव देखने को मिल रहा है। जिससे अनुमान लगाया जा रहा है कि अगले कुछ दिनों में उत्तर भारत में बारिश हो सकती है।

विज्ञापन

UP-Bihar Weather Update: देश में पहाड़ी इलाकों में मौसम में तेजी से बदलाव देखने को मिल रहा है। जिसका असर यूपी समेत उत्तर भारत के कई राज्यों में देखने को मिलेगा। उत्तर प्रदेश में मौसम विभाग ने 5 दिन के लिए बारिश का अलर्ट जारी किया है। वहीं,  बिहार के पटना समेत कई जिलों में शीतलहर को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है। इसके अलावा राज्य के कई जिलों में बारिश होने की भी संभावना है।

यूपी में 5 दिन बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग ने यूपी में बारिश का अलर्ट जारी किया है। बारिश की स्थिति 19 से 23 जनवरी के बीच बनी रहेगी। इस दौरान सुबह और देर रात घना कोहरा भी देखने को मिलेगा। पिछले दो दिनों से कई जिलों में धूप निकल रही है, लेकिन इसके बाद भी शीतलहर से मौसम में ठंडक का एहसास कम नहीं हुआ है। 19 जनवरी को यूपी के जिन जिलों में घना कोहरा छाएगा उसमें लखनऊ, कानपुर, झांसी, जौनपुर, गोरखपुर, मुरादाबाद, सीतापुर, आगरा, अलीगढ़, वाराणसी, प्रयागराज, फतेहपुर, चित्रकूट, बस्ती, बहराइच, ललितपुर, बांदा, उन्नाव, शाहजहांपुर, मेरठ, देवरिया, और महोबा का नाम शामिल है। वहीं, जिन जिलों में बारिश हो सकती है उसमें लखनऊ, बिजनौर, रामपुर, शाहजहांपुर, हरदोई, गाजियाबाद, हापुड, बागपत और मुजफ्फरनगर का नाम शामिल है।

बिहार में कैसा रहेगा मौसम?

मौसम विभाग ने बिहार के कई जिलों के लिए शीतलहर और बारिश का अलर्ट जारी किया है। पश्चिम चंपारण, दरभंगा, सुपौल, पूर्णिया, अररिया, सीतामढ़ी, मधुबनी, और किशनगंज में आज घना कोहरा देखने को मिलेगा। वहीं पटना, कैमूर, रोहतास और गया में हल्का कोहरा छाया रह सकता है। कोहरा छाने के अलावा बिहार में शीतलहर भी जारी रहेगी, इसी बीच बारिश की भी संभावना है। आज सुबह राज्य के कुछ जिलों में हल्की बारिश की भी चेतावनी दी गई है। जिन जिलों में बारिश की चेतावनी दी गई है उसमें पटना, गया, नालंदा, शेखपुरा, नवादा, बेगूसराय, लखीसराय, जहानाबाद, पश्चिमी चंपारण और सीवान का नाम शामिल है। बारिश के बाद इन 10 जिलों के तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट आ सकती है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shabnaz

शबनाज़ खानम एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो वर्तमान में न्यूज़24 में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने इंडिया डेली लाइव, ज़ी न्यूज़ सहित कई प्रतिष्ठित संस्थानों में विभिन्न पदों पर ज़िम्मेदारियां निभाई हैं। शबनाज़ ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। उन्हें डिजिटल और टीवी दोनों में काम करने का 5 साल का अनुभव प्राप्त है और वे अपने संपादन कौशल, बारीक नज़र और विस्तृत कहानी को प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने के लिए जानी जाती हैं। काम के अलावा, उन्हें सिनेमा और लाइफस्टाइल पर बातचीत करना बेहद पसंद है, जो उनकी कहानी कहने की गहरी रुचि को दर्शाता है।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें