UP School Open News Update : दिल्ली से सटे गाजियाबाद और नोएडा समेत समूचे उत्तर प्रदेश में आगामी 1 सितंबर से लेकर 15 सितंबर तक स्वच्छता पखवाड़ा मनाया जाएगा। इसके मद्देनजर प्रदेश में सत्तासीन योगी आदित्यनाथ सरकार ने एक बड़ा और अहम फैसला लिया है।
इसके अंतर्गत त्योहारों के दिन के साथ-साथ रविवार को भी स्कूल खोले जाएंगे। इस बाबत आदेश भी जारी हो गया है। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा निदेशक डा. महेंद्र देव की ओर से माध्यमिक स्कूलों को खोलने के निर्देश जारी कर दिए गए हैं।
रविवार को भी खुलेंगे स्कूल
सरकार के आदेश के अनुसार, आगामी 3 सितंबर को रविवार होने के बावजूद स्कूलों का संचालन किया जाएगा। इसके अलावा, 10 सितंबर को रविवार है, इस दिन भी नोएडा और गाजियाबाद समेत समूचे प्रदेश में स्कूल खुले रहेंगे। शिक्षकों के साथ छात्र-छात्राओं को भी स्कूल आना पड़ेगा।
त्योहारों पर भी नहीं होगा अवकाश
शासनादेश के अनुसार, 3 और 10 सितंबर को रविवार होने के अलावा 6 सितंबर को चेहल्लुम है, लेकिन स्कूल खुलेंगे। इस तरह 7 सितंबर को जन्माष्टमी की छुट्टी भी नहीं होगी। इस दिन भी प्रदेश भर के सभी प्राथमिक विद्यालयों में पढ़ाई होगी।
योगी सरकार ने 23 अगस्त को रचा था इतिहास
यहां पर बता दें कि भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान केंद्र (ISRO) ने 23 अगस्त की शाम को चंद्रयान-3 की चंद्रमा की सतह पर सॉफ्ट लैंडिंग कराई थी। इस ऐतिहासिक खगोलीय उपलब्धि के साक्षी स्कूली छात्र भी बनें, इसके लिए यूपी में पहली बार शाम को स्कूल खोले गए था। इससे भी पहले मुहर्रम और मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम के दौरान भी स्कूलों में छुट्टियां रद की गई थीं।
गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश में नवरात्र के दिनों में भी कई सारे अवकाश रहेंगे, ऐसे में यूपी सरकार ने सितंबर में स्कूलों को खोलने का फैसला लिया है। इससे छात्रों को सीधा लाभ मिलेगा। उधर, रविवार और त्योहारों पर स्कूलों को खोलने के फैसले का शिक्षकों ने विरोध किया है।
संबंधित खबरें
MLC चुनाव: यूपी, बिहार में BJP को बढ़त, कर्नाटक में कांग्रेस को झटका
4 hrs agoदिल्ली में गैर-BS6 वाहनों पर प्रतिबंध, NCR के लाखों लोग होंगे परेशान!
4 hrs agoमहिला सुरक्षा पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने योगी सरकार की तारीफ की
12 hrs agoआगरा में ठप रहेगी PNG और CNG सप्लाई, जानें टाइमिंग और प्रभावित इलाके
13 hrs ago'थैंक गॉड राम ने अल्पसंख्यक नहीं मारा,' पोस्ट के लिए यूपी CEO ने मांगी माफी
14 hrs agoग्रेटर नोएडा वेस्ट-शाहबेरी के लिए आ रहा डबल डेकर एलिवेटेड रोड
15 hrs ago1 नवंबर से टोल प्लाजा के पास रहने वालों को मिलेगा सालाना लोकल पास, जानें
16 hrs agoमुस्कान-साहिल का रिश्ता कबूल? मिलने आए परिजन, एक वकील करेगा दोनों की पैरवी
17 hrs agoवाल्मीकि जयंती: नींव के पत्थरों का सच्चा सम्मान
18 hrs ago'मामूली जांच भी नहीं आती...', सुप्रीम कोर्ट ने यूपी पुलिस को लताड़ा
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines