UP Nikay Chunav 2023: उत्तर प्रदेश में निकाय चुनाव के लिए दो चरणों में हुई वोटिंग के शनिवार को नतीजे घोषित किए गए। भाजपा ने इस दौरान एतिहासिक जीत हासिल की है। इसी के तहत भाजपा की गीता शर्मा ने गौतमबुद्ध नगर (नोएडा) की दादरी नगर पालिका अध्यक्ष सीट पर लगातार तीसरी कब्जा किया है। उन्होंने अपने प्रतिद्वंद्वी समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी को 5,758 मतों के अंतर से हराया।
12 उम्मीदवारों को हराकर जीतीं
दादरी नगर पालिका अध्यक्ष सीट के लिए 12 उम्मीदवार मैदान में थे। भाजपा की गीता शर्मा को सपा उम्मीदवार अयूब मलिक के 16,485 मतों के मुकाबले 22,243 वोट मिले। वहीं बसपा के रविंदर सिंह 3,953 वोट पाकर तीसरे स्थान पर रहे। कांग्रेस के अशोक कुमार शर्मा को 1,147 तो आम आदमी पार्टी की रीता को 293 वोट मिले। साथ ही इस चुनाव में 132 लोगों ने नोटा का बटन दबाया।
2014 में पति को बदमाशों ने मारी थी गोली
बताया गया है कि गीता शर्मा भाजपा नेता विजय पंडित की पत्नी हैं, जिन्हें 2014 में दादरी में हमलावरों ने गोली मार दी थी। गीता शर्मा ने अपनी जीत का श्रेय पार्टी नेतृत्व और स्थानीय जनता को दिया। उन्होंने कहा कि मुझे सभी वर्गों से वोट मिला है। मैंने दादरी में बहुत काम किया है, इसलिए लोगों ने मुझे तीसरी बार चुना है।
इन समस्याओं का होगा समाधान
गीता शर्मा ने कहा कि दादरी में स्वच्छता एक समस्या है। हम नगर निगम के कचरे के निपटान के लिए एक डंपिंग ग्राउंड विकसित करेंगे। क्षेत्र में एक सीवेज सिस्टम भी स्थापित करेंगे। साथ ही पार्किंग भी एक महत्वपूर्ण मुद्दा है। हमने पुराने बस स्टैंड को किसी अन्य स्थान पर शिफ्ट करने और खाली जगह का उपयोग करने का निर्णय लिया है। क्षेत्र को साफ करने के लिए एक बहु-स्तरीय पार्किंग सुविधा के लिए विचार किया जा रहा है।
2012, 2017 और अब 2023 में भी गीता शर्मा जीतीं
वर्ष 2017 के निकाय चुनावों में गीता शर्मा ने बसपा के तत्कालीन उम्मीदवार मलिक को 2,181 मतों के अंतर से हराया था। उन्हें मलिक के 16,337 के मुकाबले 18,818 वोट मिले। वर्ष 2012 में भी मलिक को हार का सामना करना पड़ा, क्योंकि गीता शर्मा को नगरपालिका चुनावों में 7,755 के मुकाबले 8,817 वोट मिले।
संबंधित खबरें
यूपी में 10 राज्यसभा सांसद निर्वाचित, BJP के 8, सपा के 2 MP निर्विरोध जीते
2 hrs agoहोली-दिवाली पर मिलेगा मुफ्त सिलेंडर, योगी कैबिनेट में 39 प्रस्ताव मंजूर
3 hrs agoPM मोदी के नाम पर होगा जेवर एयरपोर्ट का नाम, योगी कैबिनेट का बड़ा फैसला
6 hrs agoयूपी में मेडिकल कॉलेज 36 से बढ़कर 85 हुए, बोले मुख्यमंत्री योगी
6 hrs agoलखनऊ में डबल मर्डर, मां-बेटी की गला घोंटकर हत्या, शव मिलने से मचा हड़कंप
8 hrs agoदिल्ली-ग्रेटर नोएडा के रास्तों पर रहेगा डायवर्जन, जान लें अल्टरनेट रूट्स
11 hrs agoयूपी-बिहार से लेकर केरल तक बारिश का अलर्ट, इन राज्यों में आंधी की चेतावनी
21 hrs agoसीएम धामी की पैरवी से प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण ने पकड़ी रफ्तार
1 day agoइस दिन तक आ सकता है UP Board 10वीं-12वीं का टाइम टेबल, कर लो तैयारी टाइट
1 day agoशराब पर पत्नी से झगड़े के बाद नाले में कूदा युवक; रात भर चला सर्च ऑपरेशन
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines