UP News: उत्तर प्रदेश विधान परिषद सदस्य के तौर पर मनोनीत होने के बाद तारिक मंसूर ने अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी के कुलपति पद से इस्तीफा दे दिया है। अब उनके स्थान पर अब एएमयू के प्रो वाइस चांसलर इस पद को संभालेंगे। प्रदेश सरकार की और से राज्यपाल को भेजा गए छह नामों में तारिक मंसूर का नाम शामिल था।
अब इनको मिला एएमयू वीसी का प्रभार
समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक उत्तर प्रदेश विधान परिषद के लिए मनोनीत अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर तारिक मंसूर ने इस्तीफा दे दिया है। अब एएमयू कुलपति का प्रभार एएमयू के प्रो वाइस चांसलर प्रोफेसर गुलरेज संभालेंगे। नई जिम्मेदारी मिलने के बाद प्रोफेसर तारिक के समर्थकों ने उन्हें बधाई देना शुरू कर दिया है।
और पढ़िए – UP News: एएमयू के VC तारिक मंसूर समेत छह सदस्य विधान परिषद के लिए नामित, राज्यपाल ने लगाई मुहर
राज्यपाल ने लगाई थी इन छह नामों पर मुहर
बता दें कि उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने साकेत मिश्रा, रामसूरत राजभर, तारिक मंसूर (एएमयू वाइस चांसलर), हंसराज विश्वकर्मा (वाराणसी भाजपा प्रमुख), लालजी प्रसाद निर्मल (अंबेडकर महासभा अध्यक्ष) और रजनीकांत माहेश्वरी को विधान परिषद सदस्य के रूप में मनोनीत किया है।
तारिक मंसूर के साथ ये पांच भी मनोनीत
- रजनीकांत माहेश्वरी वैश्य समुदाय से आते हैं। कासगंज के रहने वाले माहेश्वरी भाजपा के बृज क्षेत्र के पूर्व क्षेत्रीय अध्यक्ष रह चुके हैं।
- महेश श्रीवास्तव काशी क्षेत्र के पूर्व अध्यक्ष रहे हैं। उनका नाम एमएलसी की सूची में सबसे आगे बताया जा रहा था।
- हंसराज विश्वकर्मा वाराणसी के जिलाध्यक्ष हैं। उन्होंने 1989 में बूथ कार्यकर्ता के तौर पर राजनीतिक जीवन की शुरुआत की। पूर्व सीएम कल्याण सिंह के करीबी रहे और लंबे समय तक राम मंदिर आंदोलन से जुड़े रहे।
- डॉ. लालजी निर्मल दलित वर्ग से आने वाले अंबेडकर महासभा के अध्यक्ष हैं। वे मूल रूप से मीरजापुर के रहने वाले हैं। उन्होंने सीएम योगी को दलित मित्र की उपाधि से सम्मानित किया था।
- रामसूरत राजभर आजमगढ़ के अधिवक्ता हैं। पिछड़ा वर्ग से आने वाले रामसूरत राजभर पुराने भाजपा नेता हैं। वह फूलपुर पवई से विधानसभा चुनाव लड़े थे।
संबंधित खबरें
वोटर लिस्ट फर्जीवाड़े पर EC का एक्शन, दोषी अफसरों को होगी जेल और जुर्माना
4 hrs agoCM योगी को मिली गुड न्यूज! नेशनल सर्वे में बने देश के नंबर-1 मुख्यमंत्री
4 hrs agoहेलीकॉप्टर में दो पायलट अनिवार्य, DGCA के नियम के विरोध में उतरे ऑपरेटर्स
5 hrs ago'मुसलमान होने की सजा मिल रही', गिरफ्तारी पर छलका आजम खान का दर्द
15 hrs ago'आजम के नहीं हुए तो मेरे क्या होंगे', स्वामी प्रसाद मौर्य का अखिलेश पर हमला
18 hrs agoब्लू ड्रम मर्डर: मुस्कान-साहिल ने गिनाईं फांसी की सजा की 15 कानूनी खामियां
19 hrs agoनोएडा पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, 50 हजार के इनामी गैंगस्टर को किया ढेर
1 day agoजेल से रिहा होते ही ED ने आजम खान को किया गिरफ्तार, कल सुबह कोर्ट में पेशी
1 day agoयूपी में 15 IAS अधिकारियों के तबादले, कई अफसरों को नई जिम्मेदारी
1 day agoपिता से मिली प्रेरणा, प्रीति बनीं नोएडा की पहली महिला DCP
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines