Satsangis pelted stones at police in Agra: उत्तर प्रदेश के आगरा के दयालबाग में पुलिस और सत्संगी के बीच बवाल हो गया। यहां पर सत्संगियों ने पुलिसकर्मियों पर पथराव कर दिया, इसको लेकर क्षेत्र में भारी हंगामा देखने को मिला। दरअसल, पुलिस यहां पर राधा स्वामी सत्संग सभा द्वारा कब्जाई सरकारी जमीन खाली कराने आई थी। इसी को लेकर ये हंगामा हुआ। हालांकि, राजस्व विभाग की टीम और पुलिस ने अपनी कार्रवाई करते हुए सरकारी जमीन पर बनाए गए अवैध गेट को गिरा दिया था। सत्संगियों ने दोबारा गेट को खड़ा दिया। फिलहाल,पुलिस मालले को बढ़ता देख उन्हें जमीन के वैध कागज दिखाने के लिए कहा है।
पुलिस ने सत्संगियों को वैध कागज दिखाने के लिए दिया समय
इस दौरान बढ़ते बवाल के बीच सत्संगियों की भारी भीड़ एकत्रित हो गई और पुलिस पर जमकर पथराव कर दिया, इसमें कई पुलिसकर्मियों के साथ-साथ वहां मौजूद पत्रकारों के चोटे आईं। बहरहाल, किसी तरह पुलिस ने पथराव कर रहे लोगों को लाठीचार्ज कर भीड़ तीतर-बितर किया। घटनास्थल पर बढ़ते तनाव की स्थिति में डीसीपी सूरज राय पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। बताया जा रहा है कि राजस्व विभाग और पुलिस की ओर से संत्सिंगियों को कुछ समय दिया गया है ताकि अगर उनके पास जमीन से जुड़े वैध कागज हैं तो उसे दिखा सकें।
सपा नेता अखिलेश यादव ने सत्संगियों का किया समर्थन
सपा नेता अखिलेश यादव ने एक्स पर पोस्ट कर कहा कि राधास्वामी मत के माननेवाले सम्पूर्ण विश्व में अपने अध्यात्म, प्रेम, करूणा और सत्संग के लिए अनुकरणीय हैं। दयालबाग सदैव से आस्था, सौहार्द, सेवा और शिक्षा का प्रतीक रहा है। दयालबाग की जमीन पर अब सत्ताधारी और पुलिस-प्रशासन मिलकर भाजपाई भू-माफियों की स्वार्थ सिद्धि में लग गये हैं।
भाजपा का धर्म-विरोधी बुलडोजर नहीं सहेगी जनता
पूर्व सीएम ने आगे कहा कि ये सत्संग की महान भारतीय परम्परा पर घातक प्रहार है, जिसका आस्थावान और शांतिप्रिय राधास्वामी मतावलंबी पुरजोर तरीके से विरोध कर रहे हैं। इस अन्याय के विरोध में समाजवादी पार्टी राधास्वामी सत्संग के साथ खड़ी है और दयालबाग को बचाने की मुहिम में हर तरह से साथ है। भाजपा का धर्म-विरोधी बुलडोज़र जनता नहीं सहेगी।
संबंधित खबरें
नोएडा का होगा विस्तार, 20 हजार हेक्टेयर में बनेगा ‘न्यू नोएडा’
12 mins agoदिल्ली-NCR में छाए रहेंगे बादल, जानें आपके राज्य में कल कैसा रहेगा मौसम
12 hrs agoCM धामी ने माउंट मुकुट की सफल चढ़ाई के बाद ICG की टीम का किया स्वागत
16 hrs agoहरिद्वार कुंभ 2027 का लोगो, वेबसाइट और गीत लॉन्च
16 hrs agoUP के 1.21 करोड़ पेंशनरों के लिए बड़ा फैसला, जानें क्या है सरकार की योजना?
21 hrs agoमुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शारदीय नवरात्रि पर मां दुर्गा की पूजा की
1 day agoयूपी चुनाव से पहले अखिलेश यादव से मिले BJP के पूर्व सांसद धर्मेंद्र कश्यप
1 day agoलखनऊ के कांग्रेस ऑफिस में क्यों भिड़े अजय राय और ममता चौधरी के समर्थक?
1 day agoअयोध्या राम मंदिर में रंगमहल बैरियर से VIP एंट्री होगी बंद, नई जगह होगी तय
1 day agoSIR पर कांग्रेस के विरोध को सीएम धामी ने बताया राजनीतिक हताशा
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines