हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Nana PatekarGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

UP News: मथुरा के गोवर्धन में पुलिस पर हमला; शोभायात्रा की अनुमति मांगने पर दरोगा और सिपाहियों को दौड़ाया

विज्ञापन

UP News: उत्तर प्रदेश के मथुरा स्थित गोवर्धन कस्बे में मंगलवार देर रात उपद्रवियों ने पुलिस पर हमला कर दिया। आरोप है कि महाराणा प्रतीप की जयंती की अनुमति मांगने को लेकर बवाल हुआ। पुलिस के साथ हुई मारपीट में एक दरोगा और दो सिपाही घायल हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस फोर्स ने तीन आरोपियों को हिरासत में लिया है।

पुलिस की दो बाइकों को तोड़ा

समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक मथुरा के एसएसपी ने बताया कि गोवर्धन क्षेत्र में बिना अनुमति के जुलूस (महाराणा प्रताप की रैली) निकालने की कोशिश कर रहे लोगों को पुलिस हटा रही थी, तभी कुछ उपद्रवियों ने पथराव किया। पुलिस की 2 बाइकें क्षतिग्रस्त हो गईं। कुछ को हिरासत में लिया गया। स्थिति सामान्य, अन्य आरोपियों को पकड़ने के लिए प्रयास जारी है।

और पढ़िए – Viral Video: अमेठी में गौरीगंज थाने के भीतर सपा विधायक ने भाजपा प्रत्याशी के पति को पीटा; माहौल तनावपूर्ण

विज्ञापन

चौकी इंचार्ज ने बनाया वीडियो तो करदिया हमला

घटना गोवर्धन के आन्यौर गांव में यह घटना हुई। यहां मंगलवार को गांव के कुछ लोग महाराणा प्रताप की जयंती पर शोभायात्रा निकाल रहे थे। तभी बिना अनुमति शोभायात्रा की जानकारी पर संबंधित चौकी पुलिस मौके पर पहुंची। चौकी इंचार्ज ने यात्रा की अनुमति मांगी तो लोग भड़क गए। इस पर चौकी इंचार्ज वीडियो बनाने लगे। इस पर आरोपियों ने दरोगा और दो सिपाहियों के साथ हाथापाई कर दी। साथ ही पुलिस की दो बाइक भी तोड़ दीं।

और पढ़िए – UP News: गाजीपुर में मुख्तार गैंग के अंगद राय की ₹7 करोड़ की संपत्ति कुर्क; पुलिस ने लगाया आदेश का बोर्ड

विज्ञापन

पुलिस वालों ने भाग कर बचाई जान

एक स्थानीय मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक तीनों पुलिस कर्मियों ने मौके से भाग कर अपनी जान बचाई। इसके बाद अधिकारियों को मामले की जानकारी दी गई। सूचना पर भारी संख्या में पुलिस फोर्स अधिकारी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने तीन आरोपियों को मौके से गिरफ्तार किया है। साथ ही मुकदमा दर्ज कर अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।

और पढ़िए – प्रदेश से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें

विज्ञापन

(https://www.leankitchenco.com/)

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola