UP News: प्रयागराज में माफिया अतीक अहमद और अशरफ हत्याकांड के बाद पहली बार सीएम योगी संगमनगरी पहुंचे। यहां भाजपा के मेयर (महापौर) पद के प्रत्याशी के समर्थन में उन्होंने रैली को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने तुलसी दास रचित एक पंक्ति का जिक्र करते हुए माफिया पर निशाना साधा।
तुलसीदास रचित पंक्तियों को पढ़ा
प्रयागराज के लूकरगंज में निकाय चुनाव के लिए आयोजित रैली को संबोधित किया। उन्होंने भाजपा के महापौर पद के प्रत्याशी गणेश केसरवानी के समर्थन में लोगों से वोट की अपील की। रैली में भाषण के दौरान उन्होंने माफिया पर निशाना साधा। सीएम योगी ने कहा कि रामचरितमानस में तुलसी दास जी ने एक पंक्ति कही थी। ‘करम-प्रधान बिस्व करि राखा। जो जस करइ सो तस फल चाखा।।’
उन्होंने कहा कि मुझे लगता है कि ये पंक्तियां आज भी उतनी ही प्रासंगिक है, जितनी मध्यकाल में थी। जीवन की साश्वतता का संदेश देने वाली ये पंक्तियां हमारी कर्म प्रधान व्यवस्था का मार्ग प्रशस्त करती हुई दिखाई देती है।
मानवता का कल्याण करती है प्रयागराज की धरती
सीएम योगी ने कहा कि जिस प्रयागराज में दुनिया अपनी आध्यात्मिक पिपासा (जिज्ञासा) के लिए आती है, जिस प्रयागराज की धरती ने हजारों वर्षों से मानवता के कल्याण का मार्ग प्रशस्त किया हो। कुंभ हो या माघ मेला, करोड़ों-करोड़ लोग प्रयागराज के संगम में डुबकी लगाकर अपने जीवन और मरण को धन्य करता है।
प्रकृति किसी का अत्याचार स्वीकार नहीं करती
पूरे प्रदेश के लोग प्रयागराज न्यायालय में आकर गुहार लगाते हैं। उस प्रयागराज की धरती को कुछ लोगों ने अन्याय, पापाचार और अत्याचार का शिकार बना लिया था, लेकिन ये प्रकृति न किसी पर अत्याचार करती है और न ही किसी का अत्याचार स्वीकार करती है। बताया जाता है कि अतीक और अशरफ की हत्या के बाद सीएम पहली बार प्रयागराज पहुंचे थे।
संबंधित खबरें
दिल्ली-NCR में छाए रहेंगे बादल, जानें आपके राज्य में कल कैसा रहेगा मौसम
9 hrs agoCM धामी ने माउंट मुकुट की सफल चढ़ाई के बाद ICG की टीम का किया स्वागत
12 hrs agoहरिद्वार कुंभ 2027 का लोगो, वेबसाइट और गीत लॉन्च
13 hrs agoUP के 1.21 करोड़ पेंशनरों के लिए बड़ा फैसला, जानें क्या है सरकार की योजना?
18 hrs agoमुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शारदीय नवरात्रि पर मां दुर्गा की पूजा की
1 day agoयूपी चुनाव से पहले अखिलेश यादव से मिले BJP के पूर्व सांसद धर्मेंद्र कश्यप
1 day agoलखनऊ के कांग्रेस ऑफिस में क्यों भिड़े अजय राय और ममता चौधरी के समर्थक?
1 day agoअयोध्या राम मंदिर में रंगमहल बैरियर से VIP एंट्री होगी बंद, नई जगह होगी तय
1 day agoSIR पर कांग्रेस के विरोध को सीएम धामी ने बताया राजनीतिक हताशा
2 days agoयूपी में आज से बंटना शुरू होगा फ्री राशन, जानिए टाइमिंग और जरूरी नियम
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines