Pneumonia disease:उत्तर प्रदेश में डेंगू मलेरिया के बाद अब एक बार फिर से निमोनिया लोगों को अपनी चपेट में ले रहा है। आलम यह हो रहा है कि लोगों को अस्पताल में भर्ती होना पड़ रहा है और उनकी हालत बेहद कम समय में ज्यादा खराब हो रही है। यह एक वायरस बीमारी के रूप में पूरे प्रदेश भर में फैल रहा है जिससे स्वास्थ्य महकमा में भी हड़कंप मचा हुआ है स्वास्थ्य विभाग ने मलेरिया की रोकथाम के लिए तैयारियां शुरू कर दी है।
डेंगू और मलेरिया के बाद निमोनिया के केस
आपको बता दे कोरोना की दूसरी लहर में सबसे अधिक लोगों की जान गई थी और जान जाने की वजह निमोनिया था। कोरोना के अधिकतर मामलों में लोग निमोनिया से ग्रसित हो रहे थे। जिस वजह से कई लोगों की जान भी जा रही थी। वहीं अब जहां प्रदेश भर में अभी तक डेंगू और मलेरिया का प्रकोप देखने को मिल रहा था।
सारे सरकारी अस्पताल प्राइवेट अस्पताल मरीजों से भरे हुए थे तो वहीं अब एक बार फिर से निमोनिया एक वायरस बीमारी के रूप में फैल रहा है। प्रदेश के विभिन्न जनपदों से रोजाना सैकड़ो मामले सामने आ रहे हैं, जो कहीं ना कहीं स्वास्थ्य विभाग के लिए चिंता का विषय बने हुए हैं।
यह भी पढ़े: पत्नी के होते हुए गैर महिला संग लिव इन में रहना सही या गलत, पढ़ें पंजाब-हरियाणा हाई कोर्ट का फैसला
यह है निमोनिया के लक्षण
वहीं निमोनिया के लक्षणों की बात की जाए तो इसमें मरीज को सांस लेने में सबसे ज्यादा तकलीफ होती है, साथ ही सीने में दर्द की शिकायत हमेशा बनी रहती है। मैरीज खांसी से ग्रसित रहता है और उसे बलगम भी आता है वहीं निमोनिया में लोगों के फेफड़े पूरी तरीके से जाम हो जाते हैं।
ऐसे में उन्हें सांस लेने में काफी तकलीफ हो जाती है। कोरोना में ऐसे ही मरीजों की ज्यादातर मौत हो गई थी। वहीं अभी के आंकड़ों की बात की जाए तो यूपी में यह वायरस बीमारी के रूप में फैल रही है हालांकि इसमें अभी डेथ रेट बेहद कम है लेकिन मामले तेजी से सामने आ रहे हैं।
संबंधित खबरें
अग्निवीरों को UP में बिना एग्जाम मिलेगी सरकारी नौकरी; CM योगी ने किया ऐलान
42 mins agoRRB NTPC CBT-2 का स्कोरकार्ड जारी, प्रयागराज से 244 अभ्यर्थी पास
5 hrs agoआजम खान को SC से तगड़ा झटका, ED की गिरफ्तारी पर तुरंत सुनवाई से इनकार
6 hrs agoअयोध्या राम मंदिर में दान चोरी पर SC में खुलासा, UP सरकार ने बताया-दोषी कौन
8 hrs agoUP Special TET Admit Card 2026 जारी, ऐसे करें डाउनलोड, देखें एग्जाम शिफ्ट
11 hrs agoUP के कुशीनगर में भीषण सड़क हादसा, कार-ट्रक की टक्कर में 6 लोगों की मौत
11 hrs agoपीलीभीत में वोटर लिस्ट में गड़बड़ी पर एक्शन; 2 अधिकारी सस्पेंड, FIR भी होगी
11 hrs agoवोटर लिस्ट फर्जीवाड़े पर EC का एक्शन, दोषी अफसरों को होगी जेल और जुर्माना
21 hrs agoCM योगी को मिली गुड न्यूज! नेशनल सर्वे में बने देश के नंबर-1 मुख्यमंत्री
21 hrs agoहेलीकॉप्टर में दो पायलट अनिवार्य, DGCA के नियम के विरोध में उतरे ऑपरेटर्स
22 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines