UP News: उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से प्रदेश के माफिया और गैंगस्टर के खिलाफ कार्रवाई जारी है। इसी के तहत मंगलवार को जेल में बंद माफिया डॉन मुख्तार अंसारी के करीबी अंगद राय उर्फ झूलन राय की 7.17 करोड़ रुपये की अचल संपत्ति गाजीपुर पुलिस ने कुर्क कर ली। पुलिस ने यह कार्रवाई भंवरकोले इलाके के शेरपुर गांव में की है।
अंगद राय के खिलाफ 22 मुकदमे
जानकारी के मुताबिक, मंगलवार की कार्रवाई के बारे में एसपी गाजीपुर ओमवीर सिंह ने बताया कि मुख्तार गैंग का खूंखार अपराधी अंगद राय फिलहाल जेल में बंद है। उस पर पुलिस ने पूर्व में 50 हजार रुपये का नगद इनाम घोषित किया हुआ था। उन्होंने बताया कि अंगद के खिलाफ कुल 22 आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं।
जांच में सामने आई अवैध कमाई से बनाई संपत्ति
पुलिस अधिकारी ने बताया कि मुख्तार गिरोह के खिलाफ चल रही पुलिस जांच के दौरान सामने आया कि अनाद ने भंवरकोले क्षेत्र के शेरपुर गांव में अवैध रूप से अर्जित धन से अचल संपत्ति बनाई थी। एसपी ने कहा कि जब पुलिस ने मामले की जांच शुरू की, तो पता चला कि उसने मोहम्मदाबाद के जगजीवनपुर इलाके में अपनी पत्नी सरिता राय के नाम पर जमीन खरीदी थी, जिस पर निर्माण किया जा रहा था।
जिलाधिकारी की ओर जारी हुआ आदेश
उन्होंने कहा कि अन्य संपत्ति उसने अपने पैतृक गांव सहरपुर में खरीदी थी। एसपी ने कहा कि कुर्क की गई संपत्तियों का कुल मूल्य 7,17,04,460 रुपये आंका गया है। सभी जानकारी इकट्ठा करने के बाद एक रिपोर्ट जिलाधिकारी को भेजी गई थी। जिलाधिकारी की ओर से हमें गैंगस्टर एक्ट के तहत संपत्तियों को जब्त करने का आदेश दिया।
उत्तर प्रदेश की अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करेंः-
संबंधित खबरें
दिल्ली-NCR में छाए रहेंगे बादल, जानें आपके राज्य में कल कैसा रहेगा मौसम
6 hrs agoCM धामी ने माउंट मुकुट की सफल चढ़ाई के बाद ICG की टीम का किया स्वागत
10 hrs agoहरिद्वार कुंभ 2027 का लोगो, वेबसाइट और गीत लॉन्च
10 hrs agoUP के 1.21 करोड़ पेंशनरों के लिए बड़ा फैसला, जानें क्या है सरकार की योजना?
15 hrs agoमुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शारदीय नवरात्रि पर मां दुर्गा की पूजा की
1 day agoयूपी चुनाव से पहले अखिलेश यादव से मिले BJP के पूर्व सांसद धर्मेंद्र कश्यप
1 day agoलखनऊ के कांग्रेस ऑफिस में क्यों भिड़े अजय राय और ममता चौधरी के समर्थक?
1 day agoअयोध्या राम मंदिर में रंगमहल बैरियर से VIP एंट्री होगी बंद, नई जगह होगी तय
1 day agoSIR पर कांग्रेस के विरोध को सीएम धामी ने बताया राजनीतिक हताशा
2 days agoयूपी में आज से बंटना शुरू होगा फ्री राशन, जानिए टाइमिंग और जरूरी नियम
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines