UP International Trade Show, लखनऊ: उत्तर प्रदेश में कानपुर की कैपिटल एयरगन कंपनी लखनऊ में कारतूस और गन के पार्ट्स तैयार करने जा रही है। इसके लिए कंपनी 100 करोड़ रुपए का निवेश करेगी। इस गन पार्ट्स के तहत उत्तर प्रदेश में पहली बार कारतूस और गन के पार्ट्स बनाने की शुरुआत होगी। उत्तर प्रदेश में आयोजित ट्रेड शो में एक्सप्रेसवेज इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट ऑथोरिटी (यूपीडा) और कैपिटल एयरगन कंपनी के बीच गन पार्ट्स की तैयारी के लिए हस्ताक्षर किए गए।
300 से अधिक लोगों को रोजगार
गन पार्ट्स की तैयारी करने के लिए कंपनी 300 से अधिक लोगों को काम देगी। कंपनी को 15 हजार वर्ग मीटर जमीन दी जाएगी। इसमें दो हजार वर्गमीटर में कारतूस बनेंगे और तीन हजार वर्गमीटर में अन्य कलपुर्जे तैयार किए जाएगे।
गन पार्ट्स में लॉक
इस गन पार्ट्स की खासियत की बात करें तो ग्रिप, ट्रिगर और हैमर के तीन लॉक होंगे और जब तक तीनों लॉक खोले नहीं जाएंगे, फायर नहीं होगा। रिपोर्ट के अनुसार रूस और चीन की पिस्टलों में खामियां पाई गई हैं, अब इन खामियों को स्वदेशी पिस्टलों के माध्यम से दूर किया जा रहा है।
यह भी पढ़ें: जस्टिस ट्रूडो को सौंपी थी 9 आतंकवादियों की लिस्ट…’, कैप्टन अमरिंदर सिंह ने किया बड़ा दावा
कंपनी को लाइसेंस पास
वहीं, ग्रेटर नोएडा की कंपनी इकोटेक थर्ड यूनिट टैंक के पहिये तैयार कर रही है। इस कंपनी में टी-90, टी 72 समेत मोर्टार भी बनाए जा रहे हैं। यह कंपनी हथियारों के मैन्युफेक्चरिंग को बढ़ाने का काम करती है, अब यह कंपनी कानपुर में 9 एमएम पिस्टल भी बनाने का काम करेंगी। कंपनी को सेंट्रल की तरफ से लाइसेंस भी मिल गया है, जिसके बाद कंपनी में काम शुरू कर दिया गया है।
बनाए जाने वाले गन पार्ट्स
कैपिटल एयरगन मैन्युफैक्चर्स प्राइवेट लिमिटेड के एमडी राजेश भाटिया ने बताया हैं कि तीन अलग-अलग कैलिबर की पिस्टल बनाई जाएंगी। अभी कंपनी के चार सेंटर कानपुर में चल रहे हैं और एक यूनिट ग्रेटर नोएडा इकोटेक थर्ड में भी है। जहां, एके-47, सारंग, धनुष, होटिजर के गन पार्ट्स बनाए जा रहे हैं।
ऑटोमेटिक पिस्टल लांच
कैपिटल एयरगन मैन्युफैक्चर्स प्राइवेट लिमिटेड कंपनी हथियारों के उपकरण बनाने और डिफेंस कॉरिडोर में .30 बोर, 45 बोर और नाइन एमएम की पिस्टलों की रेंज बनाएगी, जिसमें 9एमएम की पिस्टल पुलिस और आर्मी के लिए होगी। कंपनी में सिविलियन के लिए भी पिस्टल तैयार की जा रही। कंपनी ने इनके प्रोटोटाइप बनाए हैं। नवंबर में स्टार 1911 एम 30 नाम से .30 कैलिबर सेमी ऑटोमेटिक पिस्टल लांच होगी। ऐसी पिस्टल बनाने वाले रूस-चीन को मात देंगे।
संबंधित खबरें
उत्तर प्रदेश में लीज रजिस्ट्री हुई सस्ती, सरकार ने तय की फीस
2 hrs agoनोएडा का होगा विस्तार, 20 हजार हेक्टेयर में बनेगा ‘न्यू नोएडा’
4 hrs agoदिल्ली-NCR में छाए रहेंगे बादल, जानें आपके राज्य में कल कैसा रहेगा मौसम
16 hrs agoCM धामी ने माउंट मुकुट की सफल चढ़ाई के बाद ICG की टीम का किया स्वागत
19 hrs agoहरिद्वार कुंभ 2027 का लोगो, वेबसाइट और गीत लॉन्च
20 hrs agoUP के 1.21 करोड़ पेंशनरों के लिए बड़ा फैसला, जानें क्या है सरकार की योजना?
1 day agoमुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शारदीय नवरात्रि पर मां दुर्गा की पूजा की
1 day agoयूपी चुनाव से पहले अखिलेश यादव से मिले BJP के पूर्व सांसद धर्मेंद्र कश्यप
1 day agoलखनऊ के कांग्रेस ऑफिस में क्यों भिड़े अजय राय और ममता चौधरी के समर्थक?
1 day agoअयोध्या राम मंदिर में रंगमहल बैरियर से VIP एंट्री होगी बंद, नई जगह होगी तय
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines