उत्तर प्रदेश के सरकारी कर्मचारियों को सरकार ने बड़ा तोहफा दिया है। सीएम योगी आदित्यनाथ से X पर एक पोस्ट लिखकर बताया कि राज्य कर्मचारियों के हितों का संरक्षण हमारी शीर्ष प्राथमिकता है। इसके साथ ही सीएम योगी ने महंगाई भत्ते को 53% को बढाकर 55% किए जाने की घोषणा की है।
सीएम योगी आदित्यनाथ ने सोशल मीडिया पर लिखा कि राज्य कर्मचारियों के हितों का संरक्षण हमारी शीर्ष प्राथमिकता है। उसी क्रम में आज उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा राज्य कर्मचारियों को 53% की दर से प्रदान किए जा रहे महंगाई भत्ता को दिनांक 01.01.2025 से 55% किए जाने का निर्णय लिया गया है। इस निर्णय से लगभग 16 लाख कर्मचारी लाभान्वित होंगे। करीब 2 लाख पेंशनभोगियों को भी महंगाई राहत (डीआर) में 2 फीसदी की बढ़ोतरी का लाभ दिया जाएगा।
इससे पहले मंगलवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में कुल 15 प्रस्तावों रखे गए थे, जिनमें से 13 को मंजूरी दे दी गई। इसमें पीआरडी (PRD) जवानों के दैनिक भत्ते में बढ़ोतरी का फैसला भी शामिल था, जिससे प्रदेश के 34,000 से अधिक जवानों को लाभ मिलने की बात कही गई। अब PRD जवानों का भत्ता ₹395 से बढ़ाकर ₹500 प्रतिदिन कर दिया गया है। अधिकारियों का मानना है इससे जवानों का मनोबल भी बढ़ेगा।
यह भी पढ़ें : गांवों में सफाई को लेकर अथॉरिटी की बड़ी पहल, हाईटेक मशीनों से होगा ये काम
इससे पहले असम मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने भी कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को 2 प्रतिशत महंगाई भत्ता (डीए) देने की घोषणा की थी। हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा कि असम मंत्रिमंडल ने राज्य सरकार के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए 2 प्रतिशत अधिक महंगाई भत्ते की घोषणा की है। यह 1 जनवरी, 2025 से लागू होगा।
वहीं महाराष्ट्र सरकार ने भी 1 जुलाई 2024 से प्रभावी 5वें वेतन आयोग के असंशोधित वेतनमान के तहत अपने कर्मचारियों के महंगाई भत्ते (डीए) में 12 प्रतिशत की वृद्धि का आदेश जारी किया था।
संबंधित खबरें
एक्ट्रेस उर्मिला सानावर सहारनपुर से गिरफ्तार, अभद्र टिप्पणी का लगा आरोप
9 hrs agoदलेर मेहंदी विवाद: उत्तराखंड के मंत्री सुबोध उनियाल ने फोन कर मांगी माफी
9 hrs agoपिथौरागढ़ में CM धामी का स्वागत, ₹284 करोड़ की 67 परियोजनाओं की सौगात
10 hrs agoयूपी में कल सार्वजनिक अवकाश घोषित, बंद रहेंगे सभी स्कूल और कॉलेज
12 hrs agoआजमगढ़ की वोटर लिस्ट में हुई गड़बड़ी! BLO-SDM के खिलाफ हुआ कड़ा एक्शन
1 day agoनीला ड्रम केस में फांसी के खिलाफ मुस्कान-साहिल ने HC में दाखिल की याचिका
1 day agoनोएडा सेक्टर-125 में लगी भीषण आग, कई दुकानें जलकर राख, लाखों का नुकसान
1 day agoअखिलेश ने जेल जाकर क्यों साधा आजम का किला, जानिए क्या पक रही सियासी खिंचड़ी
1 day ago'जैसे मैं कोई आतंकी हूं...', चुनाव में गड़बड़ी पर रो पड़े सपा MLC उम्मीदवार
1 day agoरेलकर्मियों को मिली बड़ी राहत, IOD फॉर्म और मेडिकल लीव पर जारी हुआ नया नियम
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines