Uttar Pradesh News in Hindi: लखनऊ। उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) ने अलग साल फरवरी में यूपी में होने वाले ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2023 (Global Investors Summit 2023) के बारे में जानकारी दी। कहा कि दुनियाभर के 21 देशों ने इसमें भाग लेने के लिए रुचि दिखाई है। उनका सपना है कि यूपी की 1 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था हो। इसके लिए रोडमैप तैयार है। ये बातें सीएम योगी ने दिल्ली में यूपी ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2023 की कर्टेन रेजर सेरेमनी में कहीं।
10 लाख करोड़ के निवेश का रखा है लक्ष्य
सीएम योगी ने कहा कि उत्तर प्रदेश निवेशकों को आमंत्रित करने के लिए तैयार है। राज्य ने इस समिट के जरिए 10 लाख करोड़ रुपये का निवेश लाने का लक्ष्य रखा है। सीएम ने यह भी कहा कि मुझे बताते हुए खुशी हो रही है कि नीदरलैंड, डेनमार्क, सिंगापुर, यूनाइटेड किंगडम और मॉरीशस इस ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट में भागीदारों के रूप में शामिल होंगे।
इन देशों में यूपी सरकार करेगी रोड-शो
उन्होंने बताया कि इसके अलावा राज्य सरकार दुनिया भर के औद्योगिक निवेशकों को शिखर सम्मेलन में आमंत्रित करने के लिए 18 देशों और भारत के प्रमुख 7 शहरों में 22 नवंबर को रोड-शो भी आयोजित कर रही है। कहा कि पीएम मोदी की योजना है कि भारत की अर्थव्यवस्था को 5 ट्रिलियन डॉलर तक बढ़े। वहीं उत्तर प्रदेश सरकार ने भी 1 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था का लक्ष्य रखा है।
यूपी सरकार के ये दो मंत्री जल्द करेंगे यूरोप की यात्रा
सीएम योगी ने इस दौरान कहा कि हमने समर्थन के लिए 40 से अधिक देशों से संपर्क किया है। इसमें से लगभग 21 देशों से इस आयोजन में हमारे साथ भागीदारी करने का अनुरोध किया है। योजना के तहत यूपी सरकार जापान, जर्मनी, थाईलैंड, मैक्सिको, दक्षिण अफ्रीका, ब्राजील, ऑस्ट्रेलिया, फ्रांस, नीदरलैंड, बेल्जियम, यूएई और कनाडा जैसे देशों में रोड शो करेगी। यूपी के औद्योगिक विकास मंत्री नंद गोपाल गुप्ता और लोक निर्माण विभाग के मंत्री जितिन प्रसाद निवेशकों को आकर्षित करने के लिए दिसंबर में यूरोप की यात्रा पर रहेंगे।
संबंधित खबरें
'संपर्क टूटा, ट्रैकिंग सिस्टम भी बंद', हेलीकॉप्टर क्रैश से पहले क्या हुआ?
53 mins agoयूपी के कई जिलों में कल बंद रहेंगे स्कूल, 12वीं तक के छात्रों की छुट्टी
19 hrs agoप्रयागराज में जमीन से निकला करोड़ों का कैश, 3 ब्लू ड्रमों में भरे थे नोट
22 hrs agoजयंत के गढ़ पश्चिमी यूपी में BJP सुपरहिट, सहयोगी दल कहां-कहां बेअसर साबित
1 day agoऋषिकेश में कारोबारी लापता, गंगा में तलाश जारी, पत्नी ने लगाए आरोप
1 day agoAnalysis : MLC चुनाव में UP में BJP नंबर वन, फिर अखिलेश कैसे बने ताकतवर?
1 day agoप्रिया-जिम ट्रेनर ने कैसे रची शशांक की हत्या की साजिश? CCTV से मिले सुराग
1 day agoआजम खान और अब्दुल्ला आजम को बड़ी राहत, HC से सजा सस्पेंड; जमानत भी मंजूर
1 day agoMLC Election: ‘नजर हटी, दुर्घटना घटी’, अखिलेश ने कार्यकर्ताओं को किया सतर्क
1 day agoकरवा चौथ से छठ पूजा तक जाम से मिलेगी राहत! खास प्लान तैयार
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines