Etawah Accident News: उत्तर प्रदेश के इटावा में दर्दनाक हादसा हो गया है। इस हादसे में बस और ट्रक की टक्कर में दो यात्रियों की मौत हुई है। इसके साथ ही 21 यात्री घायल हैं। बताया जा रहा है कि महाकुंभ से स्नान करके श्रद्धालु नोएडा लौट रहे थे। फिलहाल, घायल श्रद्धालुओं को इटावा जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। यह दुर्घटना सुबह 6 बजे की है।
बीते 2 दिनों शुक्रवार और शनिवार से थाना क्षेत्र सीमा अंतर्गत राजस्थान प्रदेश, नोएडा, आगरा, दिल्ली, फैजाबाद आदि जगहों से प्रयागराज महाकुंभ स्नान करने जा रहे हैं और बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं से भरी गाड़ियों को देखा जा रहा है। कभी-कभी तो हाईवे पर ट्रैफिक लोड के कारण जाम की स्थिति बन जाती है।
देर रात नेशनल हाइवे पर हादसा
थानाक्षेत्र के अंतर्गत आने वाले सीएनजी स्टेशन, पेट्रोल पंपों और होटलों पर बड़ी संख्या में जाने वाली गाड़ियों की लाइनों को देखा जा सकता है। बीते रविवार प्रयागराज महाकुंभ में स्नान करने जा रहे पिकअप गाड़ी सवार राजस्थान के श्रद्धालु देर रात नेशनल हाइवे पर गाड़ी का स्टेयरिंग फेल होने की वजह से पिकअप गाड़ी श्रद्धालुओं सहित खाई में जा गिरी। कुल 8 श्रद्धालुओं में से सात गंभीर घायल हो गए, जबकि एक महिला श्रद्धालु की मौत हो गई। सभी सातों गंभीर घायलों को इलाज के लिए सैफई पीजीआई के लिए रेफर किया गया।
नेशनल हाइवे पर इटावा जाने वाली सड़क पर शनिवार-रविवार की रात मलाजनी नहर के पास प्रयागराज महाकुंभ में स्नान करने जा रहे पिकअप सवार श्रद्धालुओं से भरी गाड़ी खाई में गिर गई। जिससे सरोज सेन 50 वर्ष पत्नी अरुण सेन, अरुण सेन 65 वर्ष पुत्र ओम प्रकाश, मंजू उम्र 40 पत्नी केसर सिंह, केशव सिंह (ड्राइवर) उम्र करीब 50 वर्ष पुत्र जस्सू सिंह, नीलम उम्र करीब 48 वर्ष पत्नी चंद्रकांत, किरण उम्र करीब 45 वर्ष पत्नी स्वर्गीय अशोक कुमार, भंवर सिंह उम्र करीब 55 वर्ष पुत्र कन्हैया लाल, लक्ष्मी उम्र करीब 50 वर्ष पत्नी भंवर सिंह सभी निवासी मोहल्ला बजाज ग्राम शामली थाना सदर सीकर जिला सीकर राजस्थान गंभीर रूप से घायल हो गए।
ये भी पढ़ें- Prayagraj Maha kumbh में एक दिन में दो बार लगी आग, सेक्टर 23 के रेस्टोरेंट में कैसे हुआ हादसा?
संबंधित खबरें
RRB NTPC CBT-2 का स्कोरकार्ड जारी, प्रयागराज से 244 अभ्यर्थी पास
4 hrs agoआजम खान को SC से तगड़ा झटका, ED की गिरफ्तारी पर तुरंत सुनवाई से इनकार
4 hrs agoअयोध्या राम मंदिर में दान चोरी पर SC में खुलासा, UP सरकार ने बताया-दोषी कौन
6 hrs agoUP Special TET Admit Card 2026 जारी, ऐसे करें डाउनलोड, देखें एग्जाम शिफ्ट
9 hrs agoUP के कुशीनगर में भीषण सड़क हादसा, कार-ट्रक की टक्कर में 6 लोगों की मौत
9 hrs agoपीलीभीत में वोटर लिस्ट में गड़बड़ी पर एक्शन; 2 अधिकारी सस्पेंड, FIR भी होगी
10 hrs agoवोटर लिस्ट फर्जीवाड़े पर EC का एक्शन, दोषी अफसरों को होगी जेल और जुर्माना
19 hrs agoCM योगी को मिली गुड न्यूज! नेशनल सर्वे में बने देश के नंबर-1 मुख्यमंत्री
19 hrs agoहेलीकॉप्टर में दो पायलट अनिवार्य, DGCA के नियम के विरोध में उतरे ऑपरेटर्स
20 hrs ago'मुसलमान होने की सजा मिल रही', गिरफ्तारी पर छलका आजम खान का दर्द
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines