UP By Election Date : उत्तर प्रदेश में भी विधानसभा उपचुनाव की तारीखों का ऐलान हो गया, लेकिन अयोध्या की मिल्कीपुर सीट पर सस्पेंस बरकरार है। चुनाव आयोग ने मिल्कीपुर सीट पर उपचुनाव की तारीख का ऐलान नहीं किया। आइए जानते हैं कि क्या है वजह?
इलेक्शन कमीशन ऑफ इंडिया (ECI) ने मंगलवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर महाराष्ट्र और झारखंड विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान किया। इसके साथ ही मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने उपचुनाव की डेट की भी घोषणा की। उत्तर प्रदेश की 9 विधानसभा सीटों पर 13 नवंबर को वोटिंग होगी, लेकिन मिल्कीपुर सीट पर कब उपचुनाव होंगे? इसे लेकर कोई घोषणा नहीं की गई।
यह भी पढ़ें : Video: क्या यूपी उपचुनाव में सीट शेयरिंग पर फंस गया पेंच? इस तरह बढ़ी बीजेपी की टेंशन
क्यों रुका मिल्कीपुर पर उपचुनाव?
अयोध्या की मिल्कीपुर सीट पर अचानक से उपचुनाव क्यों रुक गया। चुनाव आयोग ने क्यों उपचुनाव की तारीख की घोषणा नहीं की? इसे लेकर जब राजीव कुमार से सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि जिन सीटों पर उपचुनाव की डेट की घोषणा नहीं की गई है, उनको लेकर पिटिशन कोर्ट में दाखिल है। यानी मामला अदालत में पहुंचा हुआ है।
गोरखनाथ बाबा ने HC में दाखिल की याचिका
हाई कोर्ट में मुकदमा लंबित होने के चलते इलेक्शन कमीशन ने उपचुनाव की तिथि घोषित नहीं की। पूर्व विधायक गोरखनाथ बाबा ने 2022 आम चुनाव को लेकर हाई कोर्ट में याचिका दाखिल की।
यह भी पढ़ें : यूपी उपचुनाव में BJP से कौन होगा उम्मीदवार? संभावित प्रत्याशियों की लिस्ट आई सामने!
यूपी की इन 9 सीटों पर होंगे उपचुनाव
मिल्कीपुर छोड़कर बाकी 9 सीटों पर 13 नवंबर को वोट डाले जाएंगे। कटेहरी, खैर, गाजियाबाद शहर, मीरापुर, कुंदरकी, सीसामऊ, फूलपुर, मिर्जापुर की मझवां, मैनपुरी की करहल सीट पर उपचुनाव होंगे। 23 नवंबर को यूपी उपचुनाव के नतीजों का ऐलान होगा।
लोकसभा चुनाव में सपा ने अयोध्या सीट पर जीत हासिल की
लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के हाथ से अयोध्या (फैजाबाद) सीट निकल गई। समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी अवधेश प्रसाद ने जीत हासिल की। इसके बाद विपक्ष ने अयोध्या सीट को भाजपा पर जमकर निशाना साधा। संसद हो या कहीं और.. अयोध्या के सांसद अवधेश प्रसाद अक्सर अखिलेश यादव के साथ नजर आते हैं।
सपा ने अवधेश प्रसाद के बेटे को बनाया उम्मीदवार
समाजवादी पार्टी ने आगामी उत्तर प्रदेश उपचुनाव को लेकर 6 विधानसभा सीटों पर उम्मीदवार उतार दिए हैं, जिनमें मिल्कीपुर विधानसभा सीट भी शामिल है। अवधेश प्रसाद के सांसद बनने के बाद मिल्कीपुर सीट खाली हुई। सपा ने इस सीट से सांसद अवधेश प्रसाद के बेटे अजीत प्रसाद को उम्मीदवार बनाया है।
बीजेपी-सपा के लिए मिल्कीपुर सीट काफी अहम
यूपी उपचुनाव में मिल्कीपुर सीट काफी अहम मानी जा रही थी, लेकिन चुनाव आयोग ने उपचुनाव की तारीख का ऐलान नहीं किया। इस सीट पर अवधेश प्रसाद के साथ सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव की खास दांव पर लगी है। वहीं, सीएम योगी आदित्यनाथ ने मिल्कीपुर में खूब प्रचार किया था।
संबंधित खबरें
आकाश आनंद की BSP में फिर वापसी, बनाए गए राष्ट्रीय संयोजक
31 mins agoयूपी में पति पर पत्नी को पीटकर घर से निकालने का आरोप, 10 लाख कैश की डिमांड
5 hrs agoराम मंदिर दान चोरी का किसने किया था पर्दाफाश? चंपत राय को लेकर बड़ा खुलासा
8 hrs agoUP चुनाव: कांग्रेस ने मांगी 200 सीटें तो अखिलेश बोले- 'बात जीत की है'
20 hrs agoआदि रंगोत्सव में धामी ने बजाया ढोल, एकलव्य स्कूल को ₹10 करोड़
22 hrs agoसीएम धामी ने की चार महत्वपूर्ण घोषणाएं, बनबसा-टनकपुर में होगा विकास
22 hrs agoचम्पावत में धामी की कैबिनेट बैठक, अब जिलों में भी होगी मंत्रिमंडल की बैठक
23 hrs agoसीएम धामी पारंपरिक रंग में रंगे, कलाकारों के साथ थिरके और स्वयं बजाया ढोल
23 hrs ago'संत रविदास नगर कहलाएगा भदोही', कारपेट एक्सपो में CM योगी का ऐलान
1 day agoराज्यसभा चुनाव: उत्तराखंड से दिनेश आर्य, बंगाल से कोयल मल्लिक BJP प्रत्याशी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines