UP By election 2024: महाराष्ट्र विधानसभा की 288 सीटों पर आज एक ही चरण में वोटिंग हो रही है। वहीं झारखंड में भी दूसरे चरण में 38 सीटों पर वोटिंग हो रही है। इसकेे अलावा चार राज्यों की 15 विधानसभा सीटों और महाराष्ट्र की नांदेड़ लोकसभा सीट पर भी आज वोटिंग हो रही है। इन सभी सीटों पर सुबह 7 बजे से लेकर शाम 6 बजे वोट डाले जाएंगे।
बता दें कि विधानसभा की अधिकांश सीटों पर विधायकों के सांसद बनने और निधन के कारण वोटिंग हो रही है। वहीं कानपुर की सीसामऊ सीट पर सपा विधायक के जेल जाने से उपचुनाव हो रहे हैं। जबकि महाराष्ट्र की नांदेड़ सीट कांग्रेस सांसद वसंतराव चव्हाण के निधन से खाली हुई थी। लोकसभा चुनाव के सिर्फ दो महीने के बाद अगस्त 2024 में उनका देहांत हो गया था। पार्टी ने उनके बेटे रविंद्र चव्हाण को उम्मीदवार बनाया है।
यूपी उपुचनाव पर देश की नजरें
यूपी उपचुनाव को लेकर पूरे देश की नजरें टिकी हैं। लोकसभा चुनाव में यूपी में बीजेपी की सीटें कम होने के बाद यह योगी सरकार की पहली बड़ी परीक्षा है। सीएम योग ने चुनाव से पहले आगरा में बंटेंगे तो कटेंगे नारे के जरिए हिंदू वोटों के धु्रवीकरण की कोशिश की है। उनका यह नारा हरियाणा में बीजेपी के लिए लाभदायक साबित हुआ। वहीं अब महाराष्ट्र और झारखंड में इसको लेकर कई प्रयोग हुए। यहां मुख्य मुकाबला सपा और बीजेपी के बीच है।
ये भी पढ़ेंः Jharkhand Phase 2 Voting Live Updates: बूथों के बाहर वोटरों की लंबी लाइनें, हेमंत सोरेन सरकार बदलने का दावा
इन सीटों पर उपचुनाव
यूपी में करहल, सीसामऊए कटेहरी, कुंदरकी, मीरापुर, गाजियाबाद, फूलपुर, खैर, मझवां सीटों पर उपचुनाव हो रहा है। जबकि पंजाब में गिद्दड़बाहा, डेरा बाबा नानक, चब्बेवाल और बरनाला में वोटिंग हो रही है। वहीं केरल की पलक्कड़ और उत्तराखंड की केदारनाथ सीट पर भी वोटिंग हो रही है।
संबंधित खबरें
कौन हैं आराधना 'मोना' मिश्रा? जो बन सकती हैं यूपी कांग्रेस अध्यक्ष, समझें 2027 का पूरा सियासी गणित
1 hr agoBSP में वापसी को बेचैन आकाश आनंद! मायावती से मांगी माफी, कहा- गलत समझी गई मेरी चुप्पी
4 hrs ago'मोहम्मद' दीपक उत्तराखंड में अरेस्ट, बिजनेसमैन ने लगाया पीटने और थमकाने का आरोप
4 hrs agoसीएम पुष्कर धामी ने वन क्लिक के माध्यम से 9,93,886 पेंशनरों को ₹147.34 करोड की पेंशन का किया भुगतान
1 day agoशाहजहांपुर में डबल मर्डर, मंदिर में दो साधुओं की बेरहमी से हत्या, बिस्तर पर जलाए शव
1 day ago'छोटे कॉकरोच', बच्चों से PM मोदी पर बनवाई आपत्तिजनक रील, एटा में होम ट्यूटर प्रतिभा पर FIR दर्ज
1 day ago'इच्छा तो नहीं लेकिन…', क्या अपर्णा यादव को समाजवादी पार्टी के गढ़ से UP विधानसभा चुनाव में उतारेगी BJP?
1 day agoयूपी में आएगा जापान का बड़ा निवेश, नोएडा-मथुरा में ग्रीन हाइड्रोजन प्लांट की तैयारी
1 day agoलवर से शादी करने के लिए पति को उतारा मौत के घाट, सुपारी देने के लिए 10 लाख में बेच दी जमीन
1 day agoसौरभ हत्याकांड: नीले ड्रम केस में मुस्कान और साहिल दोषी करार, अब सजा का इंतजार
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines