Uttar Pradesh News: उत्तर प्रदेश के बहराइच में भेड़ियों की दहशत थमने का नाम नहीं ले रही है। अब एक और मामला सामने आया है। जहां एक बच्चे पर भेड़िये ने हमला कर दिया। लेकिन उसको बचाने के लिए मां झांसी की रानी की तरह लड़ी। 28 साल की महिला गुड़िया ने बच्चे को पीठ पर टांगा और आदमखोर से दो-दो हाथ किए। वह खुद तो गंभीर रूप से घायल हो गई, लेकिन अपने बच्चे को बचा लिया। अब महिला की बहादुरी की हर जगह तारीफ हो रही है। महिला अस्पताल में जिंदगी और मौत के बीच लड़ाई लड़ रही है।
लोगों में दहशत, नहीं निकल रहे बाहर
बता दें कि यूपी के बहराइच जिले में कई दिन से भेड़ियों ने आतंक मचा रखा है। पिछले दो महीनों में भेड़िये 12 लोगों को मारकर खा चुके हैं। जिसके कारण लोग घरों से बाहर नहीं निकल पा रहे हैं। रात तो दूर, दिन के समय भी कई इलाकों में कर्फ्यू जैसा माहौल है। अब महसी तहसील के सिंघिया नसीरपुर गांव में बच्चे के ऊपर भेड़िये ने हमला कर दिया। लेकिन महिला ने अपने लाडले को बचाने के लिए पीठ पर टांग लिया और भेड़िये से लड़ती रही।
यह भी पढे़ं : जिंदा पकड़ो या मुर्दा! बिहार के मॉडल पर यूपी में 9 शूटर तैनात, भेड़िये को देखते ही करेंगे शूट
हिम्मत नहीं हारी और खुद गंभीर रूप से घायल होकर कलेजे के टुकड़े को आदमखोर से बचा लिया। महिला का इलाज अस्पताल में चल रहा है। महिला रो-रोकर आपबीती बता रही है। महिला के अनुसार जब बेटे पर आदमखोर ने हमला किया तो उससे देखा नहीं गया। वह जान की परवाह किए बिना अपने मासूम को बचाने में जुट गई। बेटे को पीठ पर टांगा और आदमखोर से लड़ती रही।
3 लोगों पर किया गया हमला
वहीं, वन विभाग का कहना है कि महसी इलाके में एक ही रात में 3 लोगों पर जानवरों का हमला हुआ है। जो निशान मिले हैं, वे भेड़िये के नहीं हैं। जबकि ग्रामीण दावा कर रहे हैं कि भेड़िये ने हमला किया। बारिश रात को हुई है। जिसकी वजह से निशान मिट गए हैं। ग्रामीणों ने ये तर्क वन विभाग के अधिकारियों को दिया है। वहीं, विभाग की टीम संदिग्ध जानवर की तलाश में जुटी है। कई जगह पिंजरे लगाए गए हैं। विभाग ने कहा है कि नीचे सोने के बजाय छत पर सोएं।
यह भी पढ़ें:Video:क्या 20 साल पहले की तरह ही बदला ले रहा भेड़िया? क्या है खौफनाक कहानी? 5 पॉइंट में समझें सबकुछ
संबंधित खबरें
CM धामी ने माउंट मुकुट की सफल चढ़ाई के बाद ICG की टीम का किया स्वागत
2 hrs agoहरिद्वार कुंभ 2027 का लोगो, वेबसाइट और गीत लॉन्च
2 hrs agoUP के 1.21 करोड़ पेंशनरों के लिए बड़ा फैसला, जानें क्या है सरकार की योजना?
7 hrs agoमुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शारदीय नवरात्रि पर मां दुर्गा की पूजा की
1 day agoयूपी चुनाव से पहले अखिलेश यादव से मिले BJP के पूर्व सांसद धर्मेंद्र कश्यप
1 day agoलखनऊ के कांग्रेस ऑफिस में क्यों भिड़े अजय राय और ममता चौधरी के समर्थक?
1 day agoअयोध्या राम मंदिर में रंगमहल बैरियर से VIP एंट्री होगी बंद, नई जगह होगी तय
1 day agoSIR पर कांग्रेस के विरोध को सीएम धामी ने बताया राजनीतिक हताशा
2 days agoयूपी में आज से बंटना शुरू होगा फ्री राशन, जानिए टाइमिंग और जरूरी नियम
2 days agoयूपी में 10 राज्यसभा सांसद निर्वाचित, BJP के 8, सपा के 2 MP निर्विरोध जीते
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines