Man vandalising ‘Mahabharata-era’ Shivling: उत्तर प्रदेश के उन्नाव में महाभारत काल के बिल्लेश्वर महादेव मंदिर का शिवलिंग खंडित होने का मामला सामने आया है। दरअसल, बुधवार सुबह जब लोग मंदिर में पहुंचे तो शिवलिंग क्षतिग्रस्त मिला। इससे मंदिर के आसपास रहने वाले लोग नाराज हो गए। स्थानीय हिंदू संगठनों ने इस बारे में स्थानीय पुलिस को शिकायत की।
कुछ देर के लिए हो गया था तनावग्रस्त माहौल
इस मामले का पता लगने के बाद कुछ देर के लिए मंदिर और उसके बाहर बड़ी संख्या में लोग एकत्रित हो गए। इलाके में तनाव देखकर मौके पर बड़ी संख्या में पुलिसबल पहुंचा। पुलिस के आला अधिकारियों ने सभी लोगों को समझा-बुझाकर मामला शांत किया। मंदिर समिति की शिकायत पर इस मामले में एक शख्स को गिरफ्तार किया गया है।
पत्नी की तबीयत खराब होने के चलते उठाया ये गलत कदम
पुलिस के अनुसार आरोपी इलाके में ही रहता है, शुरुआती पूछताछ में उसने बताया कि वह एक अन्य मंदिर पहले भी ऐसा कर चुका है। इस बार उसकी पत्नी की तबीयत खराब है, जिससे वह काफी परेशान है। यही वजह है कि उसने तनाव के चलते यह गलत कदम उठाया था। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर मामले में आगे की जांच कर रही है।
भगवान श्री कृष्ण और अर्जुन ने किया था विश्राम
जानकारी के अनुसार उन्नाव जिले में ये ऐतिहासिक बिल्लेश्वर महादेव मंदिर महाभारत काल का है। बताया जाता है कि भगवान कृष्ण और अर्जुन ने यहां कुछ देर विश्राम किया था। ऐसी प्राचीन कथाएं हैं कि भगवान कृष्ण ने यहां शिवलिंग की पूजा-अर्चना की थी। इसके अलावा यहां अर्जुन ने जल स्रोत बनाने के लिए जमीन पर बाण मारा था।
ये भी पढ़ें: Mahakumbh 2025: सिर पर 11 हजार रुद्राक्ष मालाएं, पूरे शरीर में भभूत भस्म… जानें कौन हैं ये हठ योगी नागा सन्यासी
संबंधित खबरें
वाराणसी से दिल्ली के बीच चलेगी स्लीपर वंदेभारत, जानें टाइमिंग और सुविधाएं
4 mins ago'घोषित करें मुस्लिम CM', आजम खान से मुलाकात को लेकर अखिलेश पर बरसे OP राजभर
1 hr agoकांग्रेस ने सपा को दी 170 सीटों की लिस्ट, क्या रहेगा सीट शेयरिंग फॉर्मूला?
6 hrs ago4 राज्यों की 28 विधान परिषद सीटों पर मतदान जारी, 27 को आएंगे परिणाम
6 hrs agoयूपी में कल स्कूल-कॉलेज रहेंगे बंद, किन-किन जिलों में छुट्टी का हुआ ऐलान?
15 hrs ago'बातचीत से सुलझाएं मतभेद', दलेर मेहंदी मामले पर मीका सिंह से बोले CM धामी
17 hrs agoयूपी के पीलीभीत SIR मामले में बड़ी कार्रवाई, 3 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज
20 hrs agoमिशन यूपी 2027: अमित शाह के सामने बीजेपी की चुनावी चुनौती
21 hrs ago'मुकदमे फर्जी हैं…', आजम खान से जेल में मिलकर बोले अखिलेश यादव
22 hrs agoएशियन पैरा गेम्स में स्वाति चौधरी ने जीता सिल्वर, सीएम योगी ने दी बधाई
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines