Umesh Pal Murder Case: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के प्रयागराज (Prayagraj) में गैंगस्टर से नेता बने अतीक अहमद (Atiq Ahmad) के सबसे प्रिय कुत्ते ब्रूनो (Bruno) की मौत हो गई है। फीमेल डॉगी ब्रूनो की मौत किसी और नहीं बल्कि ऐसी वजह से हुई है कि आपके भी होश उड़ जाएंगे। एक मीडिया रिपोर्ट में कहा गया है कि भूख और प्यास के कारण वह मरी है, जबकि चार अन्य कुत्तों की भी हालत खराब है।
कार्रवाई के डर से पड़ोसियों ने भी नहीं दिया खाना
जानकारी के मुताबिक अतीक अहमद के सबसे फेवरेट फीमेल डॉगी ब्रूनो (ग्रेट डेन नस्ल) की प्रयागराज स्थित चकिया आवास में अपने घर पर भूख-प्यास से मौत हो गई है। बताया गया है कि अतीक अहमद के पास विदेशी नस्ल के पांच कुत्ते हैं। ब्रूनो के बाद बाकी चार की भी हालत बिगड़ती जा रही है। रिपोर्ट में कहा गया है कि पड़ोसियों ने कुत्तों को इस डर से खाना-पानी नहीं दिया कि उन पर भी कार्रवाई ने हो जाए।
यह भी पढ़ेंः बरेली जेल में अशरफ की प्रहरी और सब्जी सप्लायर ने कराई थी मीटिंग, दोनों गिरफ्तार
मुलायम सिंह यादव से ब्रूनो ने किया था शेकहेंड
एक मीडिया रिपोर्ट में कहा गया है कि मुख्यमंत्री रहते हुए मुलायम सिंह यादव एक बार अतीक अहमद के घर पहुंचे थे। यहां अतीक अहमद ने ब्रूनो से शेकहेंड करने को कहा तो उसने मुलायम सिंह यादव से हाथ मिलाया। बताया गया है कि अतीक अहमद को विदेशी नस्लों के कुत्तों से बड़ा लगाव है, इसलिए उसने घर में पांच विदेशी नस्लों के कुत्ते रखे हुए हैं।
उमेश पाल हत्याकांड के बाद इन पर दर्ज हुआ मुकदमा
अतीक अहमद वर्ष 2005 में बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के विधायक राजू पाल की हत्या के गवाह उमेश पाल की हत्या का आरोपी है। उमेश पाल की मौत के एक दिन बाद अतीक, उनकी पत्नी शाइस्ता परवीन, दो बेटों, छोटे भाई खालिद अजीम उर्फ अशरफ समेत कई लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
सुप्रीम कोर्ट में अतीक ने दायर की थी ये याचिका
बता दें कि पूर्व सांसद अतीक अहमद के छोटे भाई अशरफ को हराकर अपने इलाहाबाद (पश्चिम) विधानसभा सीट जीतने के कुछ महीनों बाद ही राजू पाल की हत्या कर दी गई थी। वहीं उमेश पाल हत्याकांड के बाद प्रदेश पुलिस और सरकार की कार्रवाई के बाद सुप्रीम कोर्ट में याचिका यादर की थी। इसमें कहा था कि मुझे यूपी की जेल में शिफ्ट नहीं किया जाए। वरना यूपी पुलिस मेरा एनकाउंटर कर देगी।
संबंधित खबरें
'माफ कर देना...', NEET में फेल के डर से 18 साल की छात्रा ने किया सुसाइड
8 hrs agoअग्निवीरों को UP में बिना एग्जाम मिलेगी सरकारी नौकरी; CM योगी ने किया ऐलान
12 hrs agoRRB NTPC CBT-2 का स्कोरकार्ड जारी, प्रयागराज से 244 अभ्यर्थी पास
17 hrs agoआजम खान को SC से तगड़ा झटका, ED की गिरफ्तारी पर तुरंत सुनवाई से इनकार
17 hrs agoअयोध्या राम मंदिर में दान चोरी पर SC में खुलासा, UP सरकार ने बताया-दोषी कौन
19 hrs agoUP Special TET Admit Card 2026 जारी, ऐसे करें डाउनलोड, देखें एग्जाम शिफ्ट
22 hrs agoUP के कुशीनगर में भीषण सड़क हादसा, कार-ट्रक की टक्कर में 6 लोगों की मौत
22 hrs agoपीलीभीत में वोटर लिस्ट में गड़बड़ी पर एक्शन; 2 अधिकारी सस्पेंड, FIR भी होगी
23 hrs agoवोटर लिस्ट फर्जीवाड़े पर EC का एक्शन, दोषी अफसरों को होगी जेल और जुर्माना
1 day agoCM योगी को मिली गुड न्यूज! नेशनल सर्वे में बने देश के नंबर-1 मुख्यमंत्री
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines