Uttar Pradesh Noida Traffic Advisory: नोएडा के सेक्टर-95 स्थित राष्ट्रीय दलित प्रेरणा स्थल पर 14 अप्रैल को बाबा साहेब अंबेडकर जयन्ती के अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान लोगों को ट्रैफिक की जाम से बचाने के लिए नोएडा पुलिस कमिश्नरेट की ओर से ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है। पुलिस के मुताबिक, दलित प्रेरणा स्थल पर शोभायात्रा, जन सभा व अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन प्रस्तावित है। इसे देखते ही ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की गई है। इस रूट से गुजरने वाले वैकल्पिक मार्गों का उपयोग कर गंतव्य की ओर जा सकेंगे।
दिल्ली में ऐसे प्रवेश करेंगी गाड़ियां
डीसीपी ट्रैफिक के मुताबिक,परी चौक से दिल्ली की ओर जाने वाले मार्ग पर ट्रैफिक की अधिकता होने पर कॉमर्शियल व अन्य वाहनों को चरखा गोलचक्कर सेक्टर- 94 से कालिन्दी कुंज होते हुए दिल्ली मे प्रवेश कराया जाएगा। महामाया फ्लाईओवर से डीएनडी व चिल्ला की ओर जाने वाले मार्ग पर यातायात की अधिकता होने पर आवश्यकता पड़ने पर परीचौक की ओर से आने वाले ट्रैफिक को महामाया फ्लाईओवर के सैक्टर 37 की ओर चढने वाले लूप से बॉटनिकल गार्डन बस स्टैण्ड की ओर से होकर गंतव्य को भेजा जा सकेगा।
डीएनडी और चिल्ला रूट पर ट्रैफिक व्यवस्था
महामाया फ्लाईओवर से डीएनडी और चिल्ला की ओर जाने वाले मार्ग पर ट्रैफिक की अधिकता होने पर दलित प्ररेणा स्थल गेट न0 2 (बर्ड फिडिंग प्वाईंट) से सेक्टर-18 की ओर चढ़ने वाले लूप (फिल्मसिटी फ्लाईओवर) से सेक्टर 18 अट्टापीर चौक से रजनीगंधा चौक की ओर से होकर गंतव्य को भेजा जा सकेगा। जीआईपी / सेक्टर 18 अन्डर पास की ओर से फिल्मसिटी फ्लाईओवर होकर दलित प्ररेणा स्थल की ओर उतरने वाले लूप के आरंभ पर ट्रैफिक को फिल्मसिटी फ्लाईओवर के नीचे स्थित यू-टर्न से सैक्टर 18 अट्टापीर चौक से रजनीगंधा चौक की ओर से होकर गंतव्य को भेजा जा सकेगा।
दिल्ली से ग्रेटर नोएडा ऐसे जाएं
मयूर विहार / चिल्ला से परी चौक की ओर जाने वाले मार्ग पर डीएनडी फलाईओवर के निचे से फिल्मसिटी फ्लाईओवर तक ट्रैफिक का दबाव बढ़ने पर चिल्ला की ओर से आने वाले ट्रैफिक को सेक्टर 15ए / 14ए फ्लाईओवर से सेक्टर-15 सिग्नल लाईट की ओर डायवर्ट कर रजनीगंधा चौक से गंतव्य को भेजा जा सकेगा। डीसीपी का कहना है कि असुविधा से बचने के लिए वैकल्पिक मार्गो का प्रयोग करे।
संबंधित खबरें
नोएडा में युवक ने किया सुसाइड, सेक्टर-94 में 43वीं मंजिल से कूदा, शव के हुए कई टुकड़े
1 min agoUP में कांग्रेस ने क्यों खेला 40 साल पुराना 'ट्रिपल कार्ड', जानिए- क्या है सोशल इंजीनियरिंग स्ट्रेटेजी?
1 hr agoअयोध्या रामजन्मभूमि परिसर में गैस पाइपलाइन फटने से बढ़ी टेंशन, कुछ देर के लिए रोके गए मंदिर के दर्शन
2 hrs agoआराधना मिश्रा बनीं यूपी कांग्रेस की अध्यक्ष, परगट सिंह को मिली पंजाब की कमान
15 hrs agoKal Ka Mausam: दिल्ली-NCR में साफ रहेगा आसमान, विदाई की राह पर मानसून; कुछ राज्यों में हो सकती है हल्की बूंदा-बांदी
16 hrs agoकौन हैं आराधना 'मोना' मिश्रा? जिन्हें मिली यूपी कांग्रेस की कमान, समझें 2027 का पूरा सियासी गणित
21 hrs agoBSP में वापसी को बेचैन आकाश आनंद! मायावती से मांगी माफी, कहा- गलत समझी गई मेरी चुप्पी
23 hrs ago'मोहम्मद' दीपक उत्तराखंड में अरेस्ट, बिजनेसमैन ने लगाया पीटने और थमकाने का आरोप
23 hrs agoसीएम पुष्कर धामी ने वन क्लिक के माध्यम से 9,93,886 पेंशनरों को ₹147.34 करोड की पेंशन का किया भुगतान
1 day agoशाहजहांपुर में डबल मर्डर, मंदिर में दो साधुओं की बेरहमी से हत्या, बिस्तर पर जलाए शव
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines