Uttar Pradesh Ghaziabad News (जुनेद अख्तर) : दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे, ईस्टर्न पेरिफेरल और एनएच-9 पर सफर महंगा होने वाला है। 31 मार्च के बाद इस रूट पर आपको अपनी जेब ढीली करनी होगी। बताया जा रहा है कि 1 अप्रैल से सफर महंगा हो जाएगा। दिल्ली से मेरठ तक एक्सप्रेसवे पर कार-जीप के टोल में पांच रुपये और बस-ट्रक के टोल में 20 रुपये का इजाफा हुआ है। 31 मार्च रात 12 बजे से नई टोल दरें लागू हो जाएंगी।
जानिए किस वाहन पर कितना लगेगा टोल
NHAI (National Highways Authority of India) ने टोल वृद्धि की अधिसूचना जारी की। इसके अनुसार, माल वाहक सात एक्सल से ज्यादा वाले वाहन की टोल दरों में सबसे अधिक 590 रुपये की वृद्धि की गई। इसके अलावा अन्य श्रेणी के वाहनों की टोल दरें भी बढ़ाई गई हैं। एनएच-9 के छिजारसी टोल प्लाजा पर कार और जीप का टोल अब पांच रुपये ज्यादा देना होगा। मेरठ एक्सप्रेसवे पर सराय काले खां से मेरठ तक कार और जीप का एक तरफ का टोल 170 रुपये होगा। अभी 165 रुपये टोल लिया जा रहा है। गाजियाबाद से मेरठ का टोल 75 रुपये होगा। अभी 70 रुपये टोल वसूला जा रहा है।
दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे की नई दर
सराय काले खां से मेरठ तक कार और जीप का एक तरफ का टोल 165 रुपये से बढ़कर 170 रुपये हो गया है। हल्के व्यावसायिक वाहन का एक तरफ का मेरठ तक का टोल 275 रुपये हो गया है। इन वाहनों पर दस रुपये बढ़ाए गए हैं। बस और ट्रक की नई टोल दर 580 रुपये की गई है। इन वाहनों से अभी 560 रुपये टोल वसूला जा रहा था। इस तरह बस और ट्रक पर 20 रुपये बढ़ाए गए हैं। इसी तरह अन्य श्रेणी के वाहनों पर भी टोल बढ़ गया है। इंदिरापुरम से मेरठ तक कार और जीप का एक तरफ का टोल 115 रुपये हो गया। आने-जाने का टोल 175 देना होगा।
रसूलपुर सिकरोड से मेरठ तक की नई दर 85 रुपये
वहीं लाइट कॉमर्शियल वाहन का एक तरफ का टोल 185 और आने-जाने का 280 रुपये टोल देना होगा। डूंडाहेडा से कार जीप का मेरठ का एक तरफ का टोल 90 और दोनों तरफ का 140 रुपये होगा। डासना से मेरठ का कार और जीप का एक तरफ का टोल 75 और दोनों तरफ का 115 रुपये देना होगा। लाइट कॉमर्शियल वाहन का एक तरफ का टोल 125 और दोनों तरफ का टोल 185 देना होगा। रसूलपुर सिकरोड से मेरठ तक कार-जीप का एक तरफ का टोल 55 और दोनों तरफ का 85 रुपये हो गया है।
रोज बड़ी संख्या में गुजरते हैं वाहन
गाजियाबाद से एनएच-9, मेरठ एक्सप्रेसवे और ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे निकल रहे हैं। इनसे रोजाना बड़ी संख्या में वाहन निकलते हैं। एनएच-9 का टोल प्लाजा हापुड़ जनपद के छिजारसी में है। यहां से लखनऊ, मुरादाबाद, बरेली, रामपुर और हापुड़ की तरफ रोजाना गाजियाबाद से वाहन जाते हैं। मेरठ एक्सप्रेसवे से दिल्ली, नोएडा और गाजियाबाद से वाहन मेरठ और देहरादून के लिए जाते हैं। इसी तरह ईस्टर्न पेरिफेरल से वाहन निकलते हैं।
संबंधित खबरें
कौन हैं सुल्तानपुर जिला अदालत के जज, जिन्होंने राहुल गांधी को किया बरी?
44 mins ago1 नवंबर से बदल रहा है रामलला के दर्शन का समय, देखें नया शेड्यूल
1 hr agoसीएम धामी का ऐलान, माणा पास से औली तक होगी 100 माइल्स अल्ट्रा रन
2 hrs ago4 राज्यों में बारिश और तेज हवा, चक्रवात अर्नब का UP-बिहार में भी दिखेगा असर
4 hrs agoUP चुनाव में विपक्ष के साथ आएगी AIMIM? ओवैसी ने बताया अपना 'प्लान'
6 hrs agoराहुल के खिलाफ मानहानि केस में फैसला आज, शाह पर टिप्पणी से जुड़ा है मामला
7 hrs agoएक्ट्रेस उर्मिला सानावर सहारनपुर से गिरफ्तार, अभद्र टिप्पणी का लगा आरोप
17 hrs agoदलेर मेहंदी विवाद: उत्तराखंड के मंत्री सुबोध उनियाल ने फोन कर मांगी माफी
17 hrs agoपिथौरागढ़ में CM धामी का स्वागत, ₹284 करोड़ की 67 परियोजनाओं की सौगात
18 hrs agoयूपी में कल सार्वजनिक अवकाश घोषित, बंद रहेंगे सभी स्कूल और कॉलेज
19 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines