ग्रेटर नोएडा के दीपा हत्याकांड में पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है. दीपा की हत्या सूरजपुर इलाके में रहने वाले अंकित प्रजापति ने की थी. पुलिस ने मुठभेड़ के बाद अंकित प्रजापति को गिरफ्तार किया है. एनकाउंटर में अंकित के पैर में गोली लगी है और उसे अस्पताल में भर्ती करवाया गया है. इलाज के बाद पूछताछ की जाएगी कि आखिर दीपा की हत्या क्यों की?
पुलिस ने शुरुआती जांच में एक तरफा प्यार में हत्या की साजिश बताई थी. शुरुआती पूछताछ में पता लगा है कि दीपा और अंकित की कुछ सालों पहले दोस्ती थी लेकिन बाद में वह अलग हो गए थे.
कल डेल्टा मेट्रो स्टेशन से दीपा पैदल बीटा 2 तक वॉक करके आ रही थी. साथ में पैदल अंकित चल रहा था. इस दौरान अंकित ने गला दबाकर दीपा की हत्या कर दी, फिर बॉडी को पार्क के पास गाड़ी के पास छिपाकर भाग गया. पुलिस ने बीटा 2 पुलिस स्टेशन एरिया में मुठभेड़ के बाद अंकित प्रजापति को गिरफ्तार किया है. इसके पैर में गोली लगी है. फिलहाल वह अस्पताल में भर्ती है.
लड़की के दुपट्टे से दबाया गला
एडिशनल डीसीपी सुधीर कुमार ने बताया कि आरोपी के कब्जे से तमंचा कारतूस और बाइक बरामद हुई है. आरोपी दोस्ती को तरफा प्यार समझता था. एकतरफा प्यार के चक्कर में उसने लड़की की हत्या कर दी. पुलिस अधिकारी ने बताया कि दीपा और आरोपी पहले दोस्त थे, लेकिन कुछ समय बाद अंकित की शादी हो गई. इसके बाद दोनों के बीच दूरी हो गई. आरोपी लगातार दीपा से बातचीत करना चाहता था और उससे एकतरफा प्यार करता था.
11 जनवरी की रात को भी उसने दीपा का पीछा किया और लड़की ने जब उससे खुद को बचाने की कोशिश की और उससे कहा कि मैं तुमसे बात नहीं करना चाहती हूं तो उसने उसी के दुपट्टे से उसकी गला दबाकर हत्या कर दी और शव को बीटा 2 सेक्टर के पार्क के पास छोड़ कर फरार हो गया.
संबंधित खबरें
'एक अब्दुल मिशिगन में जीता', अमेरिकी सीनेट चुनाव के नतीजों पर बोले ओवैसी
2 hrs agoLIVE: मॉडर्न फार्मिंग बढ़ेगी तो पहाड़ों से रुकेगा लोगों का पलायन- बालकृष्ण
8 hrs agoदुष्कर्म का आरोपी जज पॉक्सो केस की कैसे कर सकता सुनवाई? SC ने लिया संज्ञान
8 hrs ago'नहीं लड़ूंगा चुनाव, बनूंगा मुख्यमंत्री', यूपी चुनाव को लेकर अखिलेश का ऐलान
11 hrs agoकिसानों और महिलाओं के लिए बड़े पैकेज का ऐलान, CM योगी ने दी दिवाली सौगात
11 hrs agoहिमालय में सजेगा जड़ी-बूटियों का बड़ा मेला, 4 से 6 नवंबर तक 'हर्बल कुंभ'
21 hrs agoढाई लाख के गहने... ट्रेन के फर्स्ट AC डिब्बे में हुई चोरी तो महिला ने रोते
1 day agoउत्तरकाशी में 4,000 मीटर से ऊंचे ट्रेकिंग रूट बंद, गौमुख-तपोवन जाने पर रोक
1 day agoयूपी पीईटी की प्रोविजनल आंसर की जारी, ऐसे करें पीडीएफ डाउनलोड
1 day agoUP की 1.9 करोड़ महिलाओं के खाते में आज आएगा मुफ्त सिलेंडर का पैसा
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines