उत्तर प्रदेश के अंबेडकरनगर से एक बेहद दिलचस्प और हैरान करने वाला मामला सामने आया है। आमतौर पर हम बैंकों के कर्जदारों की सूची पढ़ते हैं, लेकिन यहां एक बुजुर्ग चायवाले ने चाय पीकर उधारी न चुकाने वालों की सार्वजनिक रूप से पोल खोल दी है। इस अनोखे कदम के बाद क्षेत्र में हलचल मच गई है।
क्या है पूरा मामला?
यह मामला अंबेडकरनगर जिले की आलापुर तहसील के बिड़हर खास गांव का है, जहां राम चंदर नामक बुजुर्ग चाय की दुकान चलाते हैं। उनके अनुसार, कई ग्राहक आए, चाय पी, मगर उधारी चुकाने की जगह उन्हें धमकाने लगे।
कुछ ग्राहकों पर ₹1,000 से लेकर ₹10,000 तक की उधारी थी, जिसे चुकाने से वे लगातार बच रहे थे। कई बार पैसे मांगने पर उल्टा बुजुर्ग दुकानदार को ही धमकाया गया।
बुजुर्ग ने अपनाई अनोखी तरकीब
थक-हारकर राम चंदर ने अपनी दुकान के बाहर एक बड़ा बोर्ड लगवाया, जिसमें उन सभी ग्राहकों के नाम और उधारी की रकम साफ-साफ लिख दी गई। साथ ही बोर्ड पर यह भी लिखा गया है कि ये लोग पैसे मांगने पर धमकी देते हैं और आम जनता से सहयोग की अपील भी की गई है।
सामाजिक शर्मिंदगी से घिरे कर्जदार
अब यह बोर्ड चाय की दुकान पर आने-जाने वाले हर व्यक्ति की नजरों में आ रहा है, जिससे बकायेदारों को भारी शर्मिंदगी का सामना करना पड़ रहा है। यह रणनीति इतनी चर्चित हो गई है कि अब क्षेत्र में इस बोर्ड की चर्चा हर गली-मोहल्ले में हो रही है।
पैसे मिलेंगे या नहीं!
फिलहाल यह देखना दिलचस्प होगा कि नाम उजागर होने के बाद क्या बकायेदार पैसे लौटाते हैं या नहीं। लेकिन बुजुर्ग दुकानदार की यह तरकीब उन लोगों के लिए शर्मिंदगी की वजह बन ई है, जो उधार लेकर दबंगई कर रहे थे।
संबंधित खबरें
योगी सरकार दिवाली पर देगी DA-बोनस का तोहफा, 18 लाख कर्मचारियों-पेंशनरों को होगा फायदा
2 hrs ago'12000 टूरिस्ट, होटल-गेस्ट हाउस फुल और…', जानें उत्तराखंड और हिमाचल घूमने गए पर्यटकों की कैसी है हालत?
3 hrs ago'अफवाहों पर ध्यान न दें लोग', प्रेमानंद महाराज के शिष्य की मौत के 8 दिन बाद आया आश्रम का बयान
8 hrs agoयूपी होमगार्ड भर्ती 2026 का फाइनल रिजल्ट जारी, चुने गए 41424 उम्मीदवार
17 hrs agoKal Ka Mausam: दिल्ली-यूपी, बिहार में कल कैसा रहेगा मौसम, IMD ने दिया अपडेट; इन राज्यों में हो सकती है भारी बारिश
18 hrs agoयूपी में बढ़ी CNG की कीमतें, लखनऊ-अयोध्या में 2 से 3 रुपये तक हुई महंगी, जानें अपनी सिटी का रेट
19 hrs agoजातिवाद बनाम योगी का समावेशी विकास
20 hrs agoकैंचीधाम जाने का बना रहे हैं प्लान? लॉन्ग वीकेंड से नैनीताल में लगे 'महाजाम' पर पुलिस ने दिया अहम अपडेट
21 hrs agoक्यों हुई अजय राय की छुट्टी, कैसे मिली आराधना को UP की कमान? चुनाव से पहले कांग्रेस ने क्यों बदला चीफ
1 day agoनोएडा में 43वीं मंजिल से कूदकर शख्स ने किया सुसाइड, सुपरनोवा सोसाइटी में एक दिन पहले लिया था कमरा
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines