Swami Prasad Maurya 5 Controversial Statements: समाजवादी पार्टी के नेता स्वामी प्रसाद मौर्य ने एक बार फिर हिंदू धर्म को लेकर एक विवादित बयान दिया है। इस बार मौर्य ने हिंदू धर्म को ‘धोखा’ बताया है। उनके इस बयान ने उत्तर प्रदेश सहित पूरे देश में राजनीतिक पारा बढ़ा दिया है। सपा नेता मौर्य के इस विवादित बयान की भाजपा ने जमकर अलोचना की है। स्वामी प्रसाद मौर्य सोमवार को दिल्ली में बौद्ध और बहुजन सम्मेलन में शामिल हुए थे। यहां उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि ‘हिंदू धर्म एक धोखा है’। बता दें कि ये कोई पहली बार नहीं हैं कि स्वामी प्रसाद मौर्य ने इस तरह का विवादित बयान दिया हो, वह पहले भी कई बार इस तरह के बयान दिए है। आज हम आपको स्वामी प्रसाद मौर्य 5 सबसे ज्यादा विवादित बयान के बारे में बताने वाले हैं…
1. रामचरितमानस को बैन करने की मांग
सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य का अब तक सबसे बड़ा विवादित बयान रामचरितमानस को लेकर था। जहां एक बार वह बुराई करते हुए देश में रामचरितमानस को बैन करने की मांग कर दी थी। उनका कहना था कि रामचरितमानस में दलित और महिला की तुलना जानवरों से की गई हैं।
2. दिवाली पर मां लक्ष्मी का अपमान
अक्सर स्वामी प्रसाद मौर्य हिंदू धर्म को लेकर ही विवादित बयान देते हैं। इसी साल दिवाली के मौके पर मौर्य ने मां लक्ष्मी को लेकर भड़काऊ बयान दिया था। एक्स पर एक पोस्ट करते हुए उन्होंने लिखा था कि आज तक 4 हाथ वाला बच्चा नहीं पैदा हुआ, फिर ये 4 हाथ वाली लक्ष्मी कैसे पैदा हो सकती है।
3. देश के बंटवारे में जिन्ना नहीं हिंदू महासभा का हाथ
एक बार तो स्वामी प्रसाद मौर्य ने देश के बंटवारे के लिए हिंदू महासभा जिम्मेदार ठहराया था। उन्होंने कहा कि देश के बंटवारे में जिन्ना नहीं हिंदू महासभा जिम्मेदार है। हिंदू राष्ट्र की परिकल्पना की कारण ही देश में बांटवारे का बीज पड़ा था।
4. शादियों में न करें गौरी-गणेश की पूजा
स्वामी प्रसाद मौर्य ने तो एक बार शादियों में गौरी-गणेश की पूजा करने से मना कर दिया था। उन्होंने कहा कि लोगों को शादियों में गौरी-गणेश की पूजा नहीं करनी चाहिए, क्योंकि मनुवादी व्यवस्था में दलितों और पिछड़ा दिखाते हैं।
5. साधू संतों को बताया आतंकी
सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य ने तो एक बार साधू संतों को आतंकी तक बता दिया था। उन्होंने कहा कि रामचरितमानस को लेकर मेरे बयान पर साधु संत की तरफ से जिस तरह की धमकी आ रही हैं, वो किसी आतंकी से कम नहीं हैं।
(Provigil)
संबंधित खबरें
LIVE: मॉडर्न फार्मिंग बढ़ेगी तो पहाड़ों से रुकेगा लोगों का पलायन- बालकृष्ण
6 hrs agoदुष्कर्म का आरोपी जज पॉक्सो केस की कैसे कर सकता सुनवाई? SC ने लिया संज्ञान
6 hrs ago'नहीं लड़ूंगा चुनाव, बनूंगा मुख्यमंत्री', यूपी चुनाव को लेकर अखिलेश का ऐलान
9 hrs agoकिसानों और महिलाओं के लिए बड़े पैकेज का ऐलान, CM योगी ने दी दिवाली सौगात
9 hrs agoहिमालय में सजेगा जड़ी-बूटियों का बड़ा मेला, 4 से 6 नवंबर तक 'हर्बल कुंभ'
19 hrs agoढाई लाख के गहने... ट्रेन के फर्स्ट AC डिब्बे में हुई चोरी तो महिला ने रोते
22 hrs agoउत्तरकाशी में 4,000 मीटर से ऊंचे ट्रेकिंग रूट बंद, गौमुख-तपोवन जाने पर रोक
1 day agoयूपी पीईटी की प्रोविजनल आंसर की जारी, ऐसे करें पीडीएफ डाउनलोड
1 day agoUP की 1.9 करोड़ महिलाओं के खाते में आज आएगा मुफ्त सिलेंडर का पैसा
1 day ago'माफ कर देना...', NEET में फेल के डर से 18 साल की छात्रा ने किया सुसाइड
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines