Ayush Scam Case: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के मिर्जापुर स्थित आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज (Mirzapur Ayurvedic Medical College) की निदेशक ऋतु गर्ग (Ritu Garg) को यूपी एसटीएफ (STF) ने गिरफ्तार किया है। बताया गया है कि यह कार्रवाई आयुष घोटाले के तहत की गई है। उन्हें 13 मार्च तक के लिए जेल भेजा गया है।
छात्रों के दाखिले में फर्जीवाड़े का आरोप
जानकारी के मुताबिक यूपी एसटीएफ की टीम ने डॉ. ऋतु गर्ग को कॉलेज में छात्रों को एडमिशन दिए जाने में फर्जीवाड़ा करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। गिरफ्तारी के बाद भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की विशेष कोर्ट में उन्हें पेश किया गया। कोर्ट ने डॉ. ऋतु गर्ग को 13 मार्च तक के लिए जेल भेज दिया है।
यह भी पढ़ेंः नोएडा में तत्काल टिकट के नाम पर लगता था चूना, एक गिरफ्तार
https://twitter.com/ANINewsUP/status/1630770852810854400
बिना नीट के छात्रों को दिया दाखिला
इस मामले को लेकर सरकारी वकील नीरज कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि डॉ. ऋतु गर्ग ने छात्रों को बिना नीट (NEET) के आयुष कॉलेजों में फर्जी तरीके से प्रवेश करवाया है। मामला खुलने के बाद जांच कराई गई। इसमें सामने आया कि 982 छात्रों को बिना नीट के प्रवेश दिलाया गया था।
कार्रवाई के बाद मिर्जापुर से वाराणसी तक हड़कंप
सरकारी वकील का दावा है कि डॉ. ऋतु गर्ग के खिलाफ पर्याप्त साक्ष्य मिले हैं, जिसके बाद यूपी एसटीएफ ने उन्हें गिरफ्तार किया और कोर्ट में पेश किया। इसके बाद कोर्ट ने उन्हें 13 मार्च तक के लिए जेल भेजने का आदेश दिया है। बता दें कि डॉ. ऋतु गर्ग वाराणसी के जाने-माने डॉक्टर संजय की पत्नी हैं। एसटीएफ की इस कार्रवाई से मिर्जापुर समेत वाराणसी में हड़कंप है।
उत्तर प्रदेश की खबरों के लिए यहां क्लिक करेंः-
संबंधित खबरें
'3 महीने में कराएं चुनाव', यूपी पंचायत इलेक्शन पर हाईकोर्ट ने दिया आदेश
1 hr agoसीएम योगी बोले- ग्रामीण अर्थव्यवस्था की निर्माता बन रही यूपी की नारी
1 hr agoइश्क, धोखा और मर्डर…, सौरभ हत्याकांड को साहिल-मुस्कान ने कैसे दिया अंजाम?
2 hrs agoनीले ड्रम वाली मुस्कान और साहिल को फांसी की सजा, सौरभ मर्डर केस में फैसला
3 hrs agoयूपी के शाहजहांपुर में क्या कर रही बांग्लादेश की ट्रेन? देखने को उमड़ी भीड़
6 hrs agoUP में BJP के बड़े नेता को उनके ही फार्महाउस में बनाया बंधक, लूटे 50 लाख
8 hrs agoआजम खान पर ED का एक्शन, सरकारी धन के गबन-धोखाधड़ी के आरोप में FIR दर्ज
9 hrs agoकौन हैं सपा को झटका देने वाले 3 विधायक, BJP के सामने क्या होंगी चुनौतियां?
9 hrs agoपूजा कर रही मुस्कान, साहिल परेशान... ब्लू ड्रम मर्डर में आज सजा का फैसला
10 hrs agoसीएम धामी ने अजीत डोभाल पर राहुल गांधी की टिप्पणियों पर आपत्ति जताई
23 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines