हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CycloneTiger ShroffGyanesh KumarBigg Boss 20

सपा ने विधायक पूजा पाल को पार्टी से निकाला, सदन में की थी मुख्यमंत्री योगी की तारीफ

सपा ने पार्टी विरोधी गतिविधियों का हवाला देते हुए पूजा पाल को निष्कासित किया है। समाजवादी पार्टी की तरफ से बताया गया है कि पूर्व में भी पूजा पाल की अनुशासनहीनता की वजह से पार्टी को बहुत हुआ नुकसान है। पार्टी विरोधी गतिविधियों के चलते उन्हें निकाला गया है।

विज्ञापन
अखिलेश यादव, सपा विधायक पूजा पाल और सीएम योगी

समाजवादी पार्टी ने विधायक पूजा पाल को पार्टी से निकाल दिया है। सपा ने पार्टी विरोधी गतिविधियों को हवाला देते हुए उन्हें निष्कासित किया है। माना जा रहा है कि सदन में योगी की तारीफ करने के बाद उन पर कार्रवाई हुई है। सपा की इस कार्रवाई के बाद भाजपा के कई नेताओं ने अखिलेश यादव पर निशाना साधा है।

मुख्यमंत्री योगी ने मेरे आंसुओं को देखा

सपा विधायक पूजा पाल ने सदन के भीतर कहा था कि जब मेरे पति की हत्या हुई थी वो इसी सदन के सदस्य थे। उन्होंने योगी आदित्यनाथ की तारीफ करते हुए कहा कि वह मुख्यमंत्री को धन्यवाद देना चाहती हैं जिन्होंने मेरे आंसुओं को देखने का काम किया। पूजा पाल ने कहा की मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मुझे सही मायने में न्याय दिलाया है। साथ ही प्रयागराज में योगी आदित्यनाथ ने अपराधियों को दंडित करने का काम किया है।

ये भी पढ़ें: कौन हैं विधायक पूजा पाल? सपा ने जिन्हें दिखाया बाहर का रास्ता, CM योगी की तारीफ से हो रही चर्चा

मेरे पति की हत्या का मुख्य आरोपी था अतीक अहमद

पूजा पाल ने सदन के भीतर कहा कि मेरे जैसी न जाने कितनी महिलाओं की मांग सूनी कर दी गई। पूजा पाली योगी आदित्यनाथ को धन्यवाद देते हुए फिर कहा कि उन्होंने माफिया अतीक अहमद को मिट्टी में मिला दिया। सभा विधायक पूजा पाल सदन के भीतर बार-बार कहती रही कि उनके पति की हत्या का मुख्य आरोपी अतीक अहमद था। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उसे मिट्टी में मिला दिया।

ये भी पढ़ें: ‘अतीक अहमद को मिट्टी में मिलाने के बाद से योगी की कर रही हूं तारीफ’, सपा से आउट होने बाद क्या बोलीं पूजा पाल?

सपा ने पूजा पाल को पार्टी से निकाला बाहर

पूजा के इस रूप को देखकर सदन में सपा के खेमे में हड़कंप मच गया। इसके बाद विधायक पूजा पाल की शिकायत राष्ट्रीय अध्यक्ष से की गई। जिसके बाद अखिलेश यादव ने इस बाबत यूपी विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना को भी पत्र लिखकर पूजा पाल को समाजवादी पार्टी के साथ-साथ सभी पदों से हटाने की जानकारी दी।

ये भी पढ़ें: उत्तर प्रदेश में विधायकों और मंत्रियों की सैलरी बढ़ी, 9 साल बाद पेंशन भी बढ़ाई गई

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें