Kanpur: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के कानपुर (Kanpur) जिले में शुक्रवार को सपा विधायक इरफान सोलंकी (SP MLA Irfan Solanki), उनके भाई रिजवान सोलंकी समेत पांच आरोपियों के खिलाफ एमपी-एमएलए कोर्ट (MP-MLA Court) में सुनवाई शुरू हो गई है।
महाराजगंज जेल से कड़ी सुरक्षा में इरफान सोलंकी को कानपुर कोर्ट में पेशी पर लाया गया। बताया गया है कि आरोप तय होने के बाद पहली बार हुई सुनवाई में गवाह पेश नहीं हुईं।
ये आरोपी हुए कोर्ट में पेश
जानकारी के मुताबिक जाजमऊ मामले में कानपुर की एमपी-एमएलए कोर्ट में सुनवाई शुरू हुई है। स्थानीय मीडिया रिपोर्ट के अनुसार इरफान सोलंकी, उनके भाई रिजवान सोलंकी, मोहम्मद शरीफ, शौकत अली, और इस्राइल आटे वाले को कानपुर कोर्ट में पेश किया गया।
वादी पक्ष की वकील ने कोर्ट में पेश किया प्रार्थनापत्र
बताया गया है कि सुनवाई के दौरान पुलिस ने मुकदमा लिखने वाले पुलिस कर्मी की गवाही कराई। इस दौरान बचाव पक्ष के वकील ने कोर्ट में जिरह की। वहीं वादी पक्ष की अधिवक्ता ने कोर्ट को बताया कि गवाह नजीर फातिमा की तबीयत खराब होने के कारण वे कोर्ट में पेश नहीं हो पाई है। गवाह की ओर से कोर्ट में उनका प्रार्थनापत्र भी पेश किया गया। इसमें अगली तारीख देने की मांग की गई है।
छावनी में तब्दील हुआ कोर्ट परिसर
सपा विधायक इरफान सोलंकी समेत पांचों आरोपियों की कोर्ट में पेशी के दौरान भारी संख्या में फोर्स की तैनाती की गई है। पूरे कोर्ट परिसर को छावनी में तब्दील कर दिया गया। बता दें कि विधायक इरफान सोलंकी की एमपी-एमएलए सेशन कोर्ट के विशेष न्यायाधीश सत्येंद्र नाथ त्रिपाठी की कोर्ट में सुनवाई थी।
क्या है जाजमऊ कांड
बता दें कि कानपुर के जाजमऊ स्थित डिफेंस कॉलोनी में नजीर फातिमा का मकान है। आरोप है कि सपा विधायक इरफान सोलंकी और उनके गुर्गों ने कथित तौर पर इस जमीन पर कब्जा करने के लिए यहां आगजनी की। फातिमा को जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद इरफान समेत कई लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया था।
संबंधित खबरें
हिमालय में सजेगा जड़ी-बूटियों का बड़ा मेला, 4 से 6 नवंबर तक 'हर्बल कुंभ'
2 hrs agoढाई लाख के गहने... ट्रेन के फर्स्ट AC डिब्बे में हुई चोरी तो महिला ने रोते
5 hrs agoउत्तरकाशी में 4,000 मीटर से ऊंचे ट्रेकिंग रूट बंद, गौमुख-तपोवन जाने पर रोक
11 hrs agoयूपी पीईटी की प्रोविजनल आंसर की जारी, ऐसे करें पीडीएफ डाउनलोड
12 hrs agoUP की 1.9 करोड़ महिलाओं के खाते में आज आएगा मुफ्त सिलेंडर का पैसा
12 hrs ago'माफ कर देना...', NEET में फेल के डर से 18 साल की छात्रा ने किया सुसाइड
1 day agoअग्निवीरों को UP में बिना एग्जाम मिलेगी सरकारी नौकरी; CM योगी ने किया ऐलान
1 day agoRRB NTPC CBT-2 का स्कोरकार्ड जारी, प्रयागराज से 244 अभ्यर्थी पास
1 day agoआजम खान को SC से तगड़ा झटका, ED की गिरफ्तारी पर तुरंत सुनवाई से इनकार
1 day agoअयोध्या राम मंदिर में दान चोरी पर SC में खुलासा, UP सरकार ने बताया-दोषी कौन
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines