उत्तर प्रदेश के शामली जिले से ट्रेन को पलटाने की साजिश का हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां बीती रात कुछ शरारती तत्वों द्वारा दिल्ली जा रही एक पैसेंजर ट्रेन को पलटाने की साजिश की गई। गनीमत रही कि समय रहते लोको पायलट ने खतरे को देख लिया और इमरजेंसी ब्रेक लगा दी। इससे एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। सूचना मिलते ही मौके पर RPF, GRP और शामली पुलिस की टीम पहुंची। टीम ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया। फिलहाल, पुलिस इस मामले की गहराई से जांच कर रही है।
लोको पायलट ने लगाया इमरजेंसी ब्रेक
ये पूरा मामला शामली रेलवे स्टेशन और गांव गुजरा बलवा के बीच का है। यहां शरारती तत्वों ने दिल्ली- सहारनपुर पैसेंजर (64021) ट्रेन को ट्रैक से उतारने के लिए रेल की पटरी पर करीब 10 फीट लंबे लोहे और सीमेंट के पाइप रख दिए। जैसे ही ट्रेन के लोको पायलट की नजर ट्रैक पर पड़े पाइप पर पड़ी, उनके तो होश उड़ गए। उन्होंने तुरंत जंगलों के बीच ट्रेन को इमरजेंसी ब्रेक लगाया और ट्रेन में बैठे हजारों लोगों की जान बचा ली। इसके बाद लोको पायलट ने तुरंत जानकारी विभाग के आला अधिकारियों, आरपीएफ और जीआरपी पुलिस को दी।
यह भी पढ़ें: ‘जब सनातन धर्म का मजाक…’, शर्मिष्ठा पनोली के समर्थन में उतरे पवन कल्याण और अमित मालवीय
जांच में जुटी पुलिस टीम
सूचना मिलते ही आरपीएफ, जीआरपी और शामली पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक रामसेवक गौतम भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने अपनी टीम के साथ घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया और छानबीन की। बताया जा रहा है कि चोरों ने नलकूप से लोहे के पाइप निकाले थे और उसी पाइप को रेलवे ट्रैक पर रख दिया। फिलहाल, पुलिस इस पूरे मामले की जांच कर रही है। इस दौरान पुलिस ने लोको पायलट की सूझबूझ की तारीफ की, जिसकी वजह से ट्रेन में बैठे यात्रियों की जान बच पाई है।
संबंधित खबरें
SIR पर कांग्रेस के विरोध को सीएम धामी ने बताया राजनीतिक हताशा
16 hrs agoयूपी में आज से बंटना शुरू होगा फ्री राशन, जानिए टाइमिंग और जरूरी नियम
1 day agoयूपी में 10 राज्यसभा सांसद निर्वाचित, BJP के 8, सपा के 2 MP निर्विरोध जीते
1 day agoहोली-दिवाली पर मिलेगा मुफ्त सिलेंडर, योगी कैबिनेट में 39 प्रस्ताव मंजूर
1 day agoPM मोदी के नाम पर होगा जेवर एयरपोर्ट का नाम, योगी कैबिनेट का बड़ा फैसला
1 day agoयूपी में मेडिकल कॉलेज 36 से बढ़कर 85 हुए, बोले मुख्यमंत्री योगी
1 day agoलखनऊ में डबल मर्डर, मां-बेटी की गला घोंटकर हत्या, शव मिलने से मचा हड़कंप
1 day agoदिल्ली-ग्रेटर नोएडा के रास्तों पर रहेगा डायवर्जन, जान लें अल्टरनेट रूट्स
2 days agoयूपी-बिहार से लेकर केरल तक बारिश का अलर्ट, इन राज्यों में आंधी की चेतावनी
2 days agoसीएम धामी की पैरवी से प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण ने पकड़ी रफ्तार
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines