हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

यूपी के मेडिकल कॉलेज में भगदड़, ट्रामा सेंटर से निकला धुआं, मौके पर पहुंचे अधिकारी

शाहजहांपुर के राजकीय मेडिकल कॉलेज के ट्रामा सेंटर के ऑपरेशन थियेटर में धुआं उठने से हड़कंप मच गया। इसके मरीजों और कर्मचारियों में हड़कंप मच गया।

विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर के राजकीय मेडिकल कॉलेज भगदड़ मच गई। ट्रामा सेंटर से धुआं निकलने के बाद हड़कंप मच गया। रिपोर्ट्स की मानें तो ऑपरेशन थिएटर से अचानक धुआं निकलने लगा। इससे वहां मौजूद मरीज और स्टाफ घबरा गए। मेडिकल कॉलेज के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर नेपाल सिंह मौके पर पहुंच रहे हैं।

जानकारी के अनुसार, मेडिकल कॉलेज में गैस लीक हुई। इसके बाद भगदड़ मच गई। मरीजों को वार्ड से बाहर निकाला गया। ऑक्सीजन गैस लीक होने की आशंका जताई गई है। कई लोगों को सांस लेने मेंभी परेशानी हुई है। घटना की सूचना मिलने के बाद फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची।

एक मरीज की मौत

गैस का रिसाव होने के बाद अस्पताल में भर्ती मरीजों को जब दिक्कत हुई तो मरीजों ने अपनी जान बचाने के लिए बेड छोड़कर बाहर भागना शुरू किया। मरीजों के तीमारदारों ने बताया कि इसी भगदड़ में अस्पताल में भर्ती एक मरीज की भीड़ में दबने से मौत हो गई है। गैस लीकेज की सूचना पर फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची जिसने बमुश्किल से स्थिति पर काबू पाया।

विज्ञापन

क्या बोले जिलाधिकारी?

अस्पताल के ऑक्सीजन प्लांट में लीकेज की सूचना पर जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक तत्काल मेडिकल कॉलेज पहुंचे। जिलाधिकारी ने बताया कि मेडिकल कॉलेज में स्थिति काबू में है। दोबारा सभी मरीजों को मेडिकल कालेज में शिफ्ट किया जा रहा है। किसी भी तरह की कोई समस्या नहीं है। जिलाधिकारी ने कहा कि अगर मृतक मरीज के परिजन ये बता रहे हैं कि उनके मरीज की मौत भगदड़ से हुई है तो इसकी जांच कराई जाएगी। जिलाधिकारी ने कहा कि ऑक्सीजन प्लांट में रिसाव किस कारण हुआ है इसकी जांच कराई जाएगी।

क्या बोले डॉक्टर?

आपातकालीन चिकित्सा अधिकारी डॉ. मेराज आलम ने बताया, “हमें सांस लेने में दिक्कत महसूस होने के बाद ट्रॉमा सेंटर (शाहजहांपुर मेडिकल कॉलेज) खाली करा दिया गया है। हमें लगता है कि यह संदिग्ध गैस रिसाव है। हमने अपने उच्च अधिकारियों को सूचित कर दिया है। दमकल गाड़ियां और अन्य अधिकारी मौके पर मौजूद हैं। जांच जारी है।”

विज्ञापन

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Avinash Tiwari

अविनाश तिवारी News24 डिजिटल में बतौर सब एडिटर जुड़े हैं। पिछले 4 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। अविनाश रियल टाइम न्यूज और सोशल मीडिया पर चल रहे मुद्दों पर पैनी नजर रखते हैं। इन्हें वे तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचाते हैं। News24 से पहले जनसत्ता (Indian Express Group) के साथ काम कर रहे थे। इससे पहले कंटेंट राइटर के तौर पर अन्य संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं। अविनाश मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले के रहने वाले हैं। उन्हें अपने गांव में समय व्यतीत करना पसंद है। अविनाश से संपर्क करने के लिए avinash.tiwari@bagconvergence.in मेल करें।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola