हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

'एक तीर से दो निशाने', सीमा हैदर पर काला जादू करने का आरोप, एपी सिंह ने बताई ये साजिश

सीमा हैदर पर 3 मई को हमला करने वाले शख्स की पहचान गुजरात के रहने वाले तेजस झानी के रूप में हुई है। वकील एपी सिंह ने इसे सोची-समझी साजिश बताया और कहा कि उसने बहाना बनाकर खुद को बचाने की कोशिश की है।

विज्ञापन

पाकिस्तान से भारत आईं सीमा हैदर के घर में घुसकर एक शख्स ने 3 मई को हमला किया था। इस शख्स को पकड़ लिया गया था और फिर उसे पुलिस के हवाले कर दिया गया था। पूछताछ में उसने बताया कि वह गुजरात का रहने वाला है। शख्स की पहचान तेजस झानी के तौर पर हुई। वह गुजरात के सुरेंद्रनगर जिले का रहने वाला है। बताया गया कि वह पहले दिल्ली आया था और फिर रबूपुरा पहुंचा था।

क्या बोले वकील एपी सिंह?

अब वकील एपी सिंह ने इस मामले को लेकर कहा है कि गुजरात से आए एक शख्स ने गैरकानूनी तरीके से घर में घुसकर जिस तरह से हमला किया और जब पकड़ा गया, तो बचने के लिए सोची-समझी साजिश के तहत उसने ‘काला जादू’ का नाम लिया। वह एक तीर से दो निशाने साध रहा था—वह सीमा हैदर के चरित्र पर दोष लगाना चाहता था और ‘काला जादू’ तथा मानसिक अवस्था की बात कहकर खुद का बचाव भी करना चाहता था। एपी सिंह ने कहा कि यह सोची-समझी साजिश थी।

रबूपुरा कोतवाली के इंचार्ज सुजीत उपाध्याय ने पीटीआई को बताया, “वह गुजरात का रहने वाला है और उसने गुजरात से नई दिल्ली जाने वाली ट्रेन का जनरल कोच टिकट लिया था। नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से वह बस से सीमा हैदर के गांव पहुंचा। उसके मोबाइल फोन में सीमा के स्क्रीनशॉट हैं।”

विज्ञापन

यह भी पढ़ें : कोटा बंद के दौरान बजरंग दल और पुलिस में झड़प, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

सीमा हैदर मई 2023 में पाकिस्तान से भारत आ गई थी। वह नेपाल होते हुए अवैध रूप से अपने चार बच्चों के साथ भारत आ गई थी। जुलाई में अधिकारियों ने गौतम बुद्ध नगर जिले के रबूपुरा इलाके में मीना के साथ रहते हुए पकड़ा था। तब से वह रबूपुरा में सचिन मीणा के साथ रह रही है।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Avinash Tiwari

अविनाश तिवारी News24 डिजिटल में बतौर सब एडिटर जुड़े हैं। पिछले 4 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। अविनाश रियल टाइम न्यूज और सोशल मीडिया पर चल रहे मुद्दों पर पैनी नजर रखते हैं। इन्हें वे तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचाते हैं। News24 से पहले जनसत्ता (Indian Express Group) के साथ काम कर रहे थे। इससे पहले कंटेंट राइटर के तौर पर अन्य संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं। अविनाश मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले के रहने वाले हैं। उन्हें अपने गांव में समय व्यतीत करना पसंद है। अविनाश से संपर्क करने के लिए avinash.tiwari@bagconvergence.in मेल करें।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola