उत्तर प्रदेश के मेरठ में मर्चेंट नेवी अफसर सौरभ राजपूत हत्याकांड ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया। सौरभ की हत्या उसकी पत्नी मुस्कान ने अपने प्रेमी साहिल शुक्ला के साथ मिलकर की। दोनों ने मिलकर सौरभ की हत्या करके उसके शव के टुकड़े किए और ड्रम में भरकर सीमेंट पोतकर दफन कर दिए। इसके बाद मुस्कान और साहिल ने हिमाचल जाकर शादी कर ली और हनीमून मनाया।
लेकिन मामले में सबसे बड़ा सवाल यह है कि अगर मुस्कान और साहिल दोनों वारदात अंजाम देकर फरार हो गए थे तो वापस मेरठ आकर मुस्कान अपने घर क्यों गई? उसने अपनी मां के सामने गुनाह क्यों कबूल कर लिया? आखिर ऐसा क्या हुआ था, जो उसने अपनी मां को सौरभ की हत्या करने का राज बता दिया। पूरा मामला उनके सामने खोलकर रख दिया, जबकि वह जानती थी कि राज का खुलासा होते ही वह सलाखों के पीछे होगी? आइए जानते हैं, गुनाह कबूलने की वजह…
बेटी की जिद ने तोड़ दिया था मुस्कान को
मुस्कान के परिवार ने पुलिस को बताया कि मुस्कान सौरभ की हत्या करके साहिल के साथ घूमने चली गई थी, जहां उन्होंने शादी की और हनीमून मनाया। 4 मार्च को हत्या की थी और 13 दिन बाद 17 मार्च को मेरठ आई। मेरठ आकर उसने अपनी मां सविता को फोन किया और बेटी के बारे में पूछा। मां ने बेटी से उसकी बात कराई तो बेटी पापा के पास जाने की जिद करने लगी। बेटी की जिद के आगे मुस्कान टूट गई और वह रोने लगी। मां ने उससे रोने का कारण पूछा तो उसने कहा कि घर आकर बताऊंगी।
मां ने उसे घर बुलाया और जब वह आई तो उससे सौरभ के बारे में पूछा। जब मुस्कान घर आई तो बेटी फिर पापा के पास जाने की जिद करने लगी। उसे देखकर मुस्कान रोने लगी। मां-बाप ने रोने का कारण पूछा तो उसने सौरभ की हत्या किए जाने की बात कही। पहले उसने अपने ससुरालियों पर हत्या का आरोप लगाया, लेकिन जब मां-बाप ने उसे पूरा साथ देने का भरोसा दिलाया तो उसने अपना गुनाह कबूल की लिया। उसने मां-बाप को सौरभ की हत्या करने के बारे में बताया।
फिर वे दोनों उसे लेकर थाने गए। वहां मुस्कान ने अपना गुनाह कबूल किया। फिर उसकी निशानदेही पर पुलिस ने साहिल को दबोच लिया। साहिल ने भी वारदात के बारे में पुलिस को बताया। इस तरह बेटी की जिद ने मुस्कान को तोड़ दिया और वह अपना गुनाह खुद कबूल कर गई।
संबंधित खबरें
नारीशक्ति के सशक्तिकरण से उज्ज्वल होगा भविष्य: CM योगी आदित्यनाथ
3 hrs agoमां मुस्कान को मौत की सजा, मासूम 'राधा' का क्या होगा? कहां जाएगी बच्ची
4 hrs ago'यह मर्डर नहीं, आत्महत्या थी', इन्फ्लुएंसर श्रद्धा दुबे का वीडियो आया सामने
5 hrs agoUP में आज से नया नियम लागू, मिठाई के ट्रे पर लिखनी होगी Expiry Date
5 hrs agoमौत की सजा सुनते ही फफक फफक कर रोए मुस्कान-साहिल, छोड़ दिया खाना
6 hrs agoअंकिता भंडारी केस: धामी सरकार की संवेदनशीलता और सख्त कार्रवाई
16 hrs agoअंकिता भंडारी केस: धामी सरकार की पैरवी, दोषियों को उम्रकैद
18 hrs ago'3 महीने में कराएं चुनाव', यूपी पंचायत इलेक्शन पर हाईकोर्ट ने दिया आदेश
20 hrs agoसीएम योगी बोले- ग्रामीण अर्थव्यवस्था की निर्माता बन रही यूपी की नारी
20 hrs agoइश्क, धोखा और मर्डर…, सौरभ हत्याकांड को साहिल-मुस्कान ने कैसे दिया अंजाम?
21 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines