मेरठ का सौरभ राजपूत मर्डर केस इन दिनों खबरों में छाया हुआ है। प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने अपने पति को मौत के घाट उतार दिया। दावा किया जा रहा है कि मुस्कान रस्तोगी और साहिल ने मर्डर की साजिश रची और लंदन से भारत लौटे सौरभ की बेरहमी से हत्या कर दी। सौरभ ने अपने परिवार वालों के खिलाफ जाकर मुस्कान से शादी की, लेकिन मुस्कान ने उसे ही अपने प्रेमी संग मिलकर उसे बेरहमी से मार डाला। लड़की ने खुद अपने जुर्म को अपने माता-पिता के सामने कबूला। इसके बाद मुस्कान की मां ने भी अपनी बेटी को कड़ी से कड़ी सजा देने की बात कही और सौरभ के लिए इंसाफ मांगा। साहिल के परिवार वालों ने भी कहा है कि वो मुस्कान के इशारों पर ही काम करता था। वो जो कहती थीं वहीं सोशल मीडिया पर सौरभ और साहिल के बीच के फर्क पर चर्चा तेज है। जान लेते हैं कि सौरभ और साहिल में क्या अंतर है?
पढ़ाई के मामले में
सौरभ राजपूत और साहिल के बीच के अंतर की बात करें तो सौरभ पढ़ा-लिखा और डिसेंट इंसान था। जबकि साहिल कम पढ़ा हुआ व्यक्ति था जिसमें शायद सही और गलत के बीच में फर्क करने का भी दिमाग नहीं था।
यह भी पढ़ें: दंगों का ठीकरा फिल्म पर फोड़ना कितना जायज, सामना ने लिखा-कुदाल, फावड़ा और ‘छावा’!
नौकरीपेशा
साहिल और सौरभ में से सौरभ वेल सेटल्ड और अच्छी नौकरी करने वाला था। वो मर्चेंट नेवी में था और लंदन में काम कर रहा था। सौरभ लंदन से ही अपनी पत्नी और परिवार वालों से मिलने के लिए भारत लौटा था जो हमेशा के लिए काल के गाल में समा गया। जबकि साहिल के पास नौकरी ही नहीं थी। वो मुस्कान की बदौलत ही अपनी जिंदगी का गुजर-बसर कर रहा था, क्योंकि वो ही उसे अपने पति की कमाई में से पैसा देती थी।
नशे की लत
सौरभ लंदन में जॉब करता था और मर्चेंट नेवी में था। हालांकि वो ड्रिंक करता था लेकिन खास मौके पर। वहीं साहिल को नशे की लत थी। उसके पड़ोसियों ने भी इस बारे में सहमति जताई है कि साहिल को नशे की लत थी।
पैसों के मामले में
साहिल और सौरभ दोनों की आर्थिक स्थिति में भी जमीन आसमान का फर्क था। जहां सौरभ 50 लाख के घर का मालिक था और लग्जरी लाइफ जीता था। वहीं साहिल एक टूटे-फूटे से मकान में रहता था। जिस कमरे में वो रहता था उसकी हालत काफी जर्जर थी।
पारिवारिक स्थिति
सौरभ और साहिल की पारिवारिक स्थिति में भी बहुत फर्क था। सौरभ की बहन चिंकी ने एक इंटरव्यू में बताया कि वो और उनका परिवार आर्थिक रूप से मजबूत है। उनके पास पैसों की कोई कमी नहीं है। जबकि साहिल एक गरीब परिवार से आता है।
यह भी पढ़ें: तू सावधान रहना… वो करेक्टर से खराब है, सौरभ की बहन ने बताई मुस्कान की काली करतूत
संबंधित खबरें
ग्रेटर नोएडा वेस्ट-शाहबेरी के लिए आ रहा डबल डेकर एलिवेटेड रोड
1 hr ago1 नवंबर से टोल प्लाजा के पास रहने वालों को मिलेगा सालाना लोकल पास, जानें
1 hr agoमुस्कान-साहिल का रिश्ता कबूल? मिलने आए परिजन, एक वकील करेगा दोनों की पैरवी
3 hrs agoवाल्मीकि जयंती: नींव के पत्थरों का सच्चा सम्मान
4 hrs ago'मामूली जांच भी नहीं आती...', सुप्रीम कोर्ट ने यूपी पुलिस को लताड़ा
15 hrs agoबूथ कैप्चरिंग के आरोपों पर चुनाव आयोग का एक्शन, 6 अधिकारी सस्पेंड
16 hrs agoकौन हैं BJP MLC देवेंद्र प्रताप? जिनकी शिकायत पर EC ने ऑर्ब्जवर को हटाया
17 hrs agoकौन है ऋषभ शुक्ला? जिसने एक ही परिवार के 3 लोगों को उतारा मौत के घाट
21 hrs agoहोटल रूम के बाहर नवविवाहिता की सिर के बल गिरने से मौत, घटना कैमरे में कैद
21 hrs agoकौन हैं सुल्तानपुर जिला अदालत के जज, जिन्होंने राहुल गांधी को किया बरी?
23 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines