उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले में मर्चेंट नेवी अफसर सौरभ राजपूत की हत्या करने के बाद मुस्कान और साहिल हिमाचल चले गए थे। जहां उन्होंने खूब जश्न मनाया और इस जश्न का एक वीडियो भी सामने आया है। पति सौरभ का कत्ल करने के बाद मुस्कान अपने बॉयफ्रेंड साहिल के साथ हनीमून पर गई थी। दोनों ने शादी भी कर ली थी। शिमला में एक मंदिर में शादी करने के बाद मुस्कान ने कैब ड्राइवर से साहिल शुक्ला का बर्थडे सेलिब्रेट करने के लिए केक मंगाया।
उसने कैब ड्राइवर को केक लाने के बाद फोन नहीं करने की हिदायत दी। साथ ही केक को होटल के रिसेप्शन पर छोड़ने का निर्देश दिया था। वायरल वीडियो में दोनों केक काटते हुए दिखे। मुस्कान ने साहिल को केक खिलाया और इसके बाद दोनों किस करते हुए भी नजर आए। इसके बाद दोनों ने होली भी सेलिब्रेट की थी, जिसका वीडियो भी सामने आया था। इससे पहले मुस्कान, सौरभ और उनकी बेटी का डांस करते हुए का एक वीडियो भी नजर आया था।
हत्या करके शव के टुकड़े कर ड्रम में भरे
बता दें कि 4 मार्च की रात को सौरभ राजपूत की हत्या हुई। हत्या उसकी पत्नी मुस्कान ने अपने प्रेमी साहिल के साथ मिलकर की। हत्या करके शव के टुकड़े करके ड्रम में भरकर सीमेंट से सील कर दिया गया। इसके बाद दोनों हिमाचल घूमने चले गए और मुस्कान ने बेटी को मां-बाप के पास छोड़ दिया। वारदात का खुलासा तब हुआ, जब मकान मालिक ने घर खाली करने को कहा और सामान लोड करते समय ड्रम से दुर्गंध आई। पुलिस को बुलाकर ड्रम को खाली कराया गया तो उसमें सौरभ की लाश के टुकड़े मिले। पूछताछ करने पर सौरभ की मां और बहन ने मुस्कान पर शक जताया। इस बीच मुस्कान को लेकर उसके मां-बाप थाने पहुंच गए, जहां उसने पूरी वारदात के बारे में पुलिस को बताया और अपना गुनाह कबूल कर लिया।
मां-बाप के सामने कबूल किया था गुनाह
मुस्कान 4 मार्च को हत्या करके हिमाचल जाने के बाद 17 मार्च को वापस मेरठ आई। 18 मार्च को वह बेटी से मिलने अपने घर पहुंची, लेकिन बेटी पापा के पास जाने की जिद करने लगी। यह देखकर मुस्कान टूट गई और रोने लगी। मां-बाप ने रोने का कारण और पति सौरभ के बारे में पूछा तो उसने बताया कि सौरभ की हत्या हो चुकी है। पहले उसने हत्या के लिए सौरभ के मां-बाप को जिम्मेदार ठहराया, लेकिन शक होने पर जब उन्होंने मुस्कान को बहलाया तो उसने गुनाह कबूल कर लिया। पूरा मामला जानने के बाद वे उसे थाने ले गए, जहां पूरा मामला उजागर किया गया।
संबंधित खबरें
'माफ कर देना...', NEET में फेल के डर से 18 साल की छात्रा ने किया सुसाइड
2 hrs agoअग्निवीरों को UP में बिना एग्जाम मिलेगी सरकारी नौकरी; CM योगी ने किया ऐलान
5 hrs agoRRB NTPC CBT-2 का स्कोरकार्ड जारी, प्रयागराज से 244 अभ्यर्थी पास
11 hrs agoआजम खान को SC से तगड़ा झटका, ED की गिरफ्तारी पर तुरंत सुनवाई से इनकार
11 hrs agoअयोध्या राम मंदिर में दान चोरी पर SC में खुलासा, UP सरकार ने बताया-दोषी कौन
13 hrs agoUP Special TET Admit Card 2026 जारी, ऐसे करें डाउनलोड, देखें एग्जाम शिफ्ट
16 hrs agoUP के कुशीनगर में भीषण सड़क हादसा, कार-ट्रक की टक्कर में 6 लोगों की मौत
16 hrs agoपीलीभीत में वोटर लिस्ट में गड़बड़ी पर एक्शन; 2 अधिकारी सस्पेंड, FIR भी होगी
17 hrs agoवोटर लिस्ट फर्जीवाड़े पर EC का एक्शन, दोषी अफसरों को होगी जेल और जुर्माना
1 day agoCM योगी को मिली गुड न्यूज! नेशनल सर्वे में बने देश के नंबर-1 मुख्यमंत्री
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines