Where Is Viral Girl: महाकुंभ में वायरल हुई मोनालिसा को हीरोइन बनाने का सपना दिखाने वाले फिल्म डायरेक्टर पर रेप का आरोप लगा है। वो अब जेल की सलाखों के पीछे हैं। फिल्म निर्देशक पर आरोप लगा है कि उन्होंने एक महिला को हीरोइन बनाने का झांसा दे उसका रेप किया और 3 बार उसका अबॉर्शन भी करवाया। ऐसे में उन लोगों को वायरल गर्ल की चिंता सताने लगी है जो उसकी सुंदर आंखों के दीवाने हैं। सभी जानना चाहते हैं कि अब मोनालिसा कहां है। आइए हम आपको बताते हैं कि वो अभी कहां और किस हाल में हैं।
कहां है मोनालिसा
जैसे ही सनोज मिश्रा के गिरफ्तार होने की खबर सामने आई सभी के जेहन में एक ही सवाल आया कि मोनालिसा कहां है और किस हाल में है। इसी बीच उसके परिवार वालों ने मीडिया से बात की और बताया कि उनकी बेटी मोनालिसा एकदम ठीक है और वो अपने पिता के साथ है। उसे किसी भी तरह का खतरा नहीं है, वो एकदम सेफ है। उन्होंने ये भी बताया कि सनोज मिश्रा ने उनके साथ धोखा किया है जिसके बारे में उन्हें पहले जानकारी नहीं थी।
यह भी पढ़ें: सनोज मिश्रा और मोनालिसा के 5 वायरल वीडियो, कहीं हाथों में दिखा हाथ कहीं…
मोनालिसा के ताऊ ने किया खुलासा
वायरल गर्ल के ताऊ विजय भोंसले ने बताया कि उनकी बेटी मोनालिसा पूरी तरह से सुरक्षित है। उन्होंने बताया कि मोनालिसा इंदौर में एक किराए के मकान में रहती है और वो वहां से एक्टिंग की ट्रेनिंग ले रही है साथ ही पढ़ाई भी कर रही हैं। उन्होंने बताया कि उनकी बेटी को किसी भी तरह का कोई नुकसान नहीं हुआ है।
सनोज मिश्रा पर लगे गंभीर आरोप
जानकारी के लिए बता दें कि सनोज मिश्रा पर एक महिला ने आरोप लगाया है कि उसे सनोज ने फिल्म में काम दिलाने का झांसा दिया था। उसने महिला के साथ कई बार रेप किया और उसका गर्भपात भी करवाया। इस मामले में महिला ने पुलिस में शिकायत की और बात दिल्ली हाईकोर्ट तक पहुंची तो जमानत याचिका को खारिज कर दिया गया। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आनन-फानन में सनोज मिश्रा को गिरफ्तार कर लिया और अब वो जेल में हैं।
यह भी पढ़ें: मुस्कान ने जेलर से फिर डिमांड दोहराई जो ठुकराई, दोनों की एक कॉमन मांग पूरी
संबंधित खबरें
नारीशक्ति के सशक्तिकरण से उज्ज्वल होगा भविष्य: CM योगी आदित्यनाथ
1 hr agoमां मुस्कान को मौत की सजा, मासूम 'राधा' का क्या होगा? कहां जाएगी बच्ची
2 hrs ago'यह मर्डर नहीं, आत्महत्या थी', इन्फ्लुएंसर श्रद्धा दुबे का वीडियो आया सामने
2 hrs agoUP में आज से नया नियम लागू, मिठाई के ट्रे पर लिखनी होगी Expiry Date
3 hrs agoमौत की सजा सुनते ही फफक फफक कर रोए मुस्कान-साहिल, छोड़ दिया खाना
4 hrs agoअंकिता भंडारी केस: धामी सरकार की संवेदनशीलता और सख्त कार्रवाई
14 hrs agoअंकिता भंडारी केस: धामी सरकार की पैरवी, दोषियों को उम्रकैद
15 hrs ago'3 महीने में कराएं चुनाव', यूपी पंचायत इलेक्शन पर हाईकोर्ट ने दिया आदेश
17 hrs agoसीएम योगी बोले- ग्रामीण अर्थव्यवस्था की निर्माता बन रही यूपी की नारी
18 hrs agoइश्क, धोखा और मर्डर…, सौरभ हत्याकांड को साहिल-मुस्कान ने कैसे दिया अंजाम?
19 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines