संभल हिंसा को लेकर एक बार फिर बड़ा अपडेट सामने आ रहा है। पुलिस ने संभल हिंसा में पूछताछ के लिए मस्जिद कमेटी के सदर एडवोकेट जफर अली को नोटिस भेजा है। इस मामले पर पुलिस कई लोगों से पूछताछ कर चुकी है, मगर यह पहली बार है जब शाही जामा मस्जिद कमेटी के सदर से पूछताछ की जाएगी। इसी कड़ी में पुलिस ने जफल अली को गिरफ्तार कर लिया है।
सदर कोतवाली में होगी पूछताछ
24 नवंबर को संभल की शाही जामा मस्जिद में हुए सर्वे के दौरान अचानक हिंसा भड़क गई थी। इस दौरान पुलिस पर भी पथराव हुए। गोलीबारी और आगजनी की डराने वाली तस्वीरें सामने आई थीं। पुलिस तभी से मामले की जांच कर रही है। वहीं अब मस्जिद कमेटी के सदर एडवोकेट जफर अली को कोतवाली में पेश होने के लिए कहा गया था। सदर कोतवाली में जफर अली से पूछताछ होगी।
यह भी पढ़ें- फुटबॉल खिलाड़ियों की कैसे गई जान? चंदौली में रेलवे ट्रैक पर मिले दोनों के शव और बाइक
CO अनुज चौधरी का बयान दर्ज
बता दें कि संभल हिंसा की अभी मजिस्ट्रियल जांच चल रही है। इसी कड़ी में संभल के CO अनुज चौधरी का भी बयान दर्ज हो चुका है। इसके अलावा संभल की SDM वंदना मिश्रा, संभल कोतवाली प्रभारी और थाना प्रभारी का भी बयान दर्ज किया जाएगा। जांच में अभी अधिकारियों समेत सभी जरूरी लोगों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं। इसके बाद जांच की रिपोर्ट पेश की जाएगी।
कई महीनों से विवादों में है संभल
हिंसा के बाद से ही संभल लगातार चर्चा में है। संभल के संवेदनशील इलाकों को छावनी में तब्दील कर दिया गया है। बीते दिनों होली को लेकर भी संभल में विवाद छिड़ गया था। साथ ही शाही मस्जिद की रंगाई-पुताई पर भी सवाल खड़े होने लगे थे। 31 मार्च को पूरे देश में ईद मनाई जाएगी। इस दौरान भी सभी की नजरें संभल पर ही रहेंगी।
यह भी पढ़ें- साहिल और मुस्कान का रिमांड लेगी पुलिस, सौरभ मर्डर मामले में अब तक क्या-क्या खुलासे?
संबंधित खबरें
शराब पर पत्नी से झगड़े के बाद नाले में कूदा युवक; रात भर चला सर्च ऑपरेशन
1 hr agoपटना से लखनऊ आ रही फ्लाइट पर गिरी आकाशीय बिजली, मची चीख पुकार
12 hrs agoप्रधानमंत्री मोदी के जनसेवा के 25 साल पूरे, मुख्यमंत्री धामी ने दी बधाई
18 hrs agoकाशी से क्योटो तक भारत-जापान मैत्री की नई राह
18 hrs agoUP Board Exam 2027: डेटशीट का इंतजार खत्म! एडमिट कार्ड कब मिलेंगे
19 hrs agoक्या है मेरठ का चर्चित सांप कांड? जिसमें दोषी साबित हुए पत्नी और प्रेमी
19 hrs agoवृंदावन में हादसा या लापरवाही? सफाई करने टैंक में उतरे 4 छात्रों की मौत
1 day agoदिल्ली-NCR और उत्तर भारत में कांपी धरती, उत्तराखंड में 4.9 तीव्रता का भूकंप
1 day agoअब नहीं रोकेगी पढ़ाई, गांव में खुला ज्ञान का डिजिटल द्वार: सीएम योगी
1 day agoनोएडा एक्सप्रेसवे पर डबल डेकर बस में आग, बिहार जा रहे 30 यात्री बस से कूदे
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines