UP Sambhal Shiv Hanuman Temple Video : उत्तर प्रदेश के संभल में जामा मस्जिद के सर्वे के दौरान हुई हिंसा के बाद पुलिस प्रशासन सख्त है। इस बीच जिले के नखासा थाना क्षेत्र में स्थित खग्गू सराय इलाके में 46 साल पुराना मंदिर मिला, जिसे पुलिस की मौजूदगी में शनिवार को खोला गया। इसके अगले दिन डीएम और एसपी रविवार को मंदिर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने मंदिर के पुजारी से बात की और मंदिर से संबंधित सवाल पूछे। इसे लेकर वीडियो भी सामने आया है।
संभल में साल 1978 से बंद पड़ा मंदिर खोला गया। जिलाधिकारी डॉ. राजेंद्र पेंसिया और पुलिस अधीक्षक कृष्ण कुमार शिव-हनुमान मंदिर पहुंचे और पूजा-अर्चना की। इस दौरान पुजारी ने दोनों के माथे पर तिलक लगाकर उन्हें प्रसाद दिए। डीएम और एसपी ने पुजारी से मंदिर के बारे में पूछा। साथ ही यह भी पूछा कि इस मंदिर के बारे में किस पुस्तक में जिक्र है। इस पर पुजारी ने बताया कि इस मंदिर का नाम कार्तिक महादेव मंदिर है और इसके बारे में संभल महादेव पुस्तक में जिक्र है।
यह भी पढे़ं : संभल में 46 साल बाद खुला मंदिर, सामने आया Latest Video, जानें अंदर क्या-क्या मिला?
जानें क्या बोले जिलाधिकारी?
इसके बाद संभल के डीएम डॉ. राजेंद्र पेंसिया ने कहा कि वे अस्थायी अतिक्रमण हटा रहे हैं, लेकिन स्थायी अतिक्रमण को उचित प्रक्रिया और नोटिस के माध्यम से हटाया जाएगा। सीसीटीवी लगा दिए गए हैं। एक स्थायी बल तैनात किया गया है और पुजारी पूजा-अर्चना कर रहे हैं। झीलें सार्वजनिक संपत्ति हैं और यह एक प्राकृतिक संसाधन है। सुप्रीम कोर्ट ने भी कहा है कि इनका संरक्षण बहुत जरूरी है। इसे लेकर नोटिस जारी करेंगे और उन्हें अतिक्रमण मुक्त कराएंगे।
यह भी पढे़ं : 46 साल पहले संभल में क्या हुआ था? लोगों ने सुनाई भस्म शंकर मंदिर की आंखों देखी कहानी
डीएम ने एएसआई सर्वे कराने के लिए लिखा पत्र
46 साल बाद खुले मंदिर में शिवलिंग और हनुमानजी की मूर्ति स्थित है। इसे लेकर डीएम ने भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (ASI) को चिट्ठी लिखी और इसके सर्वे कराने की बात कही। एएसआई सर्वे में यह पता लगाया जाएगा कि मंदिर में मिली मूर्ति और शिवलिंग कितने साल पुराने हैं। साथ ही मंदिर और कुएं की कार्बोनेटिंग करने की डिमांड की गई है।
संबंधित खबरें
'आप बार-बार परीक्षा क्यों लेती हैं' आकाश के सवाल पर क्या बोलीं मायावती?
36 mins agoकल का मौसम: चक्रवात 'अर्नब' के चलते करवा चौथ पर हो पाएगा चांद का दीदार?
2 hrs agoNDA बनाम 'INDIA' : MLC चुनाव में किसने कहां मारी बाजी; कौन हारा-कौन जीता?
4 hrs agoरात को ट्रेन में नहीं चार्ज कर पाएंगे फोन या लैपटॉप, भारतीय रेलवे का ऐलान
5 hrs agoकैमरे के सामने फूट-फूटकर रोने वाले सपा प्रत्याशी दूसरी बार जीते MLC चुनाव
6 hrs agoयोगी सरकार ने बढ़ाया मजदूरों का न्यूनतम वेतन, हर महीने मिलेगी इतनी सैलरी
8 hrs agoMLC चुनाव: यूपी, बिहार में BJP को बढ़त, कर्नाटक में कांग्रेस को झटका
16 hrs agoदिल्ली में गैर-BS6 वाहनों पर प्रतिबंध, NCR के लाखों लोग होंगे परेशान!
17 hrs agoमहिला सुरक्षा पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने योगी सरकार की तारीफ की
1 day agoआगरा में ठप रहेगी PNG और CNG सप्लाई, जानें टाइमिंग और प्रभावित इलाके
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines