यूपी में चंदौसी सीओ अनुज चौधरी ने सावन शिवरात्रि से पहले संभल पहुंचने पर कांवड़ियों का स्वागत और शुभकामनाएं दीं। सावन शिवरात्रि 23 जुलाई को पूरे देश में मनाई जाएगी। जैसे–जैसे भोले भक्त चंदौसी से होकर जा रहे हैं। इनकी सेवा में पुलिस और प्रशासन लगा हुआ है। जिसमें चंदौसी के सीओ अनुज चौधरी ने भी कांवड़ियों की सेवा कर उन पर फूलों की बारिश की है। यहीं नहीं उन्होंने कांवड़ियों को फल देकर उनकी पैरों की मालिश भी की है।
मेडिकल सेवा और फलों की व्यवस्था
सीओ अनुज चौधरी ने बताया कि एसपी संभल के मार्गदर्शन में कांवड़ियों के लिए एक शिविर लगाया गया है। कांवड़ियों के लिए मेडिकल सेवा और फलों की व्यवस्था की गई है। सावन के पहले सोमवार को सभी ने पूजा की है। इसके अलावा सभी मंदिरों में सीसीटीवी कैमरे भी लगाए गए हैं ताकि सही से निगरानी रख सके।
इससे पहले ऐसी ही तस्वीर मुजफ्फरनगर में देखने को मिली थी, जहां सीओ ऋषिका सिंह ने ड्यूटी के दौरान महिला कांवड़ियों की श्रद्धाभाव से सेवा कर मानवता का परिचय दिया था। उन्होंने महिला और बच्चों के पैर दबाकर उनको आराम करवाया था। उनकी यात्रा के दौरान आने वाली परेशानियों को सुनकर उनका समाधान किया था। इस काम को देखकर आम लोगो ने उनकी तारीफ भी है।
वाराणसी में काशी विश्वनाथ मंदिर के चीफ एग्जीक्यूटिव ऑफिसर विश्व भूषण मिश्र सावन के दूसरे सोमवार को पूजा-अर्चना की। मंदिर के बाहर लाइन में खड़े भक्तों पर फूलों की वर्षा की है।
ये भी पढ़ें- मुस्लिम भाइयों ने की कांवड़ यात्रियों पर पुष्प वर्षा, Kawad Yatra से सामने आईं खूबसूरत तस्वीरें
संबंधित खबरें
पिता से मिली प्रेरणा, प्रीति बनीं नोएडा की पहली महिला DCP
1 hr agoPM मोदी का यूपी वालों को तोहफा, जल्द इन रूटों पर फर्राटा भरेगी बुलेट ट्रेन
1 hr ago‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा में शामिल हुए मुख्यमंत्री धामी
3 hrs agoआनंद विहार, छपरा, मऊ और गोरखपुर के लिए शुरू हुईं 3 स्पेशल ट्रेनें; देखें
3 hrs agoअमित शाह पहली बार होंगे अयोध्या के दीपोत्सव में शामिल, 7 नवंबर को समारोह
5 hrs agoउत्तराखंड के रामनगर में बुलडोजर एक्शन, 525 पुलिसकर्मी और 3 कंपनी PAC तैनात
7 hrs agoUP की पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन आज से शुरू, जानें टाइमिंग और रूट
9 hrs ago'हर अपमान या धमकी SC/ST एक्ट का क्राइम नहीं', इलाहाबाद HC का बड़ा फैसला
9 hrs agoकौन थे जोशीमठ हादसे में जान गंवाने वाले 6 लोग? बद्रीनाथ से लौटते समय क्रैश
10 hrs ago66 मिनट में हेलीकॉप्टर क्रैश, हवा में पेश आईं मुश्किलें; कैसे हुआ हादसा?
17 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines