Rape Accused Police Encounter in Lakhimpur Kheri: उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी जिले में 13 साल की बच्ची की दर्दनाक हत्या के मामले में पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा किया है। पुलिस ने गुरुवार को बताया कि आरोपी ने बच्ची के साथ रेप का प्रयास किया था। इसके बाद पुलिस ने आरोपी को एनकाउंटर के बाद गिरफ्तार किया है। एनकाउंटर में आरोपी घायल है।
न्यूज एजेंसी एएनआई के अनुसार आरोपी की पहचान 23 वर्षीय सद्दाम के रूप में हुई है। पुलिस ने एनकाउंटर के बाद आरोपी को गिरफ्तार किया है। लखीमपुर खीरी के एसपी गणेश प्रसाद साहा ने बताया कि 8 अक्टूबर को एक नाबालिग लड़की की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज की गई थी। इसके अलगे दिन बच्ची का शव गांव के गन्ने के खेत में मिला था।
गांव वालों ने देखा बच्ची का गढ़ा हुआ शव
प्रारंभिक जांच में सामने आया था कि आरोपी ने बच्ची की हत्या करने से पहले उसके साथ उसके साथ वीभत्स वारदात को अंजाम दिया था। आरोपी ने गन्ने के डंठल से बच्ची की दोनों आंखें फोड़ दी थीं। इसके बाद आरोपी ने बच्ची को सिर के बल खेत में गाढ़ दिया था। गांव वालों ने जब बच्ची के शव को इस हाल में देखा तो हड़कंप मच गया। हालांकि सूचना पर जब पुलिस पहुंची तो उन्होंने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
बच्ची का पड़ोसी है आरोपी सद्दाम
एसपी ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस की टीमों को आरोपी की तलाश में लगाया गया। एसपी ने बताया कि आरोपी बच्ची को पहले से जानता था, क्योंकि दोनों आपस में पड़ोसी थे। सद्दाम ने बच्ची को गन्ने के खेत के पास एक जगह पर बुलाया। इसके बाद उसे खेत में खींच ले गया। आरोपी ने बच्ची के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया, लेकिन बच्ची ने विरोध किया। इस दौरान दोनों में झगड़ा भी हुआ। फिर आरोपी ने बच्ची की निर्मम हत्या कर दी।
एसपी ने कहा कि यह स्पष्ट है, बच्ची को खेतों में खींचने के पीछे का मकसद उसके साथ दुष्कर्म करना था। उन्होंने बताया कि घटनास्थल से फोरेंसिक सबूतों इकट्ठा किए हैं। उसके आधार पर आगे की जांच और कार्रवाई की जा रही है।
उत्तर प्रदेश की खबरों के लिए यहां क्लिक करेंः-
संबंधित खबरें
UP की पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन आज से शुरू, जानें टाइमिंग और रूट
5 mins ago'हर अपमान या धमकी SC/ST एक्ट का क्राइम नहीं', इलाहाबाद HC का बड़ा फैसला
35 mins ago66 मिनट में हेलीकॉप्टर क्रैश, हवा में पेश आईं मुश्किलें; कैसे हुआ हादसा?
8 hrs agoसंसद में आर-पार! वोट चोरी पर राहुल गांधी और अखिलेश को अमित शाह की चुनौती
12 hrs ago2017 से अब तक चारधाम यात्रा मार्ग पर हुए कितने हेलीकॉप्टर हादसे?
13 hrs agoहेलीकॉप्टर क्रैश में 6 लोगों की मौत, हाथी पर्वत इलाके में मिला मलबा
15 hrs agoयूपी के कई जिलों में कल बंद रहेंगे स्कूल, 12वीं तक के छात्रों की छुट्टी
1 day agoप्रयागराज में जमीन से निकला करोड़ों का कैश, 3 ब्लू ड्रमों में भरे थे नोट
1 day agoजयंत के गढ़ पश्चिमी यूपी में BJP सुपरहिट, सहयोगी दल कहां-कहां बेअसर साबित
1 day agoऋषिकेश में कारोबारी लापता, गंगा में तलाश जारी, पत्नी ने लगाए आरोप
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines