Viral Video: उत्तर प्रदेश के नोएडा में एक रेस्टोरेंट खाने के बिल में सर्विस चार्ज को लेकर विवाद हो गया। विवाद भी इतना हुआ कि नौबत मारपीट तक पहुंच गई। दोनों पक्षों में हुई मारपीट का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हालांकि पुलिस में दोनों पक्षों ने क्रॉस एफआईआर दर्ज कराई है।
जानकारी के मुताबिक मामला नोएडा के सेक्टर-75 स्थित स्पेक्ट्रम मॉल में एक रेस्टोरेंट का है। यहां खाना खाने के बाद बिल में सर्विस चार्ज को लेकर ग्राहकों की रेस्टोरेंट कर्मचारियों के साथ कहासुनी हो गई। विवाद बढ़ते-बढ़ते मारपीट तक पहुंच गया। वीडियो में दिख रहा है कि रेस्टोरेंट के बाउंसर और ग्राहकों में जमकर मारपीट हो रही है।
करीब 12 लोगों का ग्रुप खाना खाने गया था
नोएडा पुलिस के उपायुक्त हरीश चंद्र ने कहा कि 12-13 लोगों का एक ग्रुप रात में खाना खाने के लिए रेस्टोरेंट में आया था। बिलिंग के दौरान सर्विस चार्ज को लेकर दोनों पक्षों में गहमागहमी हो गई थी। इसके बाद खाना खाने आए लोगों के ग्रुप और रेस्टोरेंट के स्टाफ में हाथापाई हो गई।
पुलिस अधिकारी ने बताया कि सूचना पर तत्काल थाना सेक्टर 113 पुलिस मौके पर पहुंची थी। स्थिति को नियंत्रण में किया गया है। इसके बाद दोनों ओर से क्रॉस एफआईआर दर्ज कराई गई है। पुलिस मामले में जांच कर रही है। साथ ही सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो को जांच में दायरे में रखा गया है।
संबंधित खबरें
कल का मौसम: चक्रवात 'अर्नब' के चलते करवा चौथ पर हो पाएगा चांद का दीदार?
25 mins agoNDA बनाम 'INDIA' : MLC चुनाव में किसने कहां मारी बाजी; कौन हारा-कौन जीता?
1 hr agoरात को ट्रेन में नहीं चार्ज कर पाएंगे फोन या लैपटॉप, भारतीय रेलवे का ऐलान
2 hrs agoकैमरे के सामने फूट-फूटकर रोने वाले सपा प्रत्याशी दूसरी बार जीते MLC चुनाव
3 hrs agoयोगी सरकार ने बढ़ाया मजदूरों का न्यूनतम वेतन, हर महीने मिलेगी इतनी सैलरी
6 hrs agoMLC चुनाव: यूपी, बिहार में BJP को बढ़त, कर्नाटक में कांग्रेस को झटका
14 hrs agoदिल्ली में गैर-BS6 वाहनों पर प्रतिबंध, NCR के लाखों लोग होंगे परेशान!
14 hrs agoमहिला सुरक्षा पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने योगी सरकार की तारीफ की
22 hrs agoआगरा में ठप रहेगी PNG और CNG सप्लाई, जानें टाइमिंग और प्रभावित इलाके
23 hrs ago'थैंक गॉड राम ने अल्पसंख्यक नहीं मारा,' पोस्ट के लिए यूपी CEO ने मांगी माफी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines